हजारीबाग। एक लंबे अरसे के बाद फिर आया सर्कस का जमाना, कलाकार दिखाएंगे हैरतअंगेज कारनामा…। हजारीबाग के गांधी मैदान में करीब चार दशक पूर्व से चले आ रहे द ग्रेट जैमिनी सर्कस का शो 12 जनवरी से शुरू होने जा रहा है। करीब 40 दिनों तक तीन शो अपराह्न 1.00 बजे, शाम 4.00 बजे और रात 7.00 बजे से चलने वाले सर्कस में देश-विदेश के कलाकार अपनी कला से दर्शकों का भरपूर मनोरंजन करेंगे। यह जानकारी देते हुए सकारात्मक और ज्ञानवर्द्धक खबरों के लिए जाना जानेवाला आपका अपना दैनिक ‘वर्ल्ड वाइज न्यूज’ से खास बातचीत करते हुए सर्कस के संचालक कम मैनेजर केरल के वेणुनायर ने बताया कि स्कूली बच्चों के लिए खास शो जल्द लेकर आएंगे।
उन्होंने बताया कि सर्कस का कॉन्सेप्ट महाराष्ट्र के सांगली से सदियों पहले शुरू हुआ था और फिर देश-विदेश में एक वक्त यह छा गया। अब प्रतिबंधित जानवरों और बच्चों के शो में नहीं रहने से सर्कस काफी प्रभावित हुआ और यह विलुप्ति के कगार पर पहुंच गया। हालांकि जोकर सर्कस को आज भी दर्शकों को संजीवनी प्रदान करता है। द ग्रेट शोमैन राजकपूर ने इस पर काफी प्रसिद्ध फिल्म ‘मेरा नाम जोकर’ बनाया था, जिसे विश्वभर के दर्शकों ने खूब पसंद किया था। आज भी जोकर प्रासंगिक है। उनके सर्कस में वह जोकर भी है।
इसके अलावा 80 कलाकारों से लैस टीम में करीब 22 महिला कलाकार हैं। दक्षिण अफ्रीका, मंगोलिया, नेपाल, भारत के पश्चिम बंगाल, असम, महाराष्ट्र समेत विभिन्न राज्यों के कलाकार इसमें शामिल हैं। इसमें कुत्तों का करतब, जिम्नास्टिक, एरोबिक्स, रिंग डांस, ऊपर झूला के अलावा दो बाइक सवारों का हैरतअंगेज मौत का कुआं आदि के खेल दिखाए जाएंगे। दर्शकों के भरपूर मनोरंजन के साधन हैं और गीत-संगीत का भी जलवा होगा। तीन घंटे के लाइव शो दर्शकों को खूब पसंद आएगा। इस शो में पूरे परिवार के साथ लोग आ सकते हैं। टिकट के मूल्य 100 रुपए, 200 रुपए और 300 रुपए रखे गए हैं।
सदर विधायक करेंगे उद्घाटन
द ग्रेट जैमिनी सर्कस का उद्घाटन हजारीबाग सदर विधायक मनीष जायसवाल करेंगे। हजारीबाग के मटवारी गांधी मैदान में 12 जनवरी की शाम सात बजे सर्कस का उद्घाटन करेंगे।
ये भी पढ़िए……
युवाओं की शक्ति अनंत, मोहब्बत व इंसानियत ही जीवन का सार : कैलाश सत्यार्थी