Close Menu
Offbeat News Offbeat News
    🔴 OFFBEAT LATEST NEWS

    भगवान शिव पर कथित टिप्पणी से बवाल, क्रिश्चियन फोरम अध्यक्ष अरुण पन्नालाल गिरफ्तार

    August 8, 2026

    बड़कागांव में मुठभेड़ के बाद खुला बड़ा राज, पैर में गोली लगने के बाद पकड़ा गया संदिग्ध

    August 8, 2026

    बारिश में ढही पुरानी दीवार, मलबे में मिला गगरा… टूटते ही आंगन में बिखर गए चांदी के सिक्के

    August 8, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Offbeat News Offbeat News
    Trending
    • भगवान शिव पर कथित टिप्पणी से बवाल, क्रिश्चियन फोरम अध्यक्ष अरुण पन्नालाल गिरफ्तार
    • बड़कागांव में मुठभेड़ के बाद खुला बड़ा राज, पैर में गोली लगने के बाद पकड़ा गया संदिग्ध
    • बारिश में ढही पुरानी दीवार, मलबे में मिला गगरा… टूटते ही आंगन में बिखर गए चांदी के सिक्के
    • Rashifal 08 August 2026 : किस राशि के खुलेंगे तरक्की के रास्ते? कहीं बन न जाए विवाद की स्थिति, जानें आज का हाल
    • इतिहास के पन्नों में 08 अगस्त : एक नारे ने हिला दी थी अंग्रेजी हुकूमत, यहीं से तेज हुई आजादी की आखिरी लड़ाई
    • जेपीएससी-जेएसएससी आंदोलन में पहली बार सरकार से आमने-सामने बातचीत, 10 अगस्त तक फैसले का इंतजार
    • रामानुजगंज में VB-G RAM G प्रशिक्षण कार्यक्रम, 97 हितग्राहियों को बांटे स्वेच्छा अनुदान के चेक
    • रामानुजगंज पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री, 100 बिस्तरीय अस्पताल की लंबित सुविधाएं जल्द होंगी शुरू
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 🔐 Login
    Offbeat News Offbeat News
    🟠
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 🔐 Login
    Home»National»युवाओं की शक्ति अनंत, मोहब्बत व इंसानियत ही जीवन का सार : कैलाश सत्यार्थी
    National

    युवाओं की शक्ति अनंत, मोहब्बत व इंसानियत ही जीवन का सार : कैलाश सत्यार्थी

    सुरक्षित बचपन दिवस के रूप में मना नोबेल पुरस्कार विजेता का जन्मदिन, कैलाश सत्यार्थी के सानिध्य में रहकर अपनी और कई बच्चों की जिंदगी बदलने वाले युवक-युवतियों और बच्चियों ने साझा किए अपने अनुभव
    Offbeat NewsBy Offbeat NewsJanuary 11, 2024Updated:January 11, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Threads
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Email WhatsApp

    अमरनाथ पाठक (सीनियर एडिटर), रांची। माननीय कैलाश, करोड़ों बच्चों के आस… शांति नोबेल पुरस्कार से नवाजे गए माननीय कैलाश सत्यार्थी के लिए इस संदेश के साथ उन्हें 70वें जन्मदिवस की बहुत शुभकामनाएं। आप स्वस्थ और सानंद रहें और बच्चों के सुरक्षित जीवन के लिए आपके चाहनेवालों के साथ यह कारवां बढ़ता रहे। बहुत खुशी हुई जब गोविंद खनाल ने कैलाश सर के जन्मदिवस पर उनके फेसबुक लाइव पर चलते सुरक्षित बचपन दिवस कार्यक्रम से मुझे जुड़ने को कहा। यह वही गोविंद खनाल हैं, जिन्होंने मुझे कैलाश सत्यार्थी सर से फेस टू फेस परिचित कराया और उनके अभियान व मुहिम के साथ जुड़ने का सौभाग्य दिलाया।

    वर्ष 2006 में गोविंद जी और मुक्तारूल भाई साहब के प्रयास से झारखंड के हजारीबाग में एक बच्ची को बंधुआ मजदूरी से मुक्त करा कर उसे शिक्षा से जोड़ने का मौका मिला। फिर यह कारवां रूका नहीं और झारखंड में करीब 2000 बच्चों को बालश्रम से मुक्त कराने की मुहिम में शामिल हुआ। इस गोविंद के जीवन को संवारने वाले भी भाई साहब कैलाश सत्यार्थी ही हैं। कभी गोविंद बाल बंधुआ मजदूर थे और जब कैलाश सर ने उन्हें गोद उठाया, तो वह बचपन बचाओ आंदोलन के राष्ट्रीय सचिव तक बने और झारखंड के कोडरमा, गिरिडीह, नवादा, हजारीबाग, रांची आदि में अभियान छेड़कर सैकड़ों बच्चों का भविष्य सुरक्षित किया। जब गोविंद जी का फोन आया, तो सीधा कैलाश सत्यार्थी जी के फेसबुक लाइव से जुड़ा। इसमें सुरक्षित बचपन दिवस कार्यक्रम चल रहा था और उसपर कैलाश सर लाइव थे और उनके समक्ष अपना अनुभव साझा कर रही थीं झारखंड स्थित कोडरमा की नीलम कुमारी। फिर अरविंद कुमार शर्मा, यूपी के साकिर खान, नुजहत, बाल पंचायत की नेहा नाज, राजस्थान बाल पंचायत की मुद्रिका आदि ने अपने अनुभव साझा किए। साथ ही कैलाश सत्यार्थी के मार्गदर्शन में बालश्रम व दहेज उन्मूलन, शिक्षा, बाल विवाह, बेटियों को आगे बढ़ाने समेत कई मुद्दों पर खुद के किए गए कार्यों के अनुभव को साझा किया। साथ ही कई सवाल भी रखे, जिसका कैलाश सर से सरल और सहज तरीके से जवाब देते हुए बड़ा संदेश दिया।

    WhatsApp Group Join Now
    Facebook Page Follow Us

    उन्होंने जाति-धर्म का भेदभाव मिटाने, दूसरों के प्रति करुणा का भाव रखने, इंसानियत के तकाजे का पाठ पढ़ाया। उन्होंने युवाओं की शक्ति को अनंत बताया और सत्यपथ पर चलने की राह को सबसे बड़ा ताकत बताया। उन्होंने जात-पांत से ऊपर उठकर नए दोस्त बनाने, दोस्तों के साथ सम्मान का भाव रखने, लड़के-लड़कियों के बीच भेदभावा मिटाने आदि का संदेश दिया। इजराइल और फिलिस्तीन के मामले में हमास को आतंकवादी संगठन करार देते हुए बताया कि यहूदी हों या मुसलमान दोनों हमारे बच्चे हैं। उनका जीवन सुरक्षित करने के लिए उन्होंने नोबेल पुरस्कार आयोजकों और अपने मित्रों से गुजारिश की कि बच्चों को बचाएं। बच्चे किसी भी गलतियों के जिम्मेवार नहीं। 104 नोबेल पुरस्कार विजेता उनके साथ आए और उनके हस्ताक्षरित पत्र राष्ट्राध्यक्षों को भेज बच्चों का जीवन बचाने के लिए आवाज बुलंद की। अंत में कैलाश सत्यार्थी ने चुटकी ली कि यह उनका 70वां नहीं, 17वां जन्मदिन है।

    कैलाश सत्यार्थी ने कभी पटना में सुरक्षित बचपन के लिए बड़ा आंदोलन छेड़नेवाले बीबीए के कार्यकर्ता से हाजी बने मुक्तारूल हक से जुड़ी दास्तां भी सुनाई। फेसबुक से जुड़े सभी लोगों ने कैलाश सर को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। मंच संचालन किंसु कुमार कर रहे थे।

    ये भी पढ़िए………

    ऑस्ट्रेलिया के सफेद गेंद दौरे के लिए वेस्टइंडीज टीम घोषित, हेटमायर बाहर

    Post Views: 673
    कैलाश सत्यार्थी
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email WhatsApp
    Previous Articleऑस्ट्रेलिया के सफेद गेंद दौरे के लिए वेस्टइंडीज टीम घोषित, हेटमायर बाहर
    Next Article फिर आया सर्कस का जमाना, कलाकार दिखाएंगे हैरतअंगेज कारनामा…
    Offbeat News
    • Website

    ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।

    Related Posts

    गजनी के विलेन प्रदीप रावत का निधन, 74 की उम्र में ली अंतिम सांस

    August 4, 2026

    निर्णायक बढ़त के बाद प्रशांत किशोर बोले- यह मेरी नहीं, बांकीपुर की जनता की जीत; बिहार की राजनीति को नई दिशा देने का जनादेश

    August 3, 2026

    शनैः-शनैः जीत की ओर बढ़ रहे प्रशांत किशोर, 20वें चरण में 11,621 वोटों की बढ़त

    August 3, 2026

    बांकीपुर उपचुनाव में प्रशांत किशोर की बढ़त बरकरार, 15वें चरण के बाद 8,202 वोट से आगे

    August 3, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Latest News

    भगवान शिव पर कथित टिप्पणी से बवाल, क्रिश्चियन फोरम अध्यक्ष अरुण पन्नालाल गिरफ्तार

    August 8, 2026

    बड़कागांव में मुठभेड़ के बाद खुला बड़ा राज, पैर में गोली लगने के बाद पकड़ा गया संदिग्ध

    August 8, 2026

    बारिश में ढही पुरानी दीवार, मलबे में मिला गगरा… टूटते ही आंगन में बिखर गए चांदी के सिक्के

    August 8, 2026

    Rashifal 08 August 2026 : किस राशि के खुलेंगे तरक्की के रास्ते? कहीं बन न जाए विवाद की स्थिति, जानें आज का हाल

    August 8, 2026
    Latest Posts
    Featured

    देश में अबतक 56 करोड़ से ज्यादा लोगों को लगी वैक्सीन, पिछले 24 घंटे में 55 लाख से ज्यादा लोगों को लगा टीका

    October 27, 2022

    Offbeat News is dedicated to delivering fresh perspectives, unheard stories, and credible journalism that keeps you informed and inspired.

    We're social. Connect with us:

    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest YouTube
    Quick Links
    • Home
    • Sports
    • Health
    Follow Us
    • Facebook
    • WhatsApp
    Recent Post
    • भगवान शिव पर कथित टिप्पणी से बवाल, क्रिश्चियन फोरम अध्यक्ष अरुण पन्नालाल गिरफ्तार
    • बड़कागांव में मुठभेड़ के बाद खुला बड़ा राज, पैर में गोली लगने के बाद पकड़ा गया संदिग्ध
    • बारिश में ढही पुरानी दीवार, मलबे में मिला गगरा… टूटते ही आंगन में बिखर गए चांदी के सिक्के
    • Rashifal 08 August 2026 : किस राशि के खुलेंगे तरक्की के रास्ते? कहीं बन न जाए विवाद की स्थिति, जानें आज का हाल
    • इतिहास के पन्नों में 08 अगस्त : एक नारे ने हिला दी थी अंग्रेजी हुकूमत, यहीं से तेज हुई आजादी की आखिरी लड़ाई
    © 2026 Designed by offbeatnews.in | An MSME-Registered News Portal

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.