
रांची। झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (जेएसएससी) के कार्यालय का शुक्रवार को घेराव करने करीब 1000 अभ्यर्थी पहुंचे। इस दौरान विरोध करने आये एक अभ्यर्थी ने खुद पर पेट्रोल डालकर आत्मदाह करने की भी कोशिश की। हालांकि, मौके पर तैनात पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया।
इस संबंध में अभ्यर्थियों का कहना है कि जेएसएससी द्वारा परीक्षा की तिथि आगे बढ़ाने से उन्हें काफी नुकसान हो रहा है। कई छात्रों की उम्र भी पार हो चुकी है। ऐसे में बार-बार परीक्षा स्थगित करना उचित नहीं है। इस दौरान बड़ी संख्या में पुलिस के जवान मुस्तैद रहे।
ये भी पढ़िए…..
झारखंड में पीएलएफआई सुप्रीमो दिनेश गोप के पांच ठिकानों पर एनआईए की छापेमारी

