
बलरामपुर। रामानुजगंज से अंबिकापुर को जोड़ने वाली राष्ट्रीय राजमार्ग 343 की हालत बहुत जर्जर हो चुकी है. रामानुजगंज से आरागाही, तातापानी सहित जिला मुख्यालय बलरामपुर में राष्ट्रीय राजमार्ग पर सैकड़ों बड़े गड्ढे निर्मित हो चुके हैं. सड़क से गुजरने वाले वाहन चालकों को धूल भरे गुब्बारों का सामना करना पड़ रहा है.
खस्ताहाल सड़क का खामियाजा भुगत रहे लोग
राष्ट्रीय राजमार्ग 343 में इन दिनों कई जगहों पर बड़े गड्ढे निर्मित हो चुके हैं. बारिश के मौसम में गड्ढों की गहराई और चौड़ाई लगातार बढ़ती जा रही है जो दुर्घटना का कारण बन रही है. इस सड़क पर वाहन हिचकोले खाते हुए निकल रहे हैं. स्थानीय लोगों द्वारा सड़क की मरम्मत कार्य कराने की मांग की जा चुकी है लेकिन अब तक नेशनल हाईवे की मरम्मत नहीं हो सका है.
राष्ट्रीय राजमार्ग विभाग के अधिकारी नहीं दे रहे ध्यान
इस राष्ट्रीय राजमार्ग पर प्रतिदिन हजारों की संख्या में हर दिन छोटे बड़े वाहन गुजरते हैं. सड़क की स्थिति अत्यंत जर्जर होने के कारण लोगों को आवागमन में काफी परेशानी हो रही है. पहले रामानुजगंज से अंबिकापुर की 110 किलोमीटर की दूरी तय करने में तीन घंटे का समय लगता था वहीं अब सड़क जर्जर होने से अंबिकापुर पहुंचने में पांच घंटे तक का समय लग रहा है. राष्ट्रीय राजमार्ग विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों का ध्यान इस खस्ताहाल सड़क पर नहीं जा रहा है जिससे अब तक सड़क की मरम्मत कार्य नहीं हो सका है स्थानीय लोगों के द्वारा सड़क की मरम्मत कराने की मांग भी लंबे समय से की जा रही है लेकिन अब तक मरम्मत कार्य नहीं हो सका है.
ये भी पढ़िए……

