Close Menu
Offbeat News Offbeat News
    🔴 OFFBEAT LATEST NEWS

    गिरदावरी प्रक्रिया में बदलाव का पटवारियों ने किया विरोध, कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

    September 23, 2026

    करमा पूजा के बाद मूर्ति विसर्जन के दौरान हादसा, गंगा में 11 लोग डूबे; एक का शव बरामद

    September 23, 2026

    करमा पूजा के बाद खूनी विवाद, टांगी से युवक पर जानलेवा हमला; आरोपित गिरफ्तार

    September 23, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Offbeat News Offbeat News
    Trending
    • गिरदावरी प्रक्रिया में बदलाव का पटवारियों ने किया विरोध, कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
    • करमा पूजा के बाद मूर्ति विसर्जन के दौरान हादसा, गंगा में 11 लोग डूबे; एक का शव बरामद
    • करमा पूजा के बाद खूनी विवाद, टांगी से युवक पर जानलेवा हमला; आरोपित गिरफ्तार
    • करमा विसर्जन के बाद कोयल नदी में मचा हाहाकार, एक साथ डूबे 5 युवक; 4 की मौत, एक की तलाश
    • WVN FOLLOWUP : प्रकाशन के पहले ही दिन पुस्तक ‘द एग्जाम दैट कैनॉट लीक’ ने बनाया रिकॉर्ड
    • रामानुजगंज में गणेश पूजा की धूम, धीरज सिंहदेव बोले- धार्मिक आयोजनों में कम साउंड पर डीजे की अनुमति हो
    • छह महीने में छह टुकड़ों में टूटा 20 लाख का चेकडैम
    • ऐसी परीक्षा, जिसे लीक करना नामुमकिन हो! डॉ. सुदीप की किताब में पेपर लीक रोकने का पूरा मॉडल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Offbeat Videos
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 📀 Video
    Offbeat News Offbeat News
    🟠
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 📀 Video
    Home»State»Balrampur: जिले में अधिकारी-कर्मचारी एक ही स्थान पर कई सालों से पदस्थ, प्रशासन ने मांगी जानकरी
    State

    Balrampur: जिले में अधिकारी-कर्मचारी एक ही स्थान पर कई सालों से पदस्थ, प्रशासन ने मांगी जानकरी

    Offbeat NewsBy Offbeat NewsJuly 25, 2023
    Facebook Twitter WhatsApp Threads Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Email WhatsApp

    बलरामपुर, अनिल गुप्ता। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा तीन वर्ष या उससे अधिक समय से जिले और गृह मुख्यालय में जमे अधिकारियों- कर्मचारियों को हटाए जाने के लिए राज्य शासन को निर्देश दिए जाने के बाद अब जिले के दर्जनों अधिकारियों- कर्मचारियों का स्थानांतरण तय माना जा रहा है। बीते लम्बे अर्से सेे जिले तथा जनपद स्तर पर बैठे कुछ अधिकारियों- कर्मचारियों की कार्यशैली कोे लेकर पूर्व में आला अफसरों और शासन से कई बार शिकायत की जा चुकी है। निर्वाचन आयोग के निर्देशों के बाद अब चुनाव पूर्व इन अधिकारियों- कर्मचारियों का तबादला तय माना जा रहा है। इनमें जिले के जनपद पंचायत, राजस्व विभाग, स्वास्थ्य विभाग व अन्य विभाग के कर्मचारियों के प्रभावित होने की संभावना है। जिले में कुछ बीएमओ व पटवारी चुनाव लड़ने लड़ने की तैयारी कर रहे हैं।

    बीते दिनों भारत निर्वाचन आयोग ने राज्य सरकार को जिले में तीन वर्ष या उससे अधिक समय से एक स्थान पर जमे अधिकारियों- कर्मचारियों को चुनाव पूर्व हटाए जाने केे निर्देश दिए है। बताया गया है कि जिसकेे बाद अब जिले में इस नियम के जद में आने वाले अधिकारियों-कर्मचारियों की बकायदा लिस्टिंग प्रारंभ कर दी गई है। यदि इस नियम के चलते उन्हें हटाया गया तो जिला प्रशासन की लगभग पूरी टीम ही नई हो जाएगी। आश्चर्यजनक तथ्य यह है कि 2012 से जिले के निर्माण पश्चात कई कर्मचारी ऐसे हैं जो तीन चार साल तक जिला, ब्लॉक, पंचायत, हल्का स्तर में ही रहते हैं और दिखावे के नाम पर कुछ माह अन्य स्थान में कार्य कर अपनी साख का फायदा उठाते हुए फिर से अपने गृह मुख्यालय में ही पहुंच जाते हैं। अब निर्वाचन आयोग के निर्देशों केे बाद जिले से इन अधिकारियों-कर्मचारियों की विदाई तय मानी जा रही है। सूत्रों ने बताया कि इनके अलावा अन्य कई कर्मचारियों की सूची जिला प्रशासन द्वारा तैयार की जा रही है। इन कर्मचारियों में से कुछ कर्मचारी ऐसे भी हैं जो जिला निर्माण पश्चात बीते 11 वर्षों में मुख्यालय से स्थानांतरण हो जाने के कुछ माह बाद येन केन प्रकारेण अपनी पदस्थापना फिर से मुख्यालय में ही करा लेते हैं, परंतु अब ऐसे कर्मचारियों पर निर्वाचन आयोग की सीधी नजर है।

    WhatsApp Group Join Now
    Facebook Page Follow Us

    वर्षों से अंगद की पांव की तरह जमे हैं अधिकारी-कर्मचारी

    जिले केे जनपद पंचायतों में कार्यरत स्वास्थ्य विभाग, सचिव, पटवारी सहित अन्य कर्मचारी सहित जिला पशासन के कई विभाग ऐसे हैं जहॉ एक ही कर्मचारी एक ही कुर्सी पर गृह मुख्यालय में वर्षों से काबिज हैं। अब तो ऐसे कर्मचारी आम जनता के सेवक न रहकर विभिन्न राजनीतिक पार्टियों के सदस्य केे रुप में महती भूमिका निभा रहे हैं। चुनाव पूर्व ऐसे तथाकथित शासकीय कम राजनीतिक कर्मचारियों के विरुद्ध उन्हें हटाए जाने की मांग भी की जाती है, किन्तु वर्षों बाद भी हालात जस के तस बने हुए हैं। अब तो वर्षों से जमे हुए ये कर्मचारी अपने रसूख का फायदा उठाकर राजनीति में खुलेआम दखल देते हुए दिखाई देते हैं। यही नहीं उन लोगों द्वारा पार्टी विशेष के प्रत्याशियों के पक्ष में न केवल खुलेआम प्रचार करते हुए दिखाई देते हैं बल्कि उनके लिए जोड़-तोड़ की राजनीति भी जमकर करते हैं। कई बार ऐसी स्थिति को लेकर बिवाद की स्थिति भी बन जाती है। यह केवल जनपद पंचायतों के सचिवों की ही बात नहीं है बल्कि अन्य विभागों में ऐसे शासकीय कर्मचारी भी हैं जिनका स्थानांतरण होना तो दूर उनकी कुर्सियां तक नहीं बदली हैं। ऐसे शासकीय कर्मचारी जनहित कार्य की जगह स्वहित की ज्यादा चिन्ता करते हैं। अब देखना यह होगा कि जिला प्रशासन जनपद, राज्सव व अन्य विभागों में अंगद की पांव की तरह जमे कथित शासकीय सेवकों पर चुनाव आयोग के स्थानांतरण निर्देषों का पालन करता है या नहीं।

    प्रशासन ने मांगी जानकारी

    भारत निर्वाचन आयोग के आदेश के परिपालन में यहॉ के जिला निर्वाचन अधिकारी व कलेक्टर रिमिजियुस एक्का ने जिले के सभी विभाग प्रमुखों को पत्र जारी कर एक ही स्थान में तीन वर्ष से अधिक पदस्थ अधिकारियों- कर्मचारियोें की जानकारी मंगाई है ताकि भारत निर्वाचन आयोग के आदेशानुसार कार्यवाही की जा सके।

    Post Views: 603
    Previous ArticleHazaribag: जैन संत की हत्या के विरोध में दिगंबर जैन पंचायत हजारीबाग के द्वारा डीसी को सौंपा गया ज्ञापन
    Next Article Ramanujganj: मणिपुर हिंसा के विरोध में पीएम मोदी का पुतला दहन
    Offbeat News
    • Website

    ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।

    Related Posts

    ट्रायल के दौरान धराशाई हुआ रोहतासगढ़ रोपवे

    December 26, 2025

    झारखंड कैडर के 10 आईपीएस को लेवल 12 वेतनमान में प्रोन्नति

    January 13, 2025

    रामानुजगंज: विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के शौर्य संचलन में उमड़ा सनातनियों का जनसैलाब

    December 24, 2024

    एबीवीपी ने छेड़खानी मामले को लेकर डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विवि प्रशासन से की कार्रवाई की मांग

    December 19, 2024
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Latest News

    गिरदावरी प्रक्रिया में बदलाव का पटवारियों ने किया विरोध, कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

    September 23, 2026

    करमा पूजा के बाद मूर्ति विसर्जन के दौरान हादसा, गंगा में 11 लोग डूबे; एक का शव बरामद

    September 23, 2026

    करमा पूजा के बाद खूनी विवाद, टांगी से युवक पर जानलेवा हमला; आरोपित गिरफ्तार

    September 23, 2026

    करमा विसर्जन के बाद कोयल नदी में मचा हाहाकार, एक साथ डूबे 5 युवक; 4 की मौत, एक की तलाश

    September 23, 2026
    Latest Posts

    Offbeat News is dedicated to delivering fresh perspectives, unheard stories, and credible journalism that keeps you informed and inspired.

    We're social. Connect with us:

    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest YouTube
    Quick Links
    • Home
    • Sports
    • Health
    Follow Us
    • Facebook
    • WhatsApp
    Recent Post
    • गिरदावरी प्रक्रिया में बदलाव का पटवारियों ने किया विरोध, कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
    • करमा पूजा के बाद मूर्ति विसर्जन के दौरान हादसा, गंगा में 11 लोग डूबे; एक का शव बरामद
    • करमा पूजा के बाद खूनी विवाद, टांगी से युवक पर जानलेवा हमला; आरोपित गिरफ्तार
    • करमा विसर्जन के बाद कोयल नदी में मचा हाहाकार, एक साथ डूबे 5 युवक; 4 की मौत, एक की तलाश
    • WVN FOLLOWUP : प्रकाशन के पहले ही दिन पुस्तक ‘द एग्जाम दैट कैनॉट लीक’ ने बनाया रिकॉर्ड
    © 2026 Designed by offbeatnews.in | An MSME-Registered News Website

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.