Close Menu
Offbeat News Offbeat News
    🔴 OFFBEAT LATEST NEWS

    धरती आबा बिरसा मुंडा: 24 साल की उम्र में अंग्रेजी हुकूमत को दी चुनौती, जल-जंगल-जमीन की लड़ाई से बने आदिवासी अस्मिता के प्रतीक

    November 15, 2026

    बलरामपुर में धान खरीदी का आगाज, कलेक्टर ने तिलक-माला पहनाकर किसानों का किया स्वागत; 3100 रुपये क्विंटल मिलेगा दाम

    November 15, 2026

    दो महीने बाद फिर गुलजार हुई रामानुजगंज की वन वाटिका, शुरू हुई बोटिंग; झारखंड-यूपी से भी पहुंचते हैं पर्यटक

    November 15, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Offbeat News Offbeat News
    Trending
    • धरती आबा बिरसा मुंडा: 24 साल की उम्र में अंग्रेजी हुकूमत को दी चुनौती, जल-जंगल-जमीन की लड़ाई से बने आदिवासी अस्मिता के प्रतीक
    • बलरामपुर में धान खरीदी का आगाज, कलेक्टर ने तिलक-माला पहनाकर किसानों का किया स्वागत; 3100 रुपये क्विंटल मिलेगा दाम
    • दो महीने बाद फिर गुलजार हुई रामानुजगंज की वन वाटिका, शुरू हुई बोटिंग; झारखंड-यूपी से भी पहुंचते हैं पर्यटक
    • रामानुजगंज में कन्हर नदी तट पर छठ व्रतियों ने की पूजा-अर्चना, खरना के बाद शुरू होगा 36 घंटे का निर्जला उपवास
    • विश्व पटल पर छाए भारतीय लेखक डाॅ अशोक कुमार सिंह
    • VIDEO : रामानुजगंज के महामाया मंदिर परिसर में एबीवीपी कार्यालय के बोर्ड पर विवाद, समाजसेवियों ने मिटाया नाम
    • छठ महापर्व को लेकर रामानुजगंज में तैयारियां तेज, कन्हर नदी घाट पर जुटा नगर पालिका का अमला
    • गोवर्धन पूजा की रात ममेरे भाई ने पत्थर से कुचलकर की महिला की हत्या, 3 महीने पुरानी रंजिश बनी वजह; आरोपित गिरफ्तार
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Offbeat Videos
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 📀 Video
    Offbeat News Offbeat News
    🟠
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 📀 Video
    Home»State»चार साल में झारखंड में बनी 5200 किमी सड़क, 4600 किमी पर हो रहा काम: सुनील कुमार
    State

    चार साल में झारखंड में बनी 5200 किमी सड़क, 4600 किमी पर हो रहा काम: सुनील कुमार

    सुनील कुमार ने बताया कि राज्य के ग्रामीण क्षेत्रों के साथ शहरी क्षेत्रों की सड़कों का भी विकास किया जा रहा है। रांची के इनर रिंग रोड के 10 पार्ट में से कुल तीन पार्ट को स्वीकृति दी जा चुकी है।
    Offbeat NewsBy Offbeat NewsJanuary 11, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Threads Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Email WhatsApp

    रांची। बीते चार सालों में मुख्यमंत्री के दिशा-निर्देश में पूरे राज्य में पथ निर्माण विभाग और भवन निर्माण विभाग ने बेहतर कार्य किया है। लंबित योजनाओं को पूर्ण करने के साथ नई योजनाओं की स्वीकृति और पूर्व की योजनाओं को पूर्ण कर जनता को सौंपा जा चुका है। यह जानकारी पथ निर्माण विभाग के प्रधान सचिव सुनील कुमार ने गुरुवार को सूचना एवं जनसंपर्क निदेशालय के सभागार में मीडिया को दी।

    प्रधान सचिव ने बताया कि बीते चार सालों में विभाग ने 95 फीसदी बजट की राशि का व्यय किया है। वर्तमान समय में भी अब तक वित्तीय वर्ष 2023-24 के विरुद्ध 60 प्रतिशत राशि व्यय की जा चुकी है। राज्य में कुल 17 हजार किलोमीटर सड़क का निर्माण किया जाना है, जिसमें से 14 हजार किलोमीटर सड़क का निर्माण किया जा रहा है। इसमें 2000 किलोमीटर सड़क नेशनल हाईवे के माध्यम से बनाई जा रही है। कुल 5200 किलोमीटर सड़क निर्माण पूर्ण किया जा चुका है जबकि 4600 किलोमीटर की सड़क निर्माण जारी है।

    WhatsApp Group Join Now
    Facebook Page Follow Us

    उन्होंने बताया कि 283 योजनाएं वर्तमान में विभाग की ओर से चलाई जा रही हैं। अब तक विभाग की ओर से 398 बड़े पुल-पुलिया का निर्माण पूर्ण किया जा चुका है। बीते चार सालों में 525 योजनाओं को स्वीकृति प्रदान की गई है, जिसकी कुल दूरी 6500 किलोमीटर है। उन्होंने बताया कि राज्य में कई सड़क योजनाओं को एनएचएआई के माध्यम से कराया जा रहा है। राज्य सरकार की सकारात्मक पहल की वजह से एनएचएआई के माध्यम से 40 हजार करोड़ की सड़क योजनाओं पर राज्य में काम हो रहा है। साथ ही भारतमाला परियोजना पर 2500 करोड़ रुपये की राशि खर्च की जा रही है।

    सुनील कुमार ने बताया कि राज्य के ग्रामीण क्षेत्रों के साथ शहरी क्षेत्रों की सड़कों का भी विकास किया जा रहा है। रांची के इनर रिंग रोड के 10 पार्ट में से कुल तीन पार्ट को स्वीकृति दी जा चुकी है। 194 किलोमीटर लंबे आउटर रिंग रोड का डीपीआर तैयार कर लिया गया है। रिंग रोड की कनेक्टिविटी पर काम किया जा रहा है और कई कनेक्टिंग रोड की स्वीकृति भी प्रदान की जा चुकी है।

    फ्लाईओवर के बारे में बताया कि कांटाटोली से सिरमटोली को जोड़ने की स्वीकृति दी जा चुकी है। हरमू फ्लाईओवर के निर्माण को लेकर भी प्रक्रिया पूर्ण की जा रही है। इसके साथ कई अन्य शहरों में भी फ्लाईओवर निर्माण पर काम किया जा रहा है। राज्य सरकार की पहल से राज्य में एक्सप्रेस-वे कॉरिडोर, टूरिस्ट एक्सप्रेस-वे कॉरिडोर भी पर काम किया जा रहा है। साथ ही वर्ल्ड बैंक के सहयोग से भी सड़क बना रहे हैं। करमटोली एलिवेटेड रोड का डीपीआर लगभग तैयार है।

    झारखंड भवन सहित कई अन्य भवन का निर्माण जल्द होगा पूर्ण

    सुनील कुमार ने बताया कि भवन निर्माण विभाग की ओर से राज्य में और राज्य के बाहर भी कई भवनों का निर्माण किया जा रहा है। इनमें ज्यादातर भवनों के निर्माण कार्य को पूर्ण कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि राज्य में 2 नये मेडिकल कॉलेज 500 शैय्या वाले अस्पताल, सामुदायिक केन्द्र, क्रिटिकल केयर ब्लॉक, अनुमंडलीय अस्पताल, बोकारो मेडिकल कॉलेज, इंजीनियरिंग कॉलेज, पॉलिटेक्निक डिग्री कॉलेज के साथ-साथ पर्यटन, कला, संस्कृति खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग के विभिन्न टूरिस्ट स्पॉट, कृषि पशुपालन विभाग के कोल्ड स्टोरेज का निर्माण कार्य भी कराया जा रहा है।

    इसके लिए भवन निर्माण निगम लिमिटेड की ओर से भी विभिन्न विभागों की बिल्डिंगों का निर्माण सुनिश्चित किया जाता है। विभाग ने 2022-23 में 603 करोड़ के बजट के विरुद्ध 96 प्रतिशत से ज्यादा व्यय भवन निर्माण पर किया था। वहीं चालू वित्तीय वर्ष में विभाग ने 76 प्रतिशत व्यय अब तक किया है।

    प्रेस कांफ्रेंस में मुख्य रूप से निदेशक सूचना एवं जनसंपर्क विभाग राजीव लोचन बख्शी सहित पथ निर्माण एवं भवन निर्माण विभाग के कई पदाधिकारी उपस्थित थे।

    ये भी पढ़िए…………….

    NIA की चार राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेशों में छापेमारी, हथियार और नकदी बरामद

    Views: 866
    5200 kilometers of roads built in Jharkhand
    Previous ArticleNIA की चार राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेशों में छापेमारी, हथियार और नकदी बरामद
    Next Article चाईबासा में नक्सलियों की साजिश नाकाम, सुरक्षाबलों ने सात किलो का आईईडी किया नष्ट
    Offbeat News
    • Website

    ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।

    Related Posts

    ट्रायल के दौरान धराशाई हुआ रोहतासगढ़ रोपवे

    December 26, 2025

    झारखंड कैडर के 10 आईपीएस को लेवल 12 वेतनमान में प्रोन्नति

    January 13, 2025

    रामानुजगंज: विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के शौर्य संचलन में उमड़ा सनातनियों का जनसैलाब

    December 24, 2024

    एबीवीपी ने छेड़खानी मामले को लेकर डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विवि प्रशासन से की कार्रवाई की मांग

    December 19, 2024
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Latest News

    धरती आबा बिरसा मुंडा: 24 साल की उम्र में अंग्रेजी हुकूमत को दी चुनौती, जल-जंगल-जमीन की लड़ाई से बने आदिवासी अस्मिता के प्रतीक

    November 15, 2026

    बलरामपुर में धान खरीदी का आगाज, कलेक्टर ने तिलक-माला पहनाकर किसानों का किया स्वागत; 3100 रुपये क्विंटल मिलेगा दाम

    November 15, 2026

    दो महीने बाद फिर गुलजार हुई रामानुजगंज की वन वाटिका, शुरू हुई बोटिंग; झारखंड-यूपी से भी पहुंचते हैं पर्यटक

    November 15, 2026

    रामानुजगंज में कन्हर नदी तट पर छठ व्रतियों ने की पूजा-अर्चना, खरना के बाद शुरू होगा 36 घंटे का निर्जला उपवास

    November 14, 2026
    Latest Posts

    Offbeat News is dedicated to delivering fresh perspectives, unheard stories, and credible journalism that keeps you informed and inspired.

    We're social. Connect with us:

    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest YouTube
    Quick Links
    • Home
    • Sports
    • Health
    Follow Us
    • Facebook
    • WhatsApp
    Recent Post
    • धरती आबा बिरसा मुंडा: 24 साल की उम्र में अंग्रेजी हुकूमत को दी चुनौती, जल-जंगल-जमीन की लड़ाई से बने आदिवासी अस्मिता के प्रतीक
    • बलरामपुर में धान खरीदी का आगाज, कलेक्टर ने तिलक-माला पहनाकर किसानों का किया स्वागत; 3100 रुपये क्विंटल मिलेगा दाम
    • दो महीने बाद फिर गुलजार हुई रामानुजगंज की वन वाटिका, शुरू हुई बोटिंग; झारखंड-यूपी से भी पहुंचते हैं पर्यटक
    • रामानुजगंज में कन्हर नदी तट पर छठ व्रतियों ने की पूजा-अर्चना, खरना के बाद शुरू होगा 36 घंटे का निर्जला उपवास
    • विश्व पटल पर छाए भारतीय लेखक डाॅ अशोक कुमार सिंह
    © 2026 Designed by offbeatnews.in | An MSME-Registered News Website

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.