Close Menu
Offbeat News Offbeat News
    🔴 OFFBEAT LATEST NEWS

    इतिहास के पन्नों में 08 अगस्त : एक नारे ने हिला दी थी अंग्रेजी हुकूमत, यहीं से तेज हुई आजादी की आखिरी लड़ाई

    August 8, 2026

    जेपीएससी-जेएसएससी आंदोलन में पहली बार सरकार से आमने-सामने बातचीत, 10 अगस्त तक फैसले का इंतजार

    August 8, 2026

    रामानुजगंज में VB-G RAM G प्रशिक्षण कार्यक्रम, 97 हितग्राहियों को बांटे स्वेच्छा अनुदान के चेक

    August 7, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Offbeat News Offbeat News
    Trending
    • इतिहास के पन्नों में 08 अगस्त : एक नारे ने हिला दी थी अंग्रेजी हुकूमत, यहीं से तेज हुई आजादी की आखिरी लड़ाई
    • जेपीएससी-जेएसएससी आंदोलन में पहली बार सरकार से आमने-सामने बातचीत, 10 अगस्त तक फैसले का इंतजार
    • रामानुजगंज में VB-G RAM G प्रशिक्षण कार्यक्रम, 97 हितग्राहियों को बांटे स्वेच्छा अनुदान के चेक
    • रामानुजगंज पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री, 100 बिस्तरीय अस्पताल की लंबित सुविधाएं जल्द होंगी शुरू
    • इतिहास के पन्नों में 07 अगस्त: एक ऐसा मुकाबला जिसने भारत को दिलाया विश्व खिताब, जब आठ घंटे तक चला रोमांच
    • Rashifal 07 August 2026: आज किस्मत देगी किसका साथ? कुछ राशियों को लाभ, तो कुछ के सामने नई चुनौती
    • देवघर जाते समय कल रामानुजगंज रुकेंगे स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, कांवरियों की सेवा में करेंगे सहयोग
    • सेमरसोत अभ्यारण्य में कोटरी के शिकार का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार; मृत वन्यजीव बरामद
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 🔐 Login
    Offbeat News Offbeat News
    🟠
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 🔐 Login
    Home»Offbeat»इतिहास के पन्नों में 04 अगस्त: जब भारत ने रचा था परमाणु इतिहास, एशिया के पहले रिसर्च रिएक्टर ने बढ़ाया था देश का मान
    Offbeat

    इतिहास के पन्नों में 04 अगस्त: जब भारत ने रचा था परमाणु इतिहास, एशिया के पहले रिसर्च रिएक्टर ने बढ़ाया था देश का मान

    महज 15 महीने में तैयार हुआ था 'अप्सरा', 04 अगस्त 1956 को शुरू हुआ संचालन; वैज्ञानिक आत्मनिर्भरता की दिशा में भारत ने हासिल की थी बड़ी उपलब्धि
    Offbeat NewsBy Offbeat NewsAugust 4, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Threads
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Email WhatsApp

    ऑफबीट डेस्क। इतिहास में 04 अगस्त की तारीख भारत की वैज्ञानिक उपलब्धियों के लिए खास महत्व रखती है। वर्ष 1956 में इसी दिन देश ने परमाणु अनुसंधान के क्षेत्र में ऐसा कदम उठाया था, जिसने आने वाले वर्षों में भारत के परमाणु कार्यक्रम की मजबूत नींव रखी। मुंबई के ट्रॉम्बे में तैयार किए गए ‘अप्सरा’ अनुसंधान रिएक्टर का संचालन शुरू होने के साथ ही भारत एशिया में इस क्षेत्र में अग्रणी देशों की कतार में शामिल हो गया था।

    खास बात यह रही कि भारतीय वैज्ञानिकों और इंजीनियरों ने इसे महज 15 महीने में तैयार कर लिया था। आइए जानते हैं 04 अगस्त के इतिहास से जुड़ी इस महत्वपूर्ण उपलब्धि के साथ देश-दुनिया की अन्य प्रमुख घटनाओं के बारे में।

    WhatsApp Group Join Now
    Facebook Page Follow Us

    भारतीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के इतिहास में 04 अगस्त 1956 एक स्वर्णिम अध्याय के रूप में दर्ज है। इसी दिन भारत का पहला परमाणु अनुसंधान रिएक्टर ‘अप्सरा’ शुरू हुआ था। इसके साथ ही भारत न केवल परमाणु अनुसंधान के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ा, बल्कि एशिया का पहला परमाणु अनुसंधान रिएक्टर स्थापित करने वाला देश भी बना।

    भारत के परमाणु कार्यक्रम के जनक डॉ होमी जहांगीर भाभा ने जनवरी 1954 में एटॉमिक एनर्जी इस्टैब्लिशमेंट, ट्रॉम्बे (एईईटी) की स्थापना की थी। उनका उद्देश्य देश में परमाणु ऊर्जा अनुसंधान को नई दिशा देना था। इसके लिए देशभर के वैज्ञानिकों और इंजीनियरों को एक मंच पर लाकर अनुसंधान रिएक्टर विकसित करने की योजना बनाई गई।

    15 मार्च 1955 को भारत के पहले अनुसंधान रिएक्टर के निर्माण का औपचारिक निर्णय लिया गया। डॉ भाभा के नेतृत्व में वैज्ञानिकों ने एक ऐसे ‘स्विमिंग पूल प्रकार’ के रिएक्टर की परिकल्पना की, जिसकी क्षमता 01 मेगावाट थर्मल निर्धारित की गई।

    रिएक्टर के निर्माण का कार्य ट्रॉम्बे स्थित वर्तमान भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र (बीएआरसी) परिसर में शुरू हुआ। यह महाराष्ट्र के मुंबई में है। निर्माण के दौरान सबसे बड़ी चुनौती परमाणु ईंधन की उपलब्धता थी। इस आवश्यकता को पूरा करने के लिए भारत और ब्रिटेन के बीच समझौता हुआ, जिसके तहत ब्रिटेन ने रिएक्टर के लिए आवश्यक संवर्धित यूरेनियम उपलब्ध कराया।

    भारतीय वैज्ञानिकों और इंजीनियरों की अथक मेहनत से महज 15 महीनों में रिएक्टर का निर्माण पूरा हो गया। इसके बाद 04 अगस्त 1956 को ‘अप्सरा’ का सफलतापूर्वक संचालन शुरू हुआ। यह उपलब्धि भारत के वैज्ञानिक विकास और तकनीकी क्षमता का प्रतीक बनी।

    महत्वपूर्ण घटनाचक्र

    1666 – नीदरलैंड और इंग्लैंड के बीच नौसैनिक युद्ध हुआ।

    1870 – ब्रिटिश रेड क्रॉस सोसाइटी की स्थापना हुई।

    1886 – कोलंबिया ने संविधान अंगीकार किया।

    1914 – इंग्लैंड द्वारा जर्मनी के विरुद्ध युद्ध की घोषणा।

    1915 – जर्मन सेना ने वारसॉ पर कब्जा किया।

    1930 – यूरोपीय देश बेल्जियम में आज ही के दिन बाल मजदूर कानून बनाया गया था।

    1935 – गवर्नमेंट ऑफ इंडिया ऐक्ट 1935 को ब्रिटिश राजशाही की मंजूरी मिली।

    1947 – जापान में सुप्रीम कोर्ट की स्थापना हुई थी।

    1954 – पाकिस्तान सरकार ने हाफिज जलंधरी द्वारा लिखे गीत को राष्ट्रगान के रूप में अपनाने पर सहमति दी।

    1956 – भारत ने अपना पहला परमाणु अनुसंधान रिएक्टर अप्सरा शुरू किया था।

    1967 – भारत में दुनिया का सबसे लंबा नागार्जुन सागर बांध बना।

    1967 – अमेरिका ने नेवादा में परमाणु परीक्षण किया।

    1997 – मो. ख़ातमी द्वारा ईरान के नये राष्ट्रपति के रूप में शपथ ग्रहण।

    1999 – चीन ने अमेरिकी सेना के विमानों की नियमित उड़ानों को हांगकांग में उतरने की अनुमति देने से इंकार किया।

    2001 – रूस व उत्तरी कोरिया में सामरिक समझौता।

    2004 – ‘नासा’ ने एल्टिक्स सुपर कम्प्यूटर केसी को कल्पना चावना नाम दिया।

    2007 – मंगल ग्रह की खोज के लिए फ़ीनिक्स मार्स लैंडर नामक एक अमेरिकी अंतरिक्ष यान का प्रक्षेपण किया गया।

    2008 – सरकार ने भारतीय जहाजरानी निगम (एससीआई) को नवरत्न का दर्जा प्रदान किया।

    जन्म

    1522 ई. – राणा उदयसिंह – मेवाड़ के शासक और महाराणा प्रताप के पिता।

    1730 – सदाशिवराव भाऊ – भारतीय इतिहास में प्रसिद्ध एक मराठा वीर थे।

    1845 – फ़िरोजशाह मेहता – भारतीय राजनेता तथा बंबई नगरपालिका के संविधान (चार्टर) के निर्माता।

    1906 – यशवंत सिंह परमार – भारत के राजनेता और एक स्वतंत्रता-संग्राम सेनानी थे।

    1924 – इन्दु प्रकाश पाण्डेय – साहित्यकार।

    1929 – किशोर कुमार – भारतीय गायक और अभिनेता।

    1931 – नरेन तमहाने – भारतीय क्रिकेटर।

    1950 – एन. रंगास्वामी – तीन बार पुदुचेरी के मुख्यमंत्री रहे हैं।

    1961 – बराक ओबामा – अमेरिका के प्रथम अश्वेत एवं 44वें राष्ट्रपति रहे हैं।

    1971 – महेन्द्र भट्ट – भारतीय जनता पार्टी के राजनीतिज्ञ हैं।

    निधन

    1875 – हैंस क्रिश्चियन एंडरसन – डेनमार्क के लेखक और कवि।

    1937 – काशी प्रसाद जायसवाल – भारत के प्रसिद्ध इतिहासकार एवं पुरातत्त्व के अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त विद्वान।

    1981 – परशुराम मिश्रा – भारत के प्रसिद्ध वनस्पतिशास्त्री और शिक्षाविद थे।

    2006 – नंदिनी सत्पथी – उड़ीसा की महिला मुख्यमंत्री तथा लेखिका।

    2020 – इब्राहिम अल्काजी – भारतीय रंगमंच के प्रसिद्ध निदेशक और नेशनल स्कूल ऑफ़ ड्रामा के पूर्व निदेशक थे।

    2025 – शिबु सोरेन – भारतीय राजनीतिज्ञ थे। वह झारखण्ड के तीसरे मुख्यमंत्री रहे थे।

    महत्वपूर्ण अवसर

    – विश्व स्तनपान दिवस (सप्ताह)।

    इसे भी पढ़ें…….

    Rashifal 4 August 2026 : किस राशि के जातकों के लिए आज खुलेंगे तरक्की के रास्ते, किसे रहना होगा सावधान? जानिए मेष से मीन तक का हाल

    Post Views: 417
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email WhatsApp
    Previous ArticleRashifal 4 August 2026 : किस राशि के जातकों के लिए आज खुलेंगे तरक्की के रास्ते, किसे रहना होगा सावधान? जानिए मेष से मीन तक का हाल
    Next Article रामानुजगंज में कपड़ा दुकान में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर खाक; 50 लाख से अधिक नुकसान का अनुमान
    Offbeat News
    • Website

    ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।

    Related Posts

    इतिहास के पन्नों में 08 अगस्त : एक नारे ने हिला दी थी अंग्रेजी हुकूमत, यहीं से तेज हुई आजादी की आखिरी लड़ाई

    August 8, 2026

    इतिहास के पन्नों में 07 अगस्त: एक ऐसा मुकाबला जिसने भारत को दिलाया विश्व खिताब, जब आठ घंटे तक चला रोमांच

    August 7, 2026

    Rashifal 07 August 2026: आज किस्मत देगी किसका साथ? कुछ राशियों को लाभ, तो कुछ के सामने नई चुनौती

    August 7, 2026

    इतिहास के पन्नों में 06 अगस्त : जिस दिन भारत में जन्मी थी पहली टेस्ट ट्यूब बेबी, चिकित्सा विज्ञान में खुला नई उम्मीदों का रास्ता

    August 5, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Latest News

    इतिहास के पन्नों में 08 अगस्त : एक नारे ने हिला दी थी अंग्रेजी हुकूमत, यहीं से तेज हुई आजादी की आखिरी लड़ाई

    August 8, 2026

    जेपीएससी-जेएसएससी आंदोलन में पहली बार सरकार से आमने-सामने बातचीत, 10 अगस्त तक फैसले का इंतजार

    August 8, 2026

    रामानुजगंज में VB-G RAM G प्रशिक्षण कार्यक्रम, 97 हितग्राहियों को बांटे स्वेच्छा अनुदान के चेक

    August 7, 2026

    रामानुजगंज पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री, 100 बिस्तरीय अस्पताल की लंबित सुविधाएं जल्द होंगी शुरू

    August 7, 2026
    Latest Posts
    Featured

    देश में अबतक 56 करोड़ से ज्यादा लोगों को लगी वैक्सीन, पिछले 24 घंटे में 55 लाख से ज्यादा लोगों को लगा टीका

    October 27, 2022

    Offbeat News is dedicated to delivering fresh perspectives, unheard stories, and credible journalism that keeps you informed and inspired.

    We're social. Connect with us:

    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest YouTube
    Quick Links
    • Home
    • Sports
    • Health
    Follow Us
    • Facebook
    • WhatsApp
    Recent Post
    • इतिहास के पन्नों में 08 अगस्त : एक नारे ने हिला दी थी अंग्रेजी हुकूमत, यहीं से तेज हुई आजादी की आखिरी लड़ाई
    • जेपीएससी-जेएसएससी आंदोलन में पहली बार सरकार से आमने-सामने बातचीत, 10 अगस्त तक फैसले का इंतजार
    • रामानुजगंज में VB-G RAM G प्रशिक्षण कार्यक्रम, 97 हितग्राहियों को बांटे स्वेच्छा अनुदान के चेक
    • रामानुजगंज पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री, 100 बिस्तरीय अस्पताल की लंबित सुविधाएं जल्द होंगी शुरू
    • इतिहास के पन्नों में 07 अगस्त: एक ऐसा मुकाबला जिसने भारत को दिलाया विश्व खिताब, जब आठ घंटे तक चला रोमांच
    © 2026 Designed by offbeatnews.in | An MSME-Registered News Portal

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.