Close Menu
Offbeat News Offbeat News
    🔴 OFFBEAT LATEST NEWS

    भगवान शिव पर कथित टिप्पणी से बवाल, क्रिश्चियन फोरम अध्यक्ष अरुण पन्नालाल गिरफ्तार

    August 8, 2026

    बड़कागांव में मुठभेड़ के बाद खुला बड़ा राज, पैर में गोली लगने के बाद पकड़ा गया संदिग्ध

    August 8, 2026

    बारिश में ढही पुरानी दीवार, मलबे में मिला गगरा… टूटते ही आंगन में बिखर गए चांदी के सिक्के

    August 8, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Offbeat News Offbeat News
    Trending
    • भगवान शिव पर कथित टिप्पणी से बवाल, क्रिश्चियन फोरम अध्यक्ष अरुण पन्नालाल गिरफ्तार
    • बड़कागांव में मुठभेड़ के बाद खुला बड़ा राज, पैर में गोली लगने के बाद पकड़ा गया संदिग्ध
    • बारिश में ढही पुरानी दीवार, मलबे में मिला गगरा… टूटते ही आंगन में बिखर गए चांदी के सिक्के
    • Rashifal 08 August 2026 : किस राशि के खुलेंगे तरक्की के रास्ते? कहीं बन न जाए विवाद की स्थिति, जानें आज का हाल
    • इतिहास के पन्नों में 08 अगस्त : एक नारे ने हिला दी थी अंग्रेजी हुकूमत, यहीं से तेज हुई आजादी की आखिरी लड़ाई
    • जेपीएससी-जेएसएससी आंदोलन में पहली बार सरकार से आमने-सामने बातचीत, 10 अगस्त तक फैसले का इंतजार
    • रामानुजगंज में VB-G RAM G प्रशिक्षण कार्यक्रम, 97 हितग्राहियों को बांटे स्वेच्छा अनुदान के चेक
    • रामानुजगंज पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री, 100 बिस्तरीय अस्पताल की लंबित सुविधाएं जल्द होंगी शुरू
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 🔐 Login
    Offbeat News Offbeat News
    🟠
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 🔐 Login
    Home»State»Year Ender 2023: योगी राज में दुरुस्त हुआ उप्र का स्वास्थ्य
    State

    Year Ender 2023: योगी राज में दुरुस्त हुआ उप्र का स्वास्थ्य

    Offbeat NewsBy Offbeat NewsDecember 29, 2023
    Facebook Twitter WhatsApp Threads
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Email WhatsApp

    लखनऊ। कभी बीमारू प्रदेश कहा जाने वाला उत्तर प्रदेश आज योगी सरकार के प्रयासों से स्वास्थ्य सेवाओं में कई उपलब्धियां दर्ज कर रहा है। प्रदेश को 2023 में स्वास्थ्य सेवाओं में बेहतर प्रदर्शन के लिए कई पुरस्कारों से नवाजा जा चुका है। वहीं योगी सरकार ने प्रदेश को दवा निर्माण का हब बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाये हैं। इसी का नतीजा है कि आज प्रदेश में मेडिकल डिवाइस पार्क, बल्क ड्रग पार्क, मेडटेक पार्क मूर्त रूप ले रहे हैं। इसके अलावा उपचार पर भी जीरो पॉकेट खर्च पर काम कर रही योगी सरकार ने काफी सराहनीय कार्य किये हैं। यही नहीं इस वर्ष योगी सरकार ने यूपी के लोगों को कई अन्य सौगातें भी दी हैं।

    उपचार पर जीरो पॉकेट खर्च पर काम कर रही योगी सरकार

    WhatsApp Group Join Now
    Facebook Page Follow Us

    चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से इस वर्ष प्रदेश के जिला चिकित्सालयों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं देने पर 46 जिलों की 81 चिकित्सा इकाइयों को नेशनल क्वालिटी एश्योरेंस प्रमाणपत्र दिया गया है, जिसमें 43 जनपद स्तरीय, 16 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और 22 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र शामिल हैं। वहीं प्रदेश के अन्य चिकित्सा इकाइयों को एनक्यूए प्रमाण पत्र से भी नवाजा गया है।

    जच्चा-बच्चा की मृत्यु दर में कमी लाने को दी जा रही एसबीए ट्रेनिंग

    योगी सरकार प्रदेश में गर्भवती महिलाओं को सौ प्रतिशत सुरक्षित प्रसव की सुविधा देने और मातृ-शिशु मृत्यु दर को कम करने के लिए प्रदेश के प्रसव केंद्र पर तैनात एएनएम, एलएचवी (लेडी हेल्थ विजिटर), स्टाफ नर्स, आयुष महिला डॉक्टर्स की क्षमता को बढ़ाने के लिए स्किल्ड बर्थ अटेंडेंट (एसबीए) ट्रेनिंग को बढ़ावा दिया है। इसका मुख्य लक्ष्य नेशनल फैमिली हेल्थ सर्वे-5 के अनुसार प्रति लाख डिलीवरी के वक्त मातृ मृत्यु दर जो 167 है, उसे कम करके वर्ष 2030 तक 70 पर लाना है। इसी तरह नवजात शिशु मृत्यु दर (प्रति एक हजार जीवित प्रसव) 28 है, जिसे वर्ष 2030 तक 12 तक लाने का लक्ष्य रखा गया है। ट्रेनिंग में स्टॉफ को एक्टिव मैनेजमेंट ऑफ थर्ड स्टेज ऑफ लेबर की जानकारी भी दी गई ताकि संक्रमण को पूरी तरह रोका जा सके। प्रदेश की करीब पांच हजार एएनएम, एलएचवी, स्टाफ नर्स और आयुष महिला डॉक्टर को एसबीए की ट्रेनिंग दी गई।

    प्रदेश को दवा निर्माण का हब बनाने में उठाए गए कई महत्वपूर्ण कदम

    योगी सरकार ने इस वर्ष यमुना अथारिटी में करीब 350 एकड़ भूमि पर मेडिकल डिवाइस पार्क, ललितपुर में करीब दो हजार एकड़ में बल्क ड्रग पार्क और जेवर मेडटेक पार्क के निर्माण की दिशा में बड़े कदम उठाए। इसके अलावा प्रदेश में सरकारी कॉलेजों में एमबीबीएस की 1838 से अधिक सीटें, निजी क्षेत्र में एमबीबीएस की 2150 से अधिक सीटें बढ़ाई गई। साथ ही 7 हजार से अधिक नर्सिंग, 5 हजार से अधिक पैरामेडिकल की सीटें बढ़ाई गईं। 22 नये मेडिकल कॉलेज का निर्माण प्रदेश में किया जा रहा है। इनमें से कुछ का निर्माण पूरा होगा और कुछ का अंतिम दौर में है।

    केजीएमयू और एसजीपीजी को मिली कई सौगात

    केजीएमयू में कुछ तकनीकी कारणों से बंद किडनी ट्रांसप्लांट हो फिर से शुरू किया गया। यहां इस साल कुल पांच मरीजों के प्रत्यारोपण हुए हैं। इसके अलावा परिसर में कैंसर रोग की जांच में बेहद महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाली पेट स्कैन मशीन स्थापित की गई है। वहीं, क्वीनमेरी में आइवीएफ (इन विट्रो फर्टिलाइजेशन) की ओपीडी शुरू की गई। इससे बांझपन की मरीजों को निजी संस्थान जाने से छुटकारा मिल गया है। खास बात यह है कि मेडिकल कालेज में यह इलाज करीब 35-40 हजार रुपये में उपलब्ध है, जबकि निजी संस्थानों में लाखों रुपये लेते हैं। एसजीपीजाइ में इस साल इमरजेंसी में 15 बेड बढ़ाए गए। लोहिया संस्थान के लिए मौजूदा साल अच्छा रहा। अस्पताल का संस्थान में पूरी तरह से विलय हुआ। संस्थान में नई इमरजेंसी यूनिट बनी। इमरजेंसी में ही पैथोलॉजी और रेडियोलॉजी जांच भी शुरू की गई। थैलेसीमिया मरीजों को वार्ड की सौगात मिली। वहीं, संस्थान के मातृ एवं शिशु अस्पताल परिसर में 300 बेड के हास्टल का भी लोकार्पण किया गया। माड्युलर पीडियाट्रिक आइसीयू और मैटरनल आइसीयू भी तैयार है। परिसर में इसी साल पहली बार आइवीएफ (इन विट्रो फर्टिलाइजेशन) की ओपीडी शुरू की गई।

    ये भी जानें

    – इस वर्ष दिमागी बुखार से पूर्वांचल पूरी तरह से मुक्त हुआ।

    – कर्मचारियों व पेंशनरों को कैशलेश चिकित्सा सुविधा प्राप्त हुई।

    – एक जिला एक मेडिकल कॉलेज के तहत 65 से अधिक मेडिकल कॉलेज संचालित हुए।

    – 33 एएनएम प्रशिक्षण केंद्रों को दोबारा किया गया चालू।

    ये भी पढ़िए…….

    नवी मुंबई में डीआरआई ने तस्करी करके लाई गई 5.7 करोड़ कीमत की सिगरेट जब्त की

    Post Views: 475
    Up health Year Ender
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email WhatsApp
    Previous Articleनवी मुंबई में डीआरआई ने तस्करी करके लाई गई 5.7 करोड़ कीमत की सिगरेट जब्त की
    Next Article नीतीश कुमार संभालेंगे जदयू की कमान, ललन सिंह ने अध्यक्ष पद छोड़ा
    Offbeat News
    • Website

    ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।

    Related Posts

    Rashifal 08 August 2026 : किस राशि के खुलेंगे तरक्की के रास्ते? कहीं बन न जाए विवाद की स्थिति, जानें आज का हाल

    August 8, 2026

    इतिहास के पन्नों में 08 अगस्त : एक नारे ने हिला दी थी अंग्रेजी हुकूमत, यहीं से तेज हुई आजादी की आखिरी लड़ाई

    August 8, 2026

    इतिहास के पन्नों में 07 अगस्त: एक ऐसा मुकाबला जिसने भारत को दिलाया विश्व खिताब, जब आठ घंटे तक चला रोमांच

    August 7, 2026

    Rashifal 07 August 2026: आज किस्मत देगी किसका साथ? कुछ राशियों को लाभ, तो कुछ के सामने नई चुनौती

    August 7, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Latest News

    भगवान शिव पर कथित टिप्पणी से बवाल, क्रिश्चियन फोरम अध्यक्ष अरुण पन्नालाल गिरफ्तार

    August 8, 2026

    बड़कागांव में मुठभेड़ के बाद खुला बड़ा राज, पैर में गोली लगने के बाद पकड़ा गया संदिग्ध

    August 8, 2026

    बारिश में ढही पुरानी दीवार, मलबे में मिला गगरा… टूटते ही आंगन में बिखर गए चांदी के सिक्के

    August 8, 2026

    Rashifal 08 August 2026 : किस राशि के खुलेंगे तरक्की के रास्ते? कहीं बन न जाए विवाद की स्थिति, जानें आज का हाल

    August 8, 2026
    Latest Posts
    Featured

    देश में अबतक 56 करोड़ से ज्यादा लोगों को लगी वैक्सीन, पिछले 24 घंटे में 55 लाख से ज्यादा लोगों को लगा टीका

    October 27, 2022

    Offbeat News is dedicated to delivering fresh perspectives, unheard stories, and credible journalism that keeps you informed and inspired.

    We're social. Connect with us:

    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest YouTube
    Quick Links
    • Home
    • Sports
    • Health
    Follow Us
    • Facebook
    • WhatsApp
    Recent Post
    • भगवान शिव पर कथित टिप्पणी से बवाल, क्रिश्चियन फोरम अध्यक्ष अरुण पन्नालाल गिरफ्तार
    • बड़कागांव में मुठभेड़ के बाद खुला बड़ा राज, पैर में गोली लगने के बाद पकड़ा गया संदिग्ध
    • बारिश में ढही पुरानी दीवार, मलबे में मिला गगरा… टूटते ही आंगन में बिखर गए चांदी के सिक्के
    • Rashifal 08 August 2026 : किस राशि के खुलेंगे तरक्की के रास्ते? कहीं बन न जाए विवाद की स्थिति, जानें आज का हाल
    • इतिहास के पन्नों में 08 अगस्त : एक नारे ने हिला दी थी अंग्रेजी हुकूमत, यहीं से तेज हुई आजादी की आखिरी लड़ाई
    © 2026 Designed by offbeatnews.in | An MSME-Registered News Portal

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.