Close Menu
Offbeat News Offbeat News
    🔴 OFFBEAT LATEST NEWS

    तालाब में मिली नवविवाहिता की लाश, चार महीने पहले हुई थी शादी

    September 10, 2026

    छत्तीसगढ़ में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज! आज से बारिश पकड़ेगी रफ्तार, 27 जिलों में येलो अलर्ट

    September 10, 2026

    10वीं के छात्रों को किताबें नहीं मिलीं, स्मार्ट क्लास भी बंद! खबर के 24 घंटे बाद स्कूल पहुंची जांच टीम

    September 9, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Offbeat News Offbeat News
    Trending
    • तालाब में मिली नवविवाहिता की लाश, चार महीने पहले हुई थी शादी
    • छत्तीसगढ़ में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज! आज से बारिश पकड़ेगी रफ्तार, 27 जिलों में येलो अलर्ट
    • 10वीं के छात्रों को किताबें नहीं मिलीं, स्मार्ट क्लास भी बंद! खबर के 24 घंटे बाद स्कूल पहुंची जांच टीम
    • 71 छात्रों को गोल्ड मेडल, 6923 को उपाधि! रांची विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में दिखी युवा प्रतिभाओं की तस्वीर
    • छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू का बढ़ता खतरा! एक दिन में मिले 46 नए मरीज, रायपुर में सबसे ज्यादा 19
    • केस डायरी भेजने के नाम पर मांगे 2 लाख, 30 हजार पर हुई डील! रकम लेते ही साइबर थाने का SI रंगेहाथ गिरफ्तार
    • एकलव्य स्कूल में 8 जूनियर छात्रों की पिटाई, दो दिन तक छिपी रही बात! अस्पताल पहुंचे बच्चे तो खुला पूरा मामला
    • 10वीं के छात्रों को किताबें नहीं मिलीं, स्मार्ट क्लास भी बंद! आखिर कैसे होगी बोर्ड परीक्षा की तैयारी?
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Offbeat Videos
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 📀 Video
    Offbeat News Offbeat News
    🟠
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 📀 Video
    Home»State»Wrestlers Protest: पहलवानों का धरना खत्म, 4 हफ्तों में कमिटी देगी रिपोर्ट..
    State

    Wrestlers Protest: पहलवानों का धरना खत्म, 4 हफ्तों में कमिटी देगी रिपोर्ट..

    Offbeat NewsBy Offbeat NewsJanuary 21, 2023
    Facebook Twitter WhatsApp Threads Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Email WhatsApp

    नई दिल्ली। भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआइ) और पहलवानों के बीच ‘दंगल’ तीसरे दिन खत्म हो गया। डब्ल्यूएफआइ अध्यक्ष और भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह पर लगे आरोपों की जांच दो समितियों के हवाले की जाएगी। खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने पहलवानों के साथ शुक्रवार देर रात बैठक के बाद आरोपों की जांच के लिए एक समिति बनाने की घोषणा की। समिति में कम से कम तीन सदस्य होंगे। खेल मंत्रालय शनिवार को समिति के सदस्यों की घोषणा करेगा। यह समिति चार सप्ताह में सभी आरोपों की जांच करेगी। जब तक जांच पूरी नहीं हो जाती है, तब तक बृजभूषण शरण सिंह डब्ल्यूएफआइ से खुद को अलग रखेंगे।

    बृजभूषण का इस्तीफा देने से इनकार

    WhatsApp Group Join Now
    Facebook Page Follow Us

    बृजभूषण शरण सिंह ने इस्तीफा देने से साफ इन्कार कर दिया है। खेल मंत्री से मुलाकात के बाद पहलवान धरना खत्म करने के लिए तैयार हो गए। इससे पहले शुक्रवार देर शाम भारतीय ओलिंपिक संघ (आइओए) ने बृजभूषण पर लगे यौन शोषण के आरोपों की जांच के लिए छह बार की विश्व चैंपियन मुक्केबाज एमसी मेरीकाम की अध्यक्षता में सात सदस्यीय समिति गठित के गठन की घोषणा की। यह समिति आंतरिक शिकायत कमेटी है। यह किसी भी खेल में महिलाओं से जुड़े मामलों की जांच करेगी।

    गोंडा में हैं बृजभूषण

    दूसरी तरफ, बृजभूषण गोंडा में बैठकर दिल्ली में हो रही हलचल पर नजर रखे हुए थे। पहले उन्होंने चार बजे प्रेस कांफ्रेंस करने की घोषणा की थी, लेकिन देर शाम उन्होंने इसे रद कर दिया। बृजभूषण मीडिया के सामने नहीं आए, लेकिन उनके विधायक बेटे प्रतीक भूषण सिंह ने कहा, कुश्ती संघ ने 72 घंटे के भीतर औपचारिक जवाब खेल मंत्रालय को भेज दिया है। इससे पहले, विरोध कर रहे पहलवानों ने आइओए को पत्र लिखकर यौन उत्पीड़न की आरोपों की जांच के लिए समिति बनाने की मांग की थी, जिसके बाद एक आपात बैठक बुलाई गई जिसमें अभिनव बिंद्रा भी शामिल हुए।

    जांच समिति में इन्हें किया शामिल

    मेरीकाम के अलावा समिति में आइओए की संयुक्त सचिव अलकनंदा अशोक, ओलिंपिक पदक विजेता पहलवान योगेश्वर दत्त, डोला बनर्जी, आइओए कोषाध्यक्ष सहदेव यादव और एक पुरुष अधिवक्ता श्लोक चंद्रा व महिला अधिवक्ता तलीश रे को शामिल किया गया है। समिति विरोध कर रहे पहलवानों से बात करने के साथ ही बृजभूषण के विरुद्ध यौन उत्पीड़न व डराने-धमकाने के आरोपों की जांच करेगी। अगर पहलवान गोपनीयता के साथ उत्पीड़न की शिकार हुई महिला पहलवानों के नाम साझा करते हैं तो समिति उनसे भी मिलेगी।

    समयसीमा तय नहीं

    समिति अपनी रिपोर्ट आइओए अध्यक्ष पीटी उषा और कार्यकारी परिषद (ईसी) को सौंपेगी, लेकिन इसके लिए कोई समयसीमा तय नहीं की गई है। जब तक जांच पूरी नहीं हो जाती सदस्य पहलवानों को विरोध टालने के लिए मनाने की कोशिश करेंगे। बैठक में यह भी चर्चा हुई कि आइओए के पास डब्ल्यूएफआइ को भंग करने का अधिकार नहीं है। इसका अधिकार कुश्ती की वैश्विक संस्था युनाइटेड विश्व कुश्ती को है।

    विरोध के तरीके पर आपत्ति

    ईसी ने खेल मंत्रालय, आइओए और भारतीय खेल प्राधिकरण से चर्चा करने के बजाय मामले को सार्वजनिक करने को लेकर पहलवानों से नाराजगी जताई है। साथ ही मार्च में होने वाले डब्ल्यूएफआइ चुनाव से दो महीने पहले विरोध से भी ईसी सदस्य खुश नहीं हैं।

    पहलवानों ने बताया था जान का खतरा

    आइओए अध्यक्ष को लिखे पत्र में पहलवानों ने बृजभूषण शरण से अपनी जान को खतरा बताया था। उन्होंने लिखा कि अगर बृजभूषण को बर्खास्त नहीं किया गया तो उनके साथ धरना दे रहे युवा पहलवानों का करियर खत्म हो जाएगा। इस पत्र पर बजरंग पूनिया, साक्षी मलिक, रवि दहिया, विनेश फौगाट और दीपक पूनिया के हस्ताक्षर थे। उन्होंने साथ ही मांग की कि पहलवानों के साथ सलाह-मशविरा करके राष्ट्रीय महासंघ के संचालन के लिए नई समिति का गठन किया जाए।

    बहुत धैर्य के साथ खिलाड़ियों ने अपनी बात रखी। उन्होंने अपनी मांग, कुश्ती संघ पर लगे आरोपों और सुधार कैसे हो, ये बताया। मांगें जो रखी गई, उस पर सबने सहमति जताई है। आरोपों की जांच के लिए एक समिति बनाई जाएगी। -अनुराग ठाकुर, खेल मंत्री

    मैं सबका धन्यवाद देता हूं। हमें विश्वास है कि निष्पक्ष जांच होगी। मंत्री जी ने खिलाड़ियों की सुरक्षा का आश्वासन दिया है। हम धरना नहीं देना चाहते थे, लेकिन पानी सिर के ऊपर निकल गया था। साथ देने के लिए मीडिया का धन्यवाद देना चाहता हूं। -बजरंग पूनिया, पहलवान

    विजेंदर सिंह प्रदर्शन में शामिल

    दिल्ली के जंतर-मंतर पर पहलवानों के विरोध प्रदर्शन में मुक्केबाज विजेंदर सिंह भी शामिल हुए। समाचार एजेंसी ANI से बातचीत में कहा कि दो दिन पहले बजरंग पूनिया आदि ने ट्वीट किया। उसके बाद मैं यहां पहुंचा। मेरी मांग है कि इस मामले में न्याय हो और जो आरोप लगाए हैं। उस पर कार्रवाई हो और मामले में सीबीआई जांच होनी चाहिए। विजेंदर ने कहा, संघ में कोई राजनीति से जुड़ा व्यक्ति नहीं होना चाहिए। एक अध्यक्ष बनने के लिए ताकत और पैसा चाहिए होता है, लेकिन खिलाड़ियों के पास यह सब नहीं होता।

    पहलवानों ने IOA अध्यक्ष को लिखा पत्र

    पहलवान विनेश फोगट, बजरंग पुनिया, साक्षी मलिक, रवि दहिया और दीपक पुनिया ने WFI के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ कथित यौन उत्पीड़न की शिकायतों पर भारतीय ओलंपिक संघ (IOA) की अध्यक्ष पीटी उषा को पत्र लिखा है।

    ये भी पढ़िए….

    चमत्कार या अंधविश्वास? पत्रकारों के सामने बागेश्वर धाम वाले बाबा का लाइव चमत्कार, हक्के बक्के रह गए सब

    Post Views: 501
    Offbeat News Wrestlers Protest
    Previous Articleचमत्कार या अंधविश्वास? पत्रकारों के सामने बागेश्वर धाम वाले बाबा का लाइव चमत्कार, हक्के बक्के रह गए सब
    Next Article Big Breaking : मॉस्को से गोवा आ रही फ्लाइट को मिली बम से उड़ाने की धमकी, विमान डायवर्ट
    Offbeat News
    • Website

    ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।

    Related Posts

    290 करोड़ की बैंक धोखाधड़ी में ED का शिकंजा, 11 ठिकानों पर छापा; आखिर कहां गया बैंक का पैसा?

    September 3, 2026

    नेपाल में बाढ़ के बाद मलबे में दबा सबसे बड़ा राज… 4 हजार लोग लापता, 161 शवों की पहचान नहीं

    September 3, 2026

    नेपाल की नदियां बनीं मौत का रास्ता, त्रिशूली-नारायणी से मिले 321 शव… 280 का DNA टेस्ट शुरू

    September 1, 2026

    RKDF यूनिवर्सिटी रांची में दूसरे चरण की काउंसलिंग शुरू, रिक्त सीटों पर सीधे प्रवेश का अवसर

    Sponsor: RKDF University, RanchiSeptember 1, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Latest News

    तालाब में मिली नवविवाहिता की लाश, चार महीने पहले हुई थी शादी

    September 10, 2026

    छत्तीसगढ़ में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज! आज से बारिश पकड़ेगी रफ्तार, 27 जिलों में येलो अलर्ट

    September 10, 2026

    10वीं के छात्रों को किताबें नहीं मिलीं, स्मार्ट क्लास भी बंद! खबर के 24 घंटे बाद स्कूल पहुंची जांच टीम

    September 9, 2026

    71 छात्रों को गोल्ड मेडल, 6923 को उपाधि! रांची विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में दिखी युवा प्रतिभाओं की तस्वीर

    September 9, 2026
    Latest Posts
    Featured

    देश में अबतक 56 करोड़ से ज्यादा लोगों को लगी वैक्सीन, पिछले 24 घंटे में 55 लाख से ज्यादा लोगों को लगा टीका

    October 27, 2022

    Offbeat News is dedicated to delivering fresh perspectives, unheard stories, and credible journalism that keeps you informed and inspired.

    We're social. Connect with us:

    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest YouTube
    Quick Links
    • Home
    • Sports
    • Health
    Follow Us
    • Facebook
    • WhatsApp
    Recent Post
    • तालाब में मिली नवविवाहिता की लाश, चार महीने पहले हुई थी शादी
    • छत्तीसगढ़ में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज! आज से बारिश पकड़ेगी रफ्तार, 27 जिलों में येलो अलर्ट
    • 10वीं के छात्रों को किताबें नहीं मिलीं, स्मार्ट क्लास भी बंद! खबर के 24 घंटे बाद स्कूल पहुंची जांच टीम
    • 71 छात्रों को गोल्ड मेडल, 6923 को उपाधि! रांची विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में दिखी युवा प्रतिभाओं की तस्वीर
    • छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू का बढ़ता खतरा! एक दिन में मिले 46 नए मरीज, रायपुर में सबसे ज्यादा 19
    © 2026 Designed by offbeatnews.in | An MSME-Registered News Portal

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.