रांची। झारखण्ड प्रदेश विश्वकर्मा समाज की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक स्थानीय विधानसभा सभागार राँची में आयोजित की गई ! प्रदेश कार्यसमिति की बैठक की अध्यक्षता विश्वकर्मा समाज के प्रदेश अध्यक्ष विकास राणा और मंच संचालन प्रदेश प्रधान महासचिव संतन शर्मा ने किया । प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में मुख्य रूप से प्रदेश कमेटी के सभी पदाधिकारी एवं प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य, सभी जिला के जिला अध्यक्ष, जिला महासचिव, जिला कोषाध्यक्ष सहित विश्वकर्मा समाज के गणमान्य शामिल हुए। बैठक में कई बिंदुओं पर महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।
प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय
विकास राणा लगातार तीसरी बार सर्वसम्मति से झारखण्ड प्रदेश विश्वकर्मा समाज के प्रदेश अध्यक्ष बने। सदन ने ध्वनि मत से डोमन राणा के प्रस्ताव का सभी ने समर्थन किया। सभी जिला मुख्यालय में विश्वकर्मा समाज का जिला सम्मलेन का आयोजन होगा। सभी जिले को अपने-अपने जिला कमेटी एवं प्रखण्ड कमेटी के पदाधिकारियों की सूची प्रदेश कमेटी को उपलब्ध कराएगी।
प्रदेश स्तर पर त्रिमासिक पत्रिका के प्रकाशन का निर्णय लिया गया। विधानसभा चुनाव में संगठित होकर समाज के प्रत्याशी को समर्थन देने का निर्णय लिया गया। 17 सितम्बर भगवान विश्वकर्मा पूजा के अवसर पर सभी जिला मुख्यालय, प्रखण्ड मुख्यालय एवं अपने-अपने प्रतिष्ठान में विश्वकर्मा पूजा की हार्दिक शुभकामनाएँ का बैनर-होर्डिंग लगाने का निर्णय हुआ। सभी प्रदेश पदाधिकारी एव सदस्य अपना-अपना सदस्यता शुल्क प्रदेश कमेटी में जमा करने का आग्रह किया गय। सभी जिला कमेटी की ओर से अपने-अपने जिले में सदस्यता अभियान चलाया जाएगा।
प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में मुख्य रूप से प्रदेश उपाध्यक्ष डोमन राणा, विधानसभा के पूर्व संयुक्त सचिव धनेश्वर राणा, प्रदेश उपाध्यक्ष संजय शर्मा, पंडित देवराज शर्मा, प्रदेश सहायक कोषाध्यक्ष दिलीप शर्मा, प्रदेश संरक्षक शिवकिशोर शर्मा, प्रदेश महासचिव देवनाथ राणा, प्रो विनोद शर्मा, उमेश शर्मा, रांची जिलाध्यक्ष संतोष कुमार, हज़ारीबाग जिलाध्यक्ष यदु राणा, मनोरमा राणा, नीलम शर्मा, गिरिडीह जिला अध्यक्ष विनोद राणा, महासचिव देवकी राणा, कोषाध्यक्ष मनोज शर्मा, दुमका जिला अध्यक्ष गंगाधर शर्मा, महासचिव रविन्द्र शर्मा, गोड्डा से प्रदेश सचिव अशोक शर्मा, चतरा जिला महासचिव प्रो जगदीश शर्मा, धनबाद जिला अध्यक्ष लखन लाल शर्मा, जिला महासचिव गुप्तेश्वर शर्मा, पलामू जिला अध्यक्ष बिनोद शर्मा, कार्यकारी जिला अध्यक्ष डोमन शर्मा, राँची के कार्यकारी जिलाध्यक्ष कृष्णा शर्मा, जिला महासचिव दीपक राणा, जिला कोषाध्यक्ष राजेश शर्मा, अरविंद शर्मा, गौतम शर्मा, संजीत शर्मा, शंकर राणा, पिंटू शर्मा, दिलीप शर्मा सहित सैकड़ो विश्वकर्मा बन्धु शामिल हुए ! धन्यवाद ज्ञापण धनबाद से प्रदेश उपाध्यक्ष बैजू शर्मा ने किया।
ये भी पढ़िए……