Close Menu
Offbeat News Offbeat News
    🔴 OFFBEAT LATEST NEWS

    BREAKING : न्यायालय में लगातार गैरहाजिर रहे उपनिरीक्षक, कोर्ट ने सुनाया जुर्माने का आदेश

    July 31, 2026

    बाबा बैद्यनाथ धाम जा रहे कांवरियों के लिए रामानुजगंज बना सेवा का पड़ाव, वर्षों से मिल रही निःशुल्क भोजन और ठहरने की सुविधा

    July 31, 2026

    हिमाचल में नहीं थम रही तबाही, जानिए 85 मौतों के बाद अब कैसा है हाल

    July 31, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Offbeat News Offbeat News
    Trending
    • BREAKING : न्यायालय में लगातार गैरहाजिर रहे उपनिरीक्षक, कोर्ट ने सुनाया जुर्माने का आदेश
    • बाबा बैद्यनाथ धाम जा रहे कांवरियों के लिए रामानुजगंज बना सेवा का पड़ाव, वर्षों से मिल रही निःशुल्क भोजन और ठहरने की सुविधा
    • हिमाचल में नहीं थम रही तबाही, जानिए 85 मौतों के बाद अब कैसा है हाल
    • भरत तिवारी एनकाउंटर में बड़ा खुलासा! जानिए पहली गोली चलाने वाला कौन निकला, STF जवान गिरफ्तार
    • Rashifal 31 July 2026: जानिए आज किस राशि के लिए खुलेगी तरक्की की राह, किसे रहना होगा सतर्क
    • इतिहास के पन्नों में 31 जुलाई: जानिए क्यों महात्मा गांधी ने छोड़ दिया था साबरमती आश्रम
    • ‘रामायण: पार्ट 1’ का ट्रेलर रिलीज, जानिए क्यों रावण बनकर सबसे ज्यादा छा गए यश
    • हजारीबाग में पुलिस से मुठभेड़, जानिए कैसे प्रिंस खान गैंग का शूटर चढ़ा पुलिस के हत्थे
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 🔐 Login
    Offbeat News Offbeat News
    🟠
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 🔐 Login
    Home»State»Uttar Pradesh : करौली बाबा ने बढ़ाई हवन की फीस, अब डेढ़ लाख नहीं देने होंगे इतने रूपए; फीस जानकार चौंक जाएंगे आप
    State

    Uttar Pradesh : करौली बाबा ने बढ़ाई हवन की फीस, अब डेढ़ लाख नहीं देने होंगे इतने रूपए; फीस जानकार चौंक जाएंगे आप

    Offbeat NewsBy Offbeat NewsMarch 27, 2023
    Facebook Twitter WhatsApp Threads
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Email WhatsApp

    कानपूर, ऑफबीट संवाददाता : कानपुर का करौली सरकार आश्रम इन दिनों चर्चा में है। आश्रम के बाबा संतोष सिंह भदौरिया पर उंगली उठ रही है। आश्रम से एक के बाद एक कई वीडियो भी सामने आए हैं। कुछ लोगों का कहना है कि बाबा कोई चमत्कार नहीं करते। यह सब नोएडा के डॉक्टर सिद्धार्थ चौधरी के बाबा को कठघरे में खड़ा करने के बाद से शुरू हुआ।

    मगर, इसके बावजूद बाबा संतोष सिंह भदौरिया ने पूजा-पाठ की फीस बढ़ा दी है। यह फीस अब डेढ़ लाख रुपए की जगह 2.50 लाख कर दी गई है। वहीं, आश्रम में मीडिया की एंट्री पर भी कई तरह की पाबंदियां लगा दी गई हैं। अब कोई पत्रकार बिना बाबा की इजाजत के सीधे आश्रम में नहीं घुस सकता है। यह सब एक अप्रैल से लागू किया जाएगा। यह घोषणा आश्रम के मीडिया प्रभारी अनिल यादव ने की है।

    WhatsApp Group Join Now
    Facebook Page Follow Us

    भक्तों की लंबी वेटिंग और भीड़ के चलते बढ़ाई गई फीस
    करौली सरकार आश्रम को लेकर भले ही पूजा-पाठ के नाम पर 1.51 लाख रुपए फीस पर बखेड़ा खड़ा हुआ था। लेकिन बाबा संतोष सिंह भदौरिया ने इन सभी बातों की परवाह किए बगैर रविवार को फीस बढ़ाने की घोषणा की है। उनका कहना है कि यूपी से लेकर कई राज्यों और देश विदेश के भक्तों की इतनी लंबी वेटिंग है कि वह पूजा नहीं करा पा रहे हैं। इसके चलते फीस बढ़ाई गई है।

    बाबा के आश्रम में रोजाना सैकड़ों लोग लाखों का पैकेज लेकर पूजा-पाठ कराने आते हैं। इसके चलते बाबा को रोजाना करोड़ों रुपए की आमदनी हो रही है। इसके चलते बाबा ने कम समय में ही देश के दिग्गज बाबाओं को भी कमाई के मामले में पीछे छोड़ दिया है। मौजूदा समय में करौली सरकार सबसे ज्यादा टैक्स देने वाले बाबा खुद को होने का दावा करते हैं।

    बाबा संतोष सिंह भदौरिया ने मीडिया से बनाई दूरी
    करौली सरकार के बाबा संतोष सिंह भदौरिया नोएडा के डॉक्टर से मारपीट की FIR दर्ज होने के बाद चर्चा में आए थे। इसके बाद ही लोगों को कानपुर के करौली सरकार आश्रम में चल रही गतिविधियों के बारे में जानकारी हुई थी। दरबार में सीधे पत्रकारों के प्रवेश पर रोक लगा दी गई है। इसके साथ ही अब बाबा के बगैर अनुमति के कोई भी मिल नहीं सकता है।

    रोजाना करोड़ों की कमाई का गणित

    • आश्रम में आने के बाद सबसे पहले 100 रुपए में रजिस्ट्रेशन कराना होता है। इसके बाद 100 रुपए बंधन का चार्ज लगता है। बंधन यानी कमर पर सफेद धागा बांध दिया जाता है। इसे हर तीन महीने में रिन्यू भी कराना होता है।
    • इसके बाद 100-100 रुपए की दो अर्जियां दोनों दरबार के लिए लगती हैं। साथ ही उन्हें 8वें और 9वें दिन के हवन में शामिल होना होता है। इसके लिए करीब 6200 रुपए लगते हैं। यानी यहां आने वाले हर शख्स को कम से कम 6600 रुपए तो खर्च करने ही होंगे।

    अभी तक अगर एक दिन में इलाज कराना है, तो 1.51 लाख का आता था खर्च

    • ये तो आश्रम तक पहुंचने की बात हो गई। अगर कोई यहां हवन करना चाहता है, तो मैं उसका भी गणित बता देता हूं। आश्रम की तरफ से 3500 रुपए का एक हवन किट मिलता है।
    • आपको कम से कम 9 हवन करने ही होंगे। यानी हर दिन के लिए एक किट खरीदनी होगी। जिसका खर्च 31,500 रुपए आएगा। अगर आप 9 दिनों तक आश्रम में रुकते हैं और खाना-पीना करते हैं तो उसका खर्च अलग से।
    • जो लोग हवन नहीं करना चाहते, वे अर्जी लगाने के बाद लौट जाते हैं। इसे नमन प्रक्रिया कहा जाता है।
    • यह खर्च व्यक्तिगत है। अगर आप परिवार के साथ आते हैं तो हर सदस्य के लिए रजिस्ट्रेशन, बंधन और अर्जियां लगेंगी।
    • जो लोग 9 दिन हवन नहीं कर सकते या जिन्हें जल्दी इलाज चाहिए। उनके लिए एक दिन का भी विकल्प है। इसका खर्च 1.51 लाख रुपए तक आता है। इसमें हवन के साथ कई पंडित मिलकर रुद्राभिषेक और पूजा-पाठ कराते हैं।
    • मंदिर परिसर में शिवलिंग भी है। बाबा खुद को शिव भक्त बताते हैं। जो लोग एक दिन में इलाज चाहते हैं। उन्हें यहां अभिषेक करना होता है।
    • बाबा ब्लैक मैजिक यानी काला जादू से भी छुटकारा दिलाने का दावा करते हैं। इसके लिए 2100 रुपए फीस देनी होती है। इसके अलावा वे आरोग्य हवन भी कराते हैं। इसके लिए 21 हजार रुपए लगते हैं।
    • अलग-अलग लोगों से बात करने सामने आया कि यहां हर परिवार एक से डेढ़ लाख रुपए खर्च कर ही देता है। इस तरह अगर बाबा के दरबार के एक दिन का हिसाब-किताब करें तो करोड़ रुपए का आंकड़ा आसानी से पार हो जाएगा।

    ये भी पढ़िए…..

    Ramgarh : पूर्व विधायक ममता देवी को मिली जमानत

    Post Views: 693
    Karauli baba Offbeat News
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email WhatsApp
    Previous ArticleRamgarh : पूर्व विधायक ममता देवी को मिली जमानत
    Next Article Ramanujganj : कनकपुर में लक्ष्मी नारायण महायज्ञ कथा का भव्य आयोजन, विधायक ने दी सहयोग राशि
    Offbeat News
    • Website

    ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।

    Related Posts

    Rashifal 31 July 2026: जानिए आज किस राशि के लिए खुलेगी तरक्की की राह, किसे रहना होगा सतर्क

    July 31, 2026

    इतिहास के पन्नों में 30 जुलाई: जानिए किस भारतीय महिला ने तोड़ीं सामाजिक बेड़ियां, बनीं देश की पहली महिला विधायक

    July 30, 2026

    Rashifal 30 July 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका दिन और किन राशियों को मिलेगा लाभ

    July 30, 2026

    31 साल बाद घर लौटा लापता युवक: जानिए कैसे अचानक लौटे साधु शर्मा, भावुक पुनर्मिलन से नम हुईं गांव की आंखें

    July 29, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Latest News

    BREAKING : न्यायालय में लगातार गैरहाजिर रहे उपनिरीक्षक, कोर्ट ने सुनाया जुर्माने का आदेश

    July 31, 2026

    बाबा बैद्यनाथ धाम जा रहे कांवरियों के लिए रामानुजगंज बना सेवा का पड़ाव, वर्षों से मिल रही निःशुल्क भोजन और ठहरने की सुविधा

    July 31, 2026

    हिमाचल में नहीं थम रही तबाही, जानिए 85 मौतों के बाद अब कैसा है हाल

    July 31, 2026

    भरत तिवारी एनकाउंटर में बड़ा खुलासा! जानिए पहली गोली चलाने वाला कौन निकला, STF जवान गिरफ्तार

    July 31, 2026
    Latest Posts
    Featured

    देश में अबतक 56 करोड़ से ज्यादा लोगों को लगी वैक्सीन, पिछले 24 घंटे में 55 लाख से ज्यादा लोगों को लगा टीका

    October 27, 2022

    Offbeat News is dedicated to delivering fresh perspectives, unheard stories, and credible journalism that keeps you informed and inspired.

    We're social. Connect with us:

    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest YouTube
    Quick Links
    • Home
    • Sports
    • Health
    Follow Us
    • Facebook
    • WhatsApp
    Recent Post
    • BREAKING : न्यायालय में लगातार गैरहाजिर रहे उपनिरीक्षक, कोर्ट ने सुनाया जुर्माने का आदेश
    • बाबा बैद्यनाथ धाम जा रहे कांवरियों के लिए रामानुजगंज बना सेवा का पड़ाव, वर्षों से मिल रही निःशुल्क भोजन और ठहरने की सुविधा
    • हिमाचल में नहीं थम रही तबाही, जानिए 85 मौतों के बाद अब कैसा है हाल
    • भरत तिवारी एनकाउंटर में बड़ा खुलासा! जानिए पहली गोली चलाने वाला कौन निकला, STF जवान गिरफ्तार
    • Rashifal 31 July 2026: जानिए आज किस राशि के लिए खुलेगी तरक्की की राह, किसे रहना होगा सतर्क
    © 2026 Designed by offbeatnews.in | An MSME-Registered News Portal

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.