Close Menu
Offbeat News Offbeat News
    🔴 OFFBEAT LATEST NEWS

    जेपीएससी-जेएसएससी आंदोलन में पहली बार सरकार से आमने-सामने बातचीत, 10 अगस्त तक फैसले का इंतजार

    August 8, 2026

    रामानुजगंज में VB-G RAM G प्रशिक्षण कार्यक्रम, 97 हितग्राहियों को बांटे स्वेच्छा अनुदान के चेक

    August 7, 2026

    रामानुजगंज पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री, 100 बिस्तरीय अस्पताल की लंबित सुविधाएं जल्द होंगी शुरू

    August 7, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Offbeat News Offbeat News
    Trending
    • जेपीएससी-जेएसएससी आंदोलन में पहली बार सरकार से आमने-सामने बातचीत, 10 अगस्त तक फैसले का इंतजार
    • रामानुजगंज में VB-G RAM G प्रशिक्षण कार्यक्रम, 97 हितग्राहियों को बांटे स्वेच्छा अनुदान के चेक
    • रामानुजगंज पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री, 100 बिस्तरीय अस्पताल की लंबित सुविधाएं जल्द होंगी शुरू
    • इतिहास के पन्नों में 07 अगस्त: एक ऐसा मुकाबला जिसने भारत को दिलाया विश्व खिताब, जब आठ घंटे तक चला रोमांच
    • Rashifal 07 August 2026: आज किस्मत देगी किसका साथ? कुछ राशियों को लाभ, तो कुछ के सामने नई चुनौती
    • देवघर जाते समय कल रामानुजगंज रुकेंगे स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, कांवरियों की सेवा में करेंगे सहयोग
    • सेमरसोत अभ्यारण्य में कोटरी के शिकार का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार; मृत वन्यजीव बरामद
    • झारखंड में बारिश का अजब खेल! एक जिले में सामान्य से 13% ज्यादा, दूसरे में 60% की कमी
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 🔐 Login
    Offbeat News Offbeat News
    🟠
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 🔐 Login
    Home»Crime»बलरामपुर में सहकारी बैंक में फर्जीवाड़ा मामले में दो अन्य आरोपित गिरफ्तार, 60 लाख के आभूषण, 1.5 करोड़ की संपत्ति जब्त
    Crime

    बलरामपुर में सहकारी बैंक में फर्जीवाड़ा मामले में दो अन्य आरोपित गिरफ्तार, 60 लाख के आभूषण, 1.5 करोड़ की संपत्ति जब्त

    Vishnu PandeyBy Vishnu PandeyJune 3, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Threads
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Email WhatsApp

    बलरामपुर, विष्णु पांडेय। बलरामपुर में सहकारी बैंक की शाखा शंकरगढ़ व कुसमी में करोड़ों रुपये के फर्जीवाड़े के मामले में बलरामपुर पुलिस ने दो अन्य आरोपितों को गिरफ्तार कर आज जेल भेजा है। अब तक इस पूरे प्रकरण में 13 आरोपितों की गिरफ्तारी हो चुके। जिसमें आठ आरोपित की पुलिस ने रिमांड प्राप्त कर लिया है। पुलिस के द्वारा आज जारी विज्ञप्ति के अनुसार, उच्च पुलिस अधिकारियों के निर्देश में रिमांड प्राप्त आरोपितों से पूछताछ और जांच के बाद तथ्यों के आधार पर आरोपित अलंकार ज्वैलर्स के संचालक नवनीत सोनी (43 वर्ष) और उसकी पत्नी सुषमा सोनी अंबिकापुर निवासी को गिरफ्तार किया गया है। दोनों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

    बैंक के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की आपसी मिलीभगत से फर्जी दस्तावेजों के आधार पर कई बैंक खाते खोले गए थे। इन खातों में अवैध रूप से करोड़ों रुपये ट्रांसफर कर वित्तीय अनियमितता की गई। जांच में सामने आया कि, आरोपित अशोक सोनी के बैंक खाते से नवनीत सोनी के व्यवसायिक खाते (जमुना अलंकार) में 1 करोड़ 82 लाख दो हजार रुपये का ट्रांजेक्शन किया गया। पुलिस के समक्ष नवनीत सोनी ने इस रकम के संबंध में कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर पाया, जिसके आधार पर उसे गिरफ्तार किया गया।

    WhatsApp Group Join Now
    Facebook Page Follow Us

    प्राप्त धनराशि से सोने-चांदी के आभूषण खरीदे गए तथा जमीन में निवेश किया गया, जिसे नवनीत ने अपनी पत्नी सुषमा सोनी के पास रखा था। पूछताछ में आरोपित सुषमा सोनी ने 60.30 लाख रूपये मूल्य के आभूषण प्रस्तुत किए, पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 60.30 लाख रूपये की आभूषण और 1.5 करोड़ की संपत्ति जब्त कर ली है।

    क्या है पूरा मामला?

    बलरामपुर के मैनेजर अरविंद श्रीवास्तव ने जिले के थाना कुसमी पर बीते मंगलवार को मुकदमा दर्ज कराया था। इसमें उन्होंने बैंक के तीन बैंक एकाउंट में संदिग्ध लेन-देन और बड़े आर्थिक घोटाले के आरोप लगाए थे। यह घाटोले बैंक की शंकरगढ़ व कुसमी में होना बताया गया। अंबिकापुर की सहकारी केंद्रीय बैंक की शाखा शंकरगढ़ और कुसमी में फर्जी दस्तावेजों के आधार पर खोले गए बैंक अकाउंट में बीते बारह वर्षों से कुल 26 करोड़ 47 लाख 82 हजार 462 रूपये का घोटाला किया गया था। इस मामले में पुलिस ने तफ्तीश शुरू की तो घोटाले की परतें खुलने लगीं।

    पुलिस अधीक्षक ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए सहायक मुख्य प्रवेक्षक शंकरगढ़ निवासी अशोक सोनी (56 वर्ष), संस्था प्रबंधक लक्ष्मण प्रसाद (56 वर्ष) जिला मनेंद्रगढ़ चिरमिरी, विजय उईके (50 वर्ष) जिला बलरामपुर, तबारक अली अंबिकापुर, राजेंद्र प्रसाद पांडेय (60 वर्ष) बलरामपुर , सुदेश यादव (30 वर्ष) शंकरगढ़ , एतबल सिंह (69 वर्ष)सरगुजा, प्रकाश कुमार सिंह (35 वर्ष) शंकरगढ़, जगदीश प्रसाद भगत (50 वर्ष) बलरामपुर, सबल राय (65 वर्ष) बलरामपुर, विकास चंद्र पांडवी (70 वर्ष) निवासी अंबिकापुर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।इस मामले में अबतक 13 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। मामले में अभी जांच जारी है।

    ये भी पढ़िए…….

    फंदे पर लटका मिला अमनप्रीत सिंह चीमा का शव, जांच में जुटी पुलिस

    Post Views: 728
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email WhatsApp
    Previous Articleफंदे पर लटका मिला अमनप्रीत सिंह चीमा का शव, जांच में जुटी पुलिस
    Next Article बलरामपुर : पशु तस्करी के खिलाफ रामानुजगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 22 गौवंश जब्त, एक तस्कर गिरफ्तार
    Vishnu Pandey

    विष्णु पांडेय पत्रकारिता में 9 वर्षों के समृद्ध अनुभव के साथ वर्तमान में बहुभाषी समाचार एजेंसी हिन्दुस्थान समाचार में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में सेवाएं दे रहे हैं। इससे पूर्व वे जून 2025 से अब तक वर्ल्ड विजन न्यूज हिंदी दैनिक में रेजिडेंट एडिटर के दायित्व का निर्वहन कर रहे हैं। मई 2023 से जून 2025 तक वर्ल्ड वाइज न्यूज हिंदी दैनिक में रेजिडेंट एडिटर रहे। फरवरी 2019 से मार्च 2023 तक फ्रंट आई वीकली में रेजिडेंट एडिटर के रूप में कार्य किया। वहीं जनवरी 2017 से जनवरी 2019 तक राजधानी रांची न्यूज में विशेष संवाददाता के रूप में सक्रिय पत्रकारिता की।

    Related Posts

    रामानुजगंज में VB-G RAM G प्रशिक्षण कार्यक्रम, 97 हितग्राहियों को बांटे स्वेच्छा अनुदान के चेक

    August 7, 2026

    रामानुजगंज पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री, 100 बिस्तरीय अस्पताल की लंबित सुविधाएं जल्द होंगी शुरू

    August 7, 2026

    देवघर जाते समय कल रामानुजगंज रुकेंगे स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, कांवरियों की सेवा में करेंगे सहयोग

    August 6, 2026

    सेमरसोत अभ्यारण्य में कोटरी के शिकार का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार; मृत वन्यजीव बरामद

    August 6, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Latest News

    जेपीएससी-जेएसएससी आंदोलन में पहली बार सरकार से आमने-सामने बातचीत, 10 अगस्त तक फैसले का इंतजार

    August 8, 2026

    रामानुजगंज में VB-G RAM G प्रशिक्षण कार्यक्रम, 97 हितग्राहियों को बांटे स्वेच्छा अनुदान के चेक

    August 7, 2026

    रामानुजगंज पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री, 100 बिस्तरीय अस्पताल की लंबित सुविधाएं जल्द होंगी शुरू

    August 7, 2026

    इतिहास के पन्नों में 07 अगस्त: एक ऐसा मुकाबला जिसने भारत को दिलाया विश्व खिताब, जब आठ घंटे तक चला रोमांच

    August 7, 2026
    Latest Posts
    Featured

    देश में अबतक 56 करोड़ से ज्यादा लोगों को लगी वैक्सीन, पिछले 24 घंटे में 55 लाख से ज्यादा लोगों को लगा टीका

    October 27, 2022

    Offbeat News is dedicated to delivering fresh perspectives, unheard stories, and credible journalism that keeps you informed and inspired.

    We're social. Connect with us:

    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest YouTube
    Quick Links
    • Home
    • Sports
    • Health
    Follow Us
    • Facebook
    • WhatsApp
    Recent Post
    • जेपीएससी-जेएसएससी आंदोलन में पहली बार सरकार से आमने-सामने बातचीत, 10 अगस्त तक फैसले का इंतजार
    • रामानुजगंज में VB-G RAM G प्रशिक्षण कार्यक्रम, 97 हितग्राहियों को बांटे स्वेच्छा अनुदान के चेक
    • रामानुजगंज पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री, 100 बिस्तरीय अस्पताल की लंबित सुविधाएं जल्द होंगी शुरू
    • इतिहास के पन्नों में 07 अगस्त: एक ऐसा मुकाबला जिसने भारत को दिलाया विश्व खिताब, जब आठ घंटे तक चला रोमांच
    • Rashifal 07 August 2026: आज किस्मत देगी किसका साथ? कुछ राशियों को लाभ, तो कुछ के सामने नई चुनौती
    © 2026 Designed by offbeatnews.in | An MSME-Registered News Portal

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.