कोडरमा, अरुण सूद। अखिल भारतीय स्वर्णकार समाज की सांगठनिक बैठक का आयोजन झुमरी तिलैया शहर के होटल रॉयल पैलेस में संपन्न हुआ। बैठक में मुख्य रूप से संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष कश्मीर सिंह राजपूत उपस्थित हुए। कार्यक्रम की शुरुआत उपस्थित अतिथियों ने समाज के इष्टदेव संत नरहरि दास जी के फोटो पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर किया। समाज के विभिन्न प्रखंडों के पदाधिकारियों द्वारा उपस्थित सभी मंचासिन अतिथियों को माला पहनाकर अंगवस्त्र के साथ प्रतीक चिन्ह भेंट करते हुए भव्य स्वागत किया गया। स्वागत से अभिभूत संगठन के विस्तार और सशक्तिकरण की बात करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष ने समाज के लिए निष्ठा और समर्पण से कार्य करने वाले देशभर के नौजवानों को राष्ट्रीय कमेटी में आने का आह्वान किया।
उन्होंने झारखंड के लोगों की सराहना करते हुए कहा की यहां के समाज की सशक्तिकारण के लिए युवा वर्ग के साथ सभी को एकजुटता से आगे बढ़ने की जरूरत है ताकि झारखंड की सांगठनिक शक्ति देश भर में प्रेरणा बनेगी। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ दिलीप सोनी ने अपने संबोधन में समाज की मदद से गरीब परिवार के 11 जोड़े का प्रत्येक वर्ष सामूहिक विवाह करवाने की बात कही। नव नियुक्त राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व पूर्व गांडेय विधायक लक्ष्मण स्वर्णकार ने इष्टदेव की जीवनी बताकर कहा की समाज को राजनीतिक पहचान मिले इसके लिए राष्ट्रीय स्तर पर कार्य करते हुए समाज को मजबूत बनाना लक्ष्य होगा।
झारखंड के नव नियुक्त अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार ने राज्य में समाज को एकजुट कर नई पहचान दिलाने के लिए संकल्प लिया। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष नवल किशोर प्रसाद ने किया एवं संचालन दिलीप सोनी ने की। कार्यक्रम को राष्ट्रीय सचिव अशोक सूरी,सीसी मेंबर क्रांति कुमार अगस्त, अशोक सहगल, पूर्व जिला अध्यक्ष गणेश स्वर्णकार, बिंदेश्वरी बिहारी, नवल किशोर प्रसाद आदि ने संबोधित कर समाज उत्थान पर अपनी प्रतिक्रिया दी।
राष्ट्रीय अध्यक्ष के कार्यक्रम में जिले के सभी प्रखंडों के स्वर्णकार समाज के पदाधिकारीयो को मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। बैठक में जिले भर से समाज के अनेक लोग उपस्थित हुए। कार्यक्रम में मुख्य रूप से उदय कुमार सोनी उर्फ पप्पू, अभिमन्यु कुमार, दीपक कुमार, अजीत बर्मन, अनिल सोनी, अवधेश सेठ, दशरथ वर्मा, अनिल वर्मा, अमित कुमार, राजेश कुमार, सहदेव वर्मा, अनिल सोनी, आकाश वर्मा, प्रेम कुमार, केदार प्रसाद, चिंतामणि सोनी, अनिल कुमार सोनी, विनोद वर्मा, भोला वर्मा, संतोष वर्मा, डॉ शशिकांत वर्मा सहित भारी संख्या में समाज के लोग उपस्थित हुए।
अखिल भारतीय स्वर्णकार संघ की मजबूती के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष कश्मीर सिंह राजपूत ने झारखंड से पूर्व गांडेय विधायक लक्ष्मण स्वर्णकार को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, बीरेंद्र कुमार को झारखंड अध्यक्ष, क्रांति कुमार अगस्त, तारकेश्वर वर्मा, राजू सोनी, दिलीप वर्मा को सदस्य केंद्रीय कार्य समिति पद का मनोनयन पत्र सौंपा।
ये भी पढ़िए……