Browsing: Sunset Worship

बलरामपुर जिले के रामानुजगंज में लोक आस्था का महापर्व छठ श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया जा रहा है। शनिवार शाम कन्हर नदी तट पर छठ व्रतियों ने अपनी-अपनी वेदी के पास पूजा-अर्चना की। इसके बाद सभी घर लौट गईं, जहां खरना का प्रसाद तैयार किया जाएगा। खरना के बाद व्रतियों का 36 घंटे का निर्जला उपवास शुरू होगा, जो सोमवार सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ पूरा होगा।