Browsing: Offbeat News

रामगढ़ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए राहुल दुबे गैंग के सात कुख्यात शूटरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से अवैध हथियार, जिंदा गोलियां, बाइक और मोबाइल जब्त किए हैं। गिरफ्तार अपराधियों पर गोलीबारी, रंगदारी और कई संगीन वारदातों में शामिल होने के आरोप हैं।

बलरामपुर जिले के रामचंद्रपुर विकासखंड अंतर्गत ग्राम लिबरा क्षेत्र में कनहर नदी से बड़े पैमाने पर अवैध रेत उत्खनन का मामला सामने आया है। ग्रामीणों का आरोप है कि पोकलेन मशीनों से नदी का सीना चीरकर रेत निकाली जा रही है और ट्रकों के जरिए दूसरे राज्यों तक सप्लाई की जा रही है।

बलरामपुर जिले के रामानुजगंज में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों, ईंधन संकट और महंगाई के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान आवश्यक वस्तुओं के दाम नियंत्रित करने और नियमित ईंधन आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग उठाई गई।

देशभर में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में एक बार फिर बढ़ोतरी की गई है। नई दरों के अनुसार पेट्रोल 86 पैसे और डीजल 83 पैसे प्रति लीटर महंगा हो गया है, जिससे महंगाई को लेकर राजनीतिक बयानबाजी भी तेज हो गई है।

ऑनलाइन दवा बिक्री और नकली दवाओं के खतरे के विरोध में 20 मई को बलरामपुर-रामानुजगंज जिले की सभी मेडिकल दुकानें बंद रहेंगी। औषधि विक्रेता संघ ने इसे जनस्वास्थ्य और मरीजों की सुरक्षा से जुड़ा मुद्दा बताते हुए लोगों से 19 मई तक जरूरी दवाएं खरीद लेने की अपील की है।

बलरामपुर जिले के भेलाई स्थित स्टोन क्रशर प्लांट में काम के दौरान हुए हादसे में एक 20 वर्षीय मजदूर की मौत हो गई। सफाई कार्य के दौरान उस पर भारी लोहे की जाली गिर गई थी। घटना के बाद श्रमिकों ने प्लांट में सुरक्षा इंतजामों की कमी और जोखिम भरे काम कराने के आरोप लगाए हैं।

रामानुजगंज वनपरिक्षेत्र में रविवार से तेंदूपत्ता खरीदी शुरू होते ही फड़ों में ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी। “हरा सोना” कहे जाने वाले तेंदूपत्ता से हजारों ग्रामीण परिवारों को रोजगार और आय का सहारा मिलता है। वन विभाग ने खरीदी प्रक्रिया के साथ बाहरी राज्यों से अवैध तेंदूपत्ता लाने पर निगरानी भी बढ़ा दी है।

पलामू के सतबरवा थाना क्षेत्र में मौसेरी बहन से प्रेम प्रसंग के चलते युवक की हत्या कर दी गई। पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि आरोपी मौसा ने गुस्से में युवक पर डंडे से हमला किया और बाद में शव को पेड़ से लटकाकर आत्महत्या दिखाने की कोशिश की। मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

जामताड़ा के गांधी मैदान स्थित शिव मंदिर में मां पार्वती की प्रतिमा खंडित मिलने के बाद इलाके में तनाव फैल गया। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। स्थानीय लोगों ने इसे शरारती तत्वों की हरकत बताते हुए दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की।

पलामू। पलामू जिले के लेस्लीगंज थाना क्षेत्र के कुंदरी गांव में ससुराल आए 32 वर्षीय साबिर अंसारी की संदिग्ध मौत…