Browsing: Lohardaga News

चक्रवात अर्नब का असर झारखंड में दिखाई देने लगा है। राजधानी रांची समेत नौ जिलों में बुधवार रात से बारिश हो रही है। मौसम विज्ञान केंद्र ने गुरुवार को राज्य के 14 जिलों के लिए अलर्ट जारी किया है। छह जिलों में ऑरेंज और आठ जिलों में येलो अलर्ट है। गढ़वा, पलामू, लातेहार, लोहरदगा, गुमला और सिमडेगा में भारी से बहुत भारी बारिश की आशंका जताई गई है। वहीं, कई इलाकों में गरज-चमक के साथ वज्रपात की भी संभावना है।

झारखंड के लोहरदगा में समाचार संकलन के दौरान पत्रकार आनंद कुमार सोनी पर कथित रूप से जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। घटना 27 अक्टूबर की दोपहर करीब पौने तीन बजे निंगनी गांव के सती बांध बच्चा मसना के पास की बताई गई है। पत्रकार का आरोप है कि अवैध जुए के कारोबार से जुड़ी जानकारी जुटाने के दौरान उनके साथ मारपीट की गई और जान से मारने की धमकी दी गई। उन्होंने थाने में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज करने, आरोपितों की गिरफ्तारी, मेडिकल जांच, सीसीटीवी फुटेज की पड़ताल और परिवार को सुरक्षा देने की मांग की है।

लोहरदगा। लोहरदगा के बलदेव साहु कालेज स्टेडियम में झारखंड सरकार की मंत्री नेहा शिल्पी तिर्की ने झंडोत्तोलन किया। इस मौके…