Browsing: Diwali Sweets

दीपावली के त्योहार को देखते हुए बलरामपुर जिले में मिलावटी मिठाइयों की बिक्री रोकने के लिए खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग ने जांच अभियान तेज कर दिया है। जिले के सभी छह विकासखंडों में होटल, ढाबों और मिठाई दुकानों का औचक निरीक्षण किया जा रहा है। अब तक 22 प्रतिष्ठानों की जांच कर मिठाइयों के 11 नमूने लिए गए हैं। इन्हें परीक्षण के लिए रायपुर भेजा गया है। रिपोर्ट में खाद्य पदार्थ अमानक पाए जाने पर संबंधित दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।