Close Menu
Offbeat News Offbeat News
    🔴 OFFBEAT LATEST NEWS

    गणेश विसर्जन को लेकर शांति समिति की बैठक, रात 9 बजे बाद विसर्जन पर रोक

    September 12, 2026

    10 सितंबर की घटना के बाद ट्यूलिप हॉस्पिटल पर बड़ा एक्शन! पंजीकरण अंतरिम रूप से निलंबित, नए मरीजों की भर्ती पर रोक

    September 12, 2026

    गढ़वा थाना प्रभारी के पैतृक घर में रात 3 बजे घुसे चोर, अलमीरा-बक्से तोड़कर 5 लाख का माल साफ; सुबह दो संदिग्ध पकड़े गए

    September 12, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Offbeat News Offbeat News
    Trending
    • गणेश विसर्जन को लेकर शांति समिति की बैठक, रात 9 बजे बाद विसर्जन पर रोक
    • 10 सितंबर की घटना के बाद ट्यूलिप हॉस्पिटल पर बड़ा एक्शन! पंजीकरण अंतरिम रूप से निलंबित, नए मरीजों की भर्ती पर रोक
    • गढ़वा थाना प्रभारी के पैतृक घर में रात 3 बजे घुसे चोर, अलमीरा-बक्से तोड़कर 5 लाख का माल साफ; सुबह दो संदिग्ध पकड़े गए
    • जेएसएससी सीजीएल पेपर लीक मामले में देर रात बड़ा एक्शन, कोडरमा के दो ठिकानों पर CID की छापेमारी; 2 युवक हिरासत में
    • रामानुजगंज से सिर्फ 30 किमी दूर बाघ की दस्तक! जंगल में मिले पगमार्क और शिकार के निशान, वन विभाग हाई अलर्ट
    • अपडेट : शादी के चार महीने बाद तालाब में मिली नवविवाहिता की लाश, मौत का राज अब भी बरकरार
    • मौसम बदला तो बढ़ी बीमारी, रामानुजगंज अस्पताल की OPD में रोज पहुंच रहे 350 मरीज
    • तालाब में मिली नवविवाहिता की लाश, चार महीने पहले हुई थी शादी
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Offbeat Videos
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 📀 Video
    Offbeat News Offbeat News
    🟠
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 📀 Video
    Home»Entertainment»एसएस राजामौली की फिल्म ‘आरआरआर’ ने रचा इतिहास, ‘नाटू-नाटू’ को मिला ऑस्कर
    Entertainment

    एसएस राजामौली की फिल्म ‘आरआरआर’ ने रचा इतिहास, ‘नाटू-नाटू’ को मिला ऑस्कर

    Offbeat NewsBy Offbeat NewsMarch 13, 2023
    Facebook Twitter WhatsApp Threads Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Email WhatsApp

    मुंबई, ऑफबीट संवाददाता। फिल्म ‘RRR’ के गाने ‘नाटू-नाटू’ को बेस्ट ओरिजिनल सॉन्ग कैटेगरी में ऑस्कर अवॉर्ड मिला है। आखिरी बार 2008 में फिल्म ‘स्लमडॉग मिलेनियर’ के गाने ‘जय हो’ के लिए एआर रहमान को बेस्ट ओरिजिनल सॉन्ग का ऑस्कर मिला था। इसके 15 साल बाद भारत को ये अवॉर्ड मिला है।

    ‘जय हो’ गाने को ऑस्कर तो मिला, हालांकि ये ब्रिटिश फिल्म थी। ऐसे में ‘नाटू- नाटू’ ऑस्कर जाने वाला पहला ऐसा गाना है जो हिंदी फिल्म का है। इस गाने को जूनियर एनटीआर और रामचरण पर फिल्माया गया, जिसका हुक स्टेप बनाने के लिए कोरियोग्राफर प्रेम रक्षित ने 110 मूव्स तैयार किए थे। इस गाने को पहले ही गोल्डन ग्लोब मिल चुका है। ये गोल्डन ग्लोब हासिल करने वाला पहला भारतीय और एशियन गाना भी है।

    WhatsApp Group Join Now
    Facebook Page Follow Us

    इस गाने के बनने और बनाने वाले लोगों की कहानी काफी इंट्रेस्टिंग है। जिन कंपोजर एमएम कीरवानी को ऑस्कर मिला है, वो कभी असमय मृत्यु के डर से संन्यासी बनकर रह चुके हैं। वहीं गाने के स्टेप्स जिन पर दुनियाभर के लोग थिरक रहे हैं, उन्हें बनाने वाले कोरियोग्राफर प्रेम रक्षित भी सुसाइड करते-करते रुके थे।

    20 गाने लिखे गए थे जिनमें से RRR के लिए चुना गया नाटू-नाटू

    फिल्म का गाना नाटू नाटू दोस्ती पर बनाया गया है। इस गाने को बनने में पूरे 19 महीने लगे थे। कंपोजर एमएम कीरवानी ने फिल्म के लिए 20 गाने लिखे थे, लेकिन उन 20 में से नाटू-नाटू को फाइनल किया गया था। इसका निर्धारण फिल्म मेकिंग से जुड़े लोगों की वोटिंग के आधार पर हुआ था। गाने का 90% हिस्सा सिर्फ आधे दिन में तैयार हो चुका था, हालांकि इसका 10% बचा हुआ भाग पूरा करने में 19 महीने लगे थे।

    कोरियोग्राफर प्रेम रक्षित ने गाने के स्टेप तैयार किए। फिल्म के डायरेक्टर एसएस राजामौली को ऐसे स्टेप्स चाहिए थे, जो दो दोस्त साथ में कर सकें, लेकिन स्टेप्स इतने पेचीदा भी न हों कि दूसरे इसे कॉपी न कर सकें। कोरियोग्राफर ने इस गाने का हुक स्टेप करने के लिए 110 मूव्स बनाए थे।

    यूक्रेन के प्रेसिडेंट के पैलेस में हुई थी नाटू-नाटू की शूटिंग

    गाना बनने के बाद इसकी शूटिंग अगस्त 2021 में यूक्रेन के कीव में स्थित प्रेसिडेंट के घर मारिंस्की पैलेस में हुई थी। पूरे गाने की शूटिंग कीव में 15 दिनों में पूरी की गई थी, जिसमें 50 बैकग्राउंड डांसर और करीब 400 जूनियर आर्टिस्ट थे।

    नाटू-नाटू तेलुगु गाना है, हालांकि हिंदी में इसका ट्रांसलेशन नाचो-नाचो है। तमिल में गाने को नाट्टू-कूथू टाइटल के साथ रिलीज किया गया, वहीं कन्नड़ में इसका नाम है हाली नाटू और मलयालम में कारिनथोल।

    रिलीज होते ही गाने ने बनाए कई रिकॉर्ड्स

    नाटू-नाटू गाने को 10 नवंबर 2021 को रिलीज किया गया था। रिलीज के महज 24 घंटों बाद ही इसके तमिल वर्जन को यूट्यूब पर 17 मिलियन व्यूज मिले थे। वहीं सभी 5 भाषाओं में इसके कुल व्यूज 35 मिलियन थे। ये सबसे पहले 1 मिलियन लाइक्स पूरे करने वाला तेलुगु गाना था। फिलहाल सिर्फ हिंदी वर्जन के यूट्यूब पर 265 मिलियन व्यूज और 2.5 मिलियन लाइक्स हैं।

    कभी आत्महत्या करना चाहते थे गाने के कोरियोग्राफर प्रेम रक्षित

    नाटू-नाटू गाने के कोरियोग्राफर प्रेम रक्षित के पिता एक समय हीरे के व्यापारी थे। पारिवारिक मतभेद के चलते 1993 में उनके परिवार को आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ा। परिवार इतना गरीब हो चुका था कि पिता फिल्मों में डांस असिस्टेंट बन गए और प्रेम टेलर की दुकान में काम करने लगे। एक दिन गरीबी से तंग आकर प्रेम आत्महत्या करने चेन्नई के मरीना बीच चले गए थे। उन्हें लगा था कि आत्महत्या करने से डांस फेडरेशन के लोग परिवार को 50 हजार रुपए की आर्थिक मदद देंगे।

    सुसाइड से पहले प्रेम को ख्याल आया कि वो जिस साइकिल से बीच पर पहुंचे हैं वो उधार की है। अगर वो ऐसे ही मर गए तो साइकिल वाला परिवार को परेशान करेगा। इस सोच के साथ वो साइकिल रखने घर आ गए। घर आते ही उनके पिता का कॉल आया कि प्रेम को एक फिल्म में डांस एक्स्ट्रा का काम मिला है। काम मिलने ही प्रेम ने सुसाइड का ख्याल छोड़ दिया था।

    सबसे पहले प्रेम ने विद्यार्थी फिल्म के लिए डांस कोरियोग्राफ किया। राजामौली वो गाना देखकर इतने खुश हुए कि उन्होंने कोरियोग्राफर का पता करवाया। जैसे ही पता चला कि गाने के कोरियोग्राफर प्रेम रक्षित हैं तो राजामौली ने खुद उन्हें कॉल कर पूछा कि क्या वो उनके बच्चों को डांस सिखा सकते हैं। इसके बाद राजामौली ने उन्हें फिल्म छत्रपति में बतौर कोरियोग्राफर काम दे दिया। इस फिल्म से ही जूनियर एनटीआर स्टार बने थे। वहीं प्रेम रक्षित को भी इसी फिल्म से पहचान मिली थी।

    असमय मृत्यु के डर से डेढ़ महीने नहीं रखा परिवार से रिश्ता

    नाटू- नाटू गाने के कंपोजर एम.एम. कीरवानी को RRR के गाने नाटू-नाटू के लिए पहले ही गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड मिल चुका है। ‘तू मिले दिल खिले’, ‘तुम आए तो आया मुझे याद गली में आज चांद निकला’ और ‘जादू है नशा है’ ये कीरवानी की रची वो सदाबहार धुनें हैं, जो लंबे समय से हमारे कानों में मिठास घोलती रहीं हैं। कीरवानी के जीवन में संगीत का सफर चार साल की उम्र में शुरू हुआ था। तब उन्होंने वायलिन सीखना शुरू किया था। बीच में एक दौर वह भी आया, जब जमा-जमाया नाम बदलकर उन्होंने एमएम करीम के नाम से संगीत दिया।

    हुआ यूं था कि इनकी पत्नी एम.एम. श्रीवल्ली गर्भवती थीं। तब इनके गुरु ने बताया कि कीरवानी को असमय मृत्यु का खतरा है। यह खतरा तभी टल सकता है जब वे परिवार से पूरे डेढ़ वर्ष तक दूर संन्यासी की तरह रहें। कीरवानी ने गुरु का आदेश मान लिया। गुरु के कहने पर ही नाम बदलकर काम किया। कीरवानी ने तमिल फिल्मों में मराकादमनी के नाम से संगीत दिया। वे ग्रह नक्षत्र और शुभ, अशुभ को बहुत मानते हैं।

    मुहूर्त देखकर ही कार से उतरते हैं, चाहे कितनी भी देर हो जाए

    कहा जाता कि अपनी कार में तब तक बैठे रहते हैं जब तक कि उतरने का सही समय नहीं हो जाता है। यही नहीं, मुहूर्त देखकर ही वे किसी समारोह में जाते हैं। उन्होंने तमिल, मलयालम, कन्नड़ और हिंदी फिल्मों के लिए संगीत तैयार किया है।

    10 में से एसएस राजामौली की 10 फिल्में हुईं हिट, पैन इंडिया का ट्रेंड भी इन्हीं ने शुरू किया

    RRR फिल्म के डायरेक्टर एसएस राजामौली 100% ट्रैक रिकॉर्ड रखते हैं, यानी इनकी बनाईं 10 की 10 फिल्में हिट रही हैं। ये बाहुबली और मक्खी जैसी बेहतरीन फिल्में दे चुके हैं। 2015 में बाहुबली से पैन इंडिया फिल्मों का ट्रेंड करने का क्रेडिट भी इन्हीं को दिया जाता है। 2012 की फिल्म मक्खी बनाने के लिए एसएस राजामौली ने खुद मक्खियों पर रिसर्च की थी। ये अपने फ्रिज में मक्खी रखते थे, जिससे उन्हें बारीकी से समझा जा सके।

    ये भी पढ़िए…

    बड़ी कार्रवाई: सीएम के आदेश पर राज्यभर में पीडीएस दुकानों का एक साथ हुआ औचक निरीक्षण

    Post Views: 540
    Natu Natu offbeat RRR
    Previous Articleबड़ी कार्रवाई: सीएम के आदेश पर राज्यभर में पीडीएस दुकानों का एक साथ हुआ औचक निरीक्षण
    Next Article Ranchi : जैक 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं कल से शुरू
    Offbeat News
    • Website

    ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।

    Related Posts

    ‘रामायण: पार्ट 1’ का ट्रेलर रिलीज, जानिए क्यों रावण बनकर सबसे ज्यादा छा गए यश

    July 30, 2026

    कीर्ति कुल्हारी साइबर ठगी की शिकार, जानिए कैसे कुछ मिनटों में क्रेडिट कार्ड से उड़ गए 2.44 लाख

    July 30, 2026

    Rashifal 20 July 2026 : जानिए किस राशि के लिए खुलेंगे सफलता के द्वार, किसे रहना होगा सतर्क

    July 20, 2026

    सलमान खान का बदला लुक देख चौंके फैंस, वायरल तस्वीरों ने बढ़ाई सेहत को लेकर चिंता

    July 19, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Latest News

    गणेश विसर्जन को लेकर शांति समिति की बैठक, रात 9 बजे बाद विसर्जन पर रोक

    September 12, 2026

    10 सितंबर की घटना के बाद ट्यूलिप हॉस्पिटल पर बड़ा एक्शन! पंजीकरण अंतरिम रूप से निलंबित, नए मरीजों की भर्ती पर रोक

    September 12, 2026

    गढ़वा थाना प्रभारी के पैतृक घर में रात 3 बजे घुसे चोर, अलमीरा-बक्से तोड़कर 5 लाख का माल साफ; सुबह दो संदिग्ध पकड़े गए

    September 12, 2026

    जेएसएससी सीजीएल पेपर लीक मामले में देर रात बड़ा एक्शन, कोडरमा के दो ठिकानों पर CID की छापेमारी; 2 युवक हिरासत में

    September 11, 2026
    Latest Posts
    Featured

    देश में अबतक 56 करोड़ से ज्यादा लोगों को लगी वैक्सीन, पिछले 24 घंटे में 55 लाख से ज्यादा लोगों को लगा टीका

    October 27, 2022

    Offbeat News is dedicated to delivering fresh perspectives, unheard stories, and credible journalism that keeps you informed and inspired.

    We're social. Connect with us:

    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest YouTube
    Quick Links
    • Home
    • Sports
    • Health
    Follow Us
    • Facebook
    • WhatsApp
    Recent Post
    • गणेश विसर्जन को लेकर शांति समिति की बैठक, रात 9 बजे बाद विसर्जन पर रोक
    • 10 सितंबर की घटना के बाद ट्यूलिप हॉस्पिटल पर बड़ा एक्शन! पंजीकरण अंतरिम रूप से निलंबित, नए मरीजों की भर्ती पर रोक
    • गढ़वा थाना प्रभारी के पैतृक घर में रात 3 बजे घुसे चोर, अलमीरा-बक्से तोड़कर 5 लाख का माल साफ; सुबह दो संदिग्ध पकड़े गए
    • जेएसएससी सीजीएल पेपर लीक मामले में देर रात बड़ा एक्शन, कोडरमा के दो ठिकानों पर CID की छापेमारी; 2 युवक हिरासत में
    • रामानुजगंज से सिर्फ 30 किमी दूर बाघ की दस्तक! जंगल में मिले पगमार्क और शिकार के निशान, वन विभाग हाई अलर्ट
    © 2026 Designed by offbeatnews.in | An MSME-Registered News Portal

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.