Close Menu
Offbeat News Offbeat News
    🔴 OFFBEAT LATEST NEWS

    ऑपरेशन ‘दौरा पहाड़’ की बड़ी सफलता, 2.20 करोड़ का इनामी शीर्ष नक्सली मिसिर बेसरा समेत पांच गिरफ्तार

    July 29, 2026

    फर्जी रजिस्ट्री बनाकर तहसील में पेश करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, न्यायालय में पेश

    July 29, 2026

    दहेज प्रताड़ना से जबरन गर्भपात तक: जानिए विवाहिता ने पति समेत पांच लोगों पर क्यों दर्ज कराया गंभीर केस

    July 29, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Offbeat News Offbeat News
    Trending
    • ऑपरेशन ‘दौरा पहाड़’ की बड़ी सफलता, 2.20 करोड़ का इनामी शीर्ष नक्सली मिसिर बेसरा समेत पांच गिरफ्तार
    • फर्जी रजिस्ट्री बनाकर तहसील में पेश करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, न्यायालय में पेश
    • दहेज प्रताड़ना से जबरन गर्भपात तक: जानिए विवाहिता ने पति समेत पांच लोगों पर क्यों दर्ज कराया गंभीर केस
    • जेपीएससी भर्ती घोटाले की जांच तेज: जानिए पूर्व चेयरमैन एल ख्यांग्ते से दूसरे दिन किन सवालों पर हुई पूछताछ
    • सुदर्शन यादव को मिला ‘छत्तीसगढ़ यादव गौरव सम्मान’, प्रदेशभर की प्रतिभाओं का हुआ सम्मान
    • 31 साल बाद घर लौटा लापता युवक: जानिए कैसे अचानक लौटे साधु शर्मा, भावुक पुनर्मिलन से नम हुईं गांव की आंखें
    • झारखंड में सुरक्षा बलों की बड़ी सफलता: जानिए कैसे एक करोड़ का इनामी माओवादी मिसिर बेसरा गिरफ्तार हुआ
    • Rashifal 29 July 2026 : जानिए किस राशि के लिए खुलेगा सफलता का द्वार, किसे रहना होगा सतर्क
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 🔐 Login
    Offbeat News Offbeat News
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 🔐 Login
    Home»Education»Ranchi : जैक 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं कल से शुरू
    Education

    Ranchi : जैक 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं कल से शुरू

    Offbeat NewsBy Offbeat NewsMarch 13, 2023
    Facebook Twitter WhatsApp Threads
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Email WhatsApp

    रांची, ऑफबीट संवाददाता: इस वर्ष मैट्रिक और इंटर की परीक्षा दो हिस्से में बांट दी गयी है। इसके तहत विद्यार्थियों से टर्म-1 और टर्म-2 पैटर्न में क्रमश: ऑब्जेक्टिव यानी मल्टीपल च्वाइस क्वेश्चन और सब्जेक्टिव प्रश्न पूछे जायेंगे। इसके लिए समय भी बांटा गया है। एमसीक्यू प्रश्नों को ओएमआर शीट पर हल करने के लिए मैट्रिक के विद्यार्थियों को 09:45 से 11:20 बजे तक और इंटर के विद्यार्थियों को 02 से 03:35 बजे तक का समय मिलेगा। जबकि, सब्जेक्टिव प्रश्नों को हल करने के लिए मैट्रिक के विद्यार्थियों को 11:25 से 01:05 बजे तक और इंटर के विद्यार्थियों को 03:40 से 05:20 बजे तक का समय दिया जायेगा। दोनों ही वर्ग के विद्यार्थियों को प्रश्न पढ़ने के लिए अतिरिक्त 15 मिनट का समय दिया जायेगा।

    परीक्षा पैटर्न में किया गया है बदलाव
    इस वर्ष जैक बोर्ड के एग्जाम पैटर्न में बदलाव किया गया है। टर्म-1 और टर्म-2 प्रारूप में विषय के पूरे सिलेबस से प्रश्न पूछे जायेंगे। टर्म-1 खंड में एमसीक्यू आधारित प्रश्न होंगे, जो पूरे सिलेबस से पूछे जायेंगे। उसी तरह टर्म-2 खंड में सब्जेक्टिव प्रश्न पूरे सिलेबस के किसी भी टॉपिक से पूछे जा सकते हैं। ऐस में 100 अंक के पेपर में ऑब्जेक्टिव और सब्जेक्टिव प्रश्नों की संख्या 40-40 होगी। जिन विषय का प्रैक्टिकल 30 अंक का है, उनमें 35-35 प्रश्न ऑब्जेक्टिव और सब्जेक्टिव पूछे जायेंगे। जबकि, बीते वर्ष सिलेबस को आधा-आधा बांट कर टर्म-1 और टर्म-2 खंड के प्रश्न पूछे गये थे।

    WhatsApp Group Join Now
    Facebook Page Follow Us

    विद्यार्थी शब्द सीमा पर ध्यान देकर बचा सकेंगे समय
    विषय विशेषज्ञों ने बताया कि सब्जेक्टिव खंड में तीन तरह के प्रश्न- अतिलुघु उत्तरीय प्रश्न, लघु उत्तरीय प्रश्न और दीर्घ उत्तरीय प्रश्न पूछे जायेंगे। इनके उत्तर लिखते समय अगर विद्यार्थी शब्द सीमा पर ध्यान दें, तो समय की बचत कर सकते हैं। ऑब्जेक्टिव प्रश्नों में जहां चार विकल्प में से एक सही उत्तर भरना है। वहीं, अतिलघु उत्तरीय प्रश्न के खंड में विद्यार्थियों से रिक्त स्थान की पूर्ति करने वाले प्रश्न पूछे जायेंगे। जबकि, लघु उत्तरीय प्रश्न में 150 शब्द से ज्यादा न लिखें। वहीं, दीर्घ उत्तरीय प्रश्न के उत्तर 250 शब्द में पूरा करने की कोशिश करें।

    परीक्षा की तैयारी पूरी
    रांची सदर क्षेत्र में मौजूद 70 स्कूलों के 8322 विद्यार्थी मैट्रिक परीक्षा में शामिल होंगे। इसके लिए 21 स्कूलों में केंद्र तैयार किया गया है। इसके अलावा कांके क्षेत्र के 24 स्कूल के कुल 2833 विद्यार्थी आठ केंद्रों पर परीक्षा देंगे। नामकुम क्षेत्र में 24 स्कूलों के कुल 2644 विद्यार्थी आठ केंद्रों पर परीक्षा देंगे। जिले के राहे प्रखंड के छह स्कूलों के 629 विद्यार्थियों के लिए दो केंद्र बनाये गये हैं। वहीं, इंटर की परीक्षा में रांची जिले में कला संकाय के 24065, कॉमर्स संकाय के 6656 और साइंस संकाय के 8192 विद्यार्थी शामिल होंगे। रांची अनुमंडल क्षेत्र में इंटरमीडिएट की परीक्षा के लिए 46 केंद्र तैयार किये गये हैं। इनमें 84 स्कूल से कुल 32967 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल होंगे। परीक्षा की तैयारी पूरी कर ली गयी है।

    सीसीटीवी की निगरानी में होगी परीक्षा
    परीक्षा कदाचार मुक्त हो, इसके लिए विद्यार्थी सीसीटीवी की निगरानी में परीक्षा देंगे। इसको लेकर परीक्षा केंद्रों में सीसीटीवी लगाये गये हैं। इसके अलावा केंद्र के प्रत्येक कमरे में दो-दो परीक्षक विद्यार्थियों की निगरानी करेंगे।

    ये भी पढ़िए….

    एसएस राजामौली की फिल्म ‘आरआरआर’ ने रचा इतिहास, ‘नाटू-नाटू’ को मिला ऑस्कर

    Post Views: 601
    Jac Exam Offbeat News
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email WhatsApp
    Previous Articleएसएस राजामौली की फिल्म ‘आरआरआर’ ने रचा इतिहास, ‘नाटू-नाटू’ को मिला ऑस्कर
    Next Article वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचा भारत, जून में ऑस्ट्रेलिया से होगा मुकाबला
    Offbeat News
    • Website

    ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।

    Related Posts

    Rashifal 24 July 2026 : जानिए आज किस राशि की खुलेगी किस्मत और किसे रहना होगा सतर्क

    July 24, 2026

    Rashifal 22 July 2026 : जानिए किस राशि पर होगी किस्मत मेहरबान, किसे बरतनी होगी सावधानी

    July 22, 2026

    Rashifal 21 July 2026: मेष, मिथुन और सिंह समेत इन राशियों के लिए प्रगति के योग, जानें सभी 12 राशियों का आज का भविष्य

    Sponsor: Maa Tour And TravelJuly 21, 2026

    इतिहास के पन्नों में 20 जुलाई: जानिए जब इंसान ने पहली बार चांद पर रखा कदम, आज के दिन हुईं और कौन-कौन सी ऐतिहासिक घटनाएं

    July 20, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Latest News

    ऑपरेशन ‘दौरा पहाड़’ की बड़ी सफलता, 2.20 करोड़ का इनामी शीर्ष नक्सली मिसिर बेसरा समेत पांच गिरफ्तार

    July 29, 2026

    फर्जी रजिस्ट्री बनाकर तहसील में पेश करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, न्यायालय में पेश

    July 29, 2026

    दहेज प्रताड़ना से जबरन गर्भपात तक: जानिए विवाहिता ने पति समेत पांच लोगों पर क्यों दर्ज कराया गंभीर केस

    July 29, 2026

    जेपीएससी भर्ती घोटाले की जांच तेज: जानिए पूर्व चेयरमैन एल ख्यांग्ते से दूसरे दिन किन सवालों पर हुई पूछताछ

    July 29, 2026
    Latest Posts
    Featured

    देश में अबतक 56 करोड़ से ज्यादा लोगों को लगी वैक्सीन, पिछले 24 घंटे में 55 लाख से ज्यादा लोगों को लगा टीका

    October 27, 2022

    Offbeat News is dedicated to delivering fresh perspectives, unheard stories, and credible journalism that keeps you informed and inspired.

    We're social. Connect with us:

    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest YouTube
    Quick Links
    • Home
    • Sports
    • Health
    Follow Us
    • Facebook
    • WhatsApp
    Recent Post
    • ऑपरेशन ‘दौरा पहाड़’ की बड़ी सफलता, 2.20 करोड़ का इनामी शीर्ष नक्सली मिसिर बेसरा समेत पांच गिरफ्तार
    • फर्जी रजिस्ट्री बनाकर तहसील में पेश करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, न्यायालय में पेश
    • दहेज प्रताड़ना से जबरन गर्भपात तक: जानिए विवाहिता ने पति समेत पांच लोगों पर क्यों दर्ज कराया गंभीर केस
    • जेपीएससी भर्ती घोटाले की जांच तेज: जानिए पूर्व चेयरमैन एल ख्यांग्ते से दूसरे दिन किन सवालों पर हुई पूछताछ
    • सुदर्शन यादव को मिला ‘छत्तीसगढ़ यादव गौरव सम्मान’, प्रदेशभर की प्रतिभाओं का हुआ सम्मान
    © 2026 Designed by offbeatnews.in | An MSME-Registered News Portal

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.