Close Menu
Offbeat News Offbeat News
    🔴 OFFBEAT LATEST NEWS

    Rashifal 9 August 2026 : किस राशि के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, किसे संभलकर चलना होगा?

    August 9, 2026

    भगवान शिव पर कथित टिप्पणी से बवाल, क्रिश्चियन फोरम अध्यक्ष अरुण पन्नालाल गिरफ्तार

    August 8, 2026

    बड़कागांव में मुठभेड़ के बाद खुला बड़ा राज, पैर में गोली लगने के बाद पकड़ा गया संदिग्ध

    August 8, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Offbeat News Offbeat News
    Trending
    • Rashifal 9 August 2026 : किस राशि के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, किसे संभलकर चलना होगा?
    • भगवान शिव पर कथित टिप्पणी से बवाल, क्रिश्चियन फोरम अध्यक्ष अरुण पन्नालाल गिरफ्तार
    • बड़कागांव में मुठभेड़ के बाद खुला बड़ा राज, पैर में गोली लगने के बाद पकड़ा गया संदिग्ध
    • बारिश में ढही पुरानी दीवार, मलबे में मिला गगरा… टूटते ही आंगन में बिखर गए चांदी के सिक्के
    • Rashifal 08 August 2026 : किस राशि के खुलेंगे तरक्की के रास्ते? कहीं बन न जाए विवाद की स्थिति, जानें आज का हाल
    • इतिहास के पन्नों में 08 अगस्त : एक नारे ने हिला दी थी अंग्रेजी हुकूमत, यहीं से तेज हुई आजादी की आखिरी लड़ाई
    • जेपीएससी-जेएसएससी आंदोलन में पहली बार सरकार से आमने-सामने बातचीत, 10 अगस्त तक फैसले का इंतजार
    • रामानुजगंज में VB-G RAM G प्रशिक्षण कार्यक्रम, 97 हितग्राहियों को बांटे स्वेच्छा अनुदान के चेक
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 🔐 Login
    Offbeat News Offbeat News
    🟠
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 🔐 Login
    Home»State»देवघर बाबा मंदिर में नव वर्ष पर उमड़ने वाली भीड़ के मद्देनजर पुलिस का विशेष पहरा
    State

    देवघर बाबा मंदिर में नव वर्ष पर उमड़ने वाली भीड़ के मद्देनजर पुलिस का विशेष पहरा

    नये साल के आगमन को लेकर काफी संख्या में पर्यटक व स्थानीय लोग 31 दिसंबर की रात को जश्न मनायेंगे। वहीं, एक जनवरी को पर्यटक स्थलों और पिकनिक स्पॉट तपोवन, नंदन पहाड़, पुनासी, त्रिकुट, चिल्ड्रेन पार्क आदि जगहों पर जुटेंगे। इन स्थानों पर उपद्रवियों व हुड़दंगियों पर विशेष नजर रहेगी। सुरक्षा में दो बाइक दस्ता व पांच क्यूआरटी को भी शामिल किया गया है।
    Offbeat NewsBy Offbeat NewsDecember 31, 2023
    Facebook Twitter WhatsApp Threads
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Email WhatsApp

    देवघर। नये साल 2024 के अवसर पर बाबा बैद्यनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना के साथ पर्यटक स्थलों पर भ्रमण के लिए काफी संख्या में श्रद्धालु सहित पर्यटक देवघर पहुंचेंगे। इसे देखते हुए पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था की गयी है। इस संबंध में डीसी-एसपी द्वारा संयुक्त आदेश जारी कर दिया गया है।

    नये साल के आगमन को लेकर काफी संख्या में पर्यटक व स्थानीय लोग 31 दिसंबर की रात को जश्न मनायेंगे। वहीं, एक जनवरी को पर्यटक स्थलों और पिकनिक स्पॉट तपोवन, नंदन पहाड़, पुनासी, त्रिकुट, चिल्ड्रेन पार्क आदि जगहों पर जुटेंगे। इन स्थानों पर उपद्रवियों व हुड़दंगियों पर विशेष नजर रहेगी। सुरक्षा में दो बाइक दस्ता व पांच क्यूआरटी को भी शामिल किया गया है।

    WhatsApp Group Join Now
    Facebook Page Follow Us

    इसके अलावा यातायात में भी पदाधिकारी और पुलिसकर्मियों को ड्यूटी पर लगाया गया है। यातायात के वरीय प्रभार में सीसीआर डीएसपी आलोक रंजन व सहयोग में यातायात थाना प्रभारी आतिश कुमार रहेंगे। बाबा मंदिर के संपूर्ण प्रभार में मधुपुर एसडीपीओ विनोद रवानी, रूट लाइन के संपूर्ण प्रभार में मुख्यालय डीएसपी मंगल सिंह जामुदा रहेंगे।

    इस दौरान बाहरी वाहनों के प्रवेश से शहरी क्षेत्र में जाम की समस्या हो सकती है। शहर में सुचारू यातायात व्यवस्था को लेकर यातायात विभाग ने तैयारी कर ली है। इसके लिए बाबा मंदिर व आसपास क्षेत्र में 18 नो-इंट्री जोन बनाये गये हैं। नो-इंट्री जोन में श्रद्धालुओं की सुविधाओं को ध्यान में रखकर दोनों दिन बड़े वाहनों व छोटे चारपहिया वाहनों का प्रवेश निषेध रखा गया है। गोड्डा, गिरिडीह व दुमका की तरफ से आने वाली बड़ी गाड़ियों के लिए हथगढ़ मैदान में बस पड़ाव निर्धारित किया गया है। साथ ही शेष चारपहिया गाड़ियों समेत छोटे वाहनों का पड़ाव क्लब ग्राउंड में घोषित किया गया है।

    इस संबंध में सीसीआर सह यातायात डीएसपी आलोक रंजन के प्रस्ताव पर एसडीओ ने आदेश जारी किया है। आदेश में जिक्र है कि नव वर्ष पर बाबा मंदिर में काफी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। इस दौरान बाहरी वाहनों के प्रवेश से शहरी क्षेत्र में जाम की समस्या हो सकती है। इसी को ध्यान में रखते हुए सुगम यातायात के लिए यह कदम उठाया गया है।

    संपूर्ण विधि व्यवस्था के वरीय प्रभार में एसडीओ दीपांकर चौधरी व देवघर एसडीपीओ पवन कुमार रहेंगे। ट्रैफिक व्यवस्था को बहाल व व्यवस्थित करने के लिए पहली जनवरी को नशेड़ियों पर नजर रखने के साथ रेस ड्राइव व ड्रंक ड्राइव में कड़ाई से पेश आने का निर्देश दिया गया है। नये साल के पहले दिन बाबा बैद्यनाथ मंदिर में शांतिपूर्ण जलार्पण कराने के लिए 500 से अधिक पुलिसकर्मियों को ड्यूटी पर लगाया गया है।

    नव वर्ष शांतिपूर्वक मनाने के लिए पुलिस की पैनी नजर रहेगी। बाहर से आने वाले सैलानी बेखौफ पिकनिक स्थलों में नववर्ष का जश्न मनायें। इसके लिए सभी पिकनिक स्थलों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये गये हैं।नववर्ष को लेकर पिकनिक स्पॉट पर पुलिस का पहरा रहेगा। सैलानियों की सुरक्षा एवं पिकनिक के आनंद में किसी तरह का खलल न हो, इसके प्रति जिला पुलिस अलर्ट है।

    ये भी पढ़िए……….

    रणबीर कपूर के साथ इंटीमेट सीन पर बोलीं तृप्ति डिमरी

    Post Views: 593
    Police will keep special vigil regarding the crowd gatherig
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email WhatsApp
    Previous Articleरणबीर कपूर के साथ इंटीमेट सीन पर बोलीं तृप्ति डिमरी
    Next Article Raipur: नए साल पर किया हुड़दंग तो खैर नहीं, होगी कड़ी कार्रवाई
    Offbeat News
    • Website

    ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।

    Related Posts

    Rashifal 9 August 2026 : किस राशि के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, किसे संभलकर चलना होगा?

    August 9, 2026

    Rashifal 08 August 2026 : किस राशि के खुलेंगे तरक्की के रास्ते? कहीं बन न जाए विवाद की स्थिति, जानें आज का हाल

    August 8, 2026

    इतिहास के पन्नों में 08 अगस्त : एक नारे ने हिला दी थी अंग्रेजी हुकूमत, यहीं से तेज हुई आजादी की आखिरी लड़ाई

    August 8, 2026

    इतिहास के पन्नों में 07 अगस्त: एक ऐसा मुकाबला जिसने भारत को दिलाया विश्व खिताब, जब आठ घंटे तक चला रोमांच

    August 7, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Latest News

    Rashifal 9 August 2026 : किस राशि के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, किसे संभलकर चलना होगा?

    August 9, 2026

    भगवान शिव पर कथित टिप्पणी से बवाल, क्रिश्चियन फोरम अध्यक्ष अरुण पन्नालाल गिरफ्तार

    August 8, 2026

    बड़कागांव में मुठभेड़ के बाद खुला बड़ा राज, पैर में गोली लगने के बाद पकड़ा गया संदिग्ध

    August 8, 2026

    बारिश में ढही पुरानी दीवार, मलबे में मिला गगरा… टूटते ही आंगन में बिखर गए चांदी के सिक्के

    August 8, 2026
    Latest Posts
    Featured

    देश में अबतक 56 करोड़ से ज्यादा लोगों को लगी वैक्सीन, पिछले 24 घंटे में 55 लाख से ज्यादा लोगों को लगा टीका

    October 27, 2022

    Offbeat News is dedicated to delivering fresh perspectives, unheard stories, and credible journalism that keeps you informed and inspired.

    We're social. Connect with us:

    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest YouTube
    Quick Links
    • Home
    • Sports
    • Health
    Follow Us
    • Facebook
    • WhatsApp
    Recent Post
    • Rashifal 9 August 2026 : किस राशि के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, किसे संभलकर चलना होगा?
    • भगवान शिव पर कथित टिप्पणी से बवाल, क्रिश्चियन फोरम अध्यक्ष अरुण पन्नालाल गिरफ्तार
    • बड़कागांव में मुठभेड़ के बाद खुला बड़ा राज, पैर में गोली लगने के बाद पकड़ा गया संदिग्ध
    • बारिश में ढही पुरानी दीवार, मलबे में मिला गगरा… टूटते ही आंगन में बिखर गए चांदी के सिक्के
    • Rashifal 08 August 2026 : किस राशि के खुलेंगे तरक्की के रास्ते? कहीं बन न जाए विवाद की स्थिति, जानें आज का हाल
    © 2026 Designed by offbeatnews.in | An MSME-Registered News Portal

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.