Close Menu
Offbeat News Offbeat News
    🔴 OFFBEAT LATEST NEWS

    फर्जी रजिस्ट्री बनाकर तहसील में पेश करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, न्यायालय में पेश

    July 29, 2026

    दहेज प्रताड़ना से जबरन गर्भपात तक: जानिए विवाहिता ने पति समेत पांच लोगों पर क्यों दर्ज कराया गंभीर केस

    July 29, 2026

    जेपीएससी भर्ती घोटाले की जांच तेज: जानिए पूर्व चेयरमैन एल ख्यांग्ते से दूसरे दिन किन सवालों पर हुई पूछताछ

    July 29, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Offbeat News Offbeat News
    Trending
    • फर्जी रजिस्ट्री बनाकर तहसील में पेश करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, न्यायालय में पेश
    • दहेज प्रताड़ना से जबरन गर्भपात तक: जानिए विवाहिता ने पति समेत पांच लोगों पर क्यों दर्ज कराया गंभीर केस
    • जेपीएससी भर्ती घोटाले की जांच तेज: जानिए पूर्व चेयरमैन एल ख्यांग्ते से दूसरे दिन किन सवालों पर हुई पूछताछ
    • सुदर्शन यादव को मिला ‘छत्तीसगढ़ यादव गौरव सम्मान’, प्रदेशभर की प्रतिभाओं का हुआ सम्मान
    • 31 साल बाद घर लौटा लापता युवक: जानिए कैसे अचानक लौटे साधु शर्मा, भावुक पुनर्मिलन से नम हुईं गांव की आंखें
    • झारखंड में सुरक्षा बलों की बड़ी सफलता: जानिए कैसे एक करोड़ का इनामी माओवादी मिसिर बेसरा गिरफ्तार हुआ
    • Rashifal 29 July 2026 : जानिए किस राशि के लिए खुलेगा सफलता का द्वार, किसे रहना होगा सतर्क
    • इतिहास के पन्नों में 29 जुलाई: जानिए कैसे हुई नासा की स्थापना, अंतरिक्ष अनुसंधान के नए युग की हुई शुरुआत
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 🔐 Login
    Offbeat News Offbeat News
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 🔐 Login
    Home»National»हजारों साल पुरानी है सनातन संस्कृति, तुष्टीकरण करने वाले नष्ट हो जाएंगेः रविशंकर प्रसाद
    National

    हजारों साल पुरानी है सनातन संस्कृति, तुष्टीकरण करने वाले नष्ट हो जाएंगेः रविशंकर प्रसाद

    - जन आशीर्वाद यात्रा में शामिल हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री, रोड शो एवं जनसभाओं में मांगा समर्थन
    Offbeat NewsBy Offbeat NewsSeptember 16, 2023
    Facebook Twitter WhatsApp Threads
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Email WhatsApp

    अशोकनगर, 16 सितंबर (हि.स.)। भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा कि कांग्रेस ने सालों तक देश-प्रदेश में राज किया लेकिन विकास के नाम पर सिर्फ जनता को छला है। कांग्रेस शासनकाल में मध्य प्रदेश बीमारू राज्य था। 2003 में भाजपा सरकार आने के बाद प्रदेश विकसित राज्यों की श्रेणी में आकर खड़ा हो गया है। 2014 में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा की सरकार आने के बाद गरीब कल्याण की दिशा में अतुलनीय काम हुआ है। यह सब आपके वोट की ताकत की वजह से हुआ है। आपका वोट और सपोर्ट इसी प्रकार मिलता रहा तो काशी, मथुरा में भी उज्जैन के महाकाल लोक के जैसे भव्य लोकों का निर्माण कराया जाएगा। यह बात इतने दावे से इसलिए कह पा रहे हैं क्योंकि हमारा सनातन कोई हवा हवाई नहीं है। हजारों वर्षों की उम्र हमारे सनातन की है। इसके सबूत पूरे देश और दुनिया में भरे पड़े हैं।

    रविशंकर प्रसाद शनिवार को जन आशीर्वाद यात्रा के अशोक नगर के नई सराय, मनाया पहुंचने पर आयोजित जसभा को संबोधित कर रहे थे। इससे पहले यात्रा का प्रारंभ तारवाले हनुमान मंदिर से पूजन-अर्चन के साथ हुआ। यात्रा का जगह-जगह भव्य एवं ऐतिहासिक स्वागत हुआ। रविशंकर प्रसाद ने कहा कि हम आपके घर, आपके वोट के रूप में आपसे आशीर्वाद लेने आए हैं। मैं आपको बताना चाहूंगा कि शीघ्र ही श्रीराम मंदिर बनने जा रहा है। आप सब जनवरी में श्रीराम मंदिर के दर्शन करेंगे, इसे पूरी दुनिया देखेगी। हमने कई बरसों के इंतजार और संघर्ष के बाद मंदिर का निर्माण किया है, जो ये कहते थे कि भाजपा राम मंदिर के नाम पर वोट मांगती है लेकिन करती कुछ नहीं है, तो मैं उनसे कहना चाहता हूं कि हमने तारीख भी बता दी और मंदिर भी बना दिया। कांग्रेस ने हमेशा देश में तुष्टिकरण की राजनीति की। मंदिर की राह में रोड़ अटकाया, लेकिन आपके वोट की ताकत जब हमें मिली तो हमने इस असंभव कार्य को संभव कर दिखाया।

    WhatsApp Group Join Now
    Facebook Page Follow Us

    उन्होंने कहा कि हजारों वर्षों की उम्र हमारे सनातन की है। इसके सबूत पूरे देश-दुनिया में भरे पड़े हैं। यही कारण है कि जब काशी और मथुरा को लेकर अदालत का फैसला आएगा तो हमें पूरा विश्वास है कि वह तथ्यों और सबूतों के आधार पर हमारे हक में ही आएगा। आज हम चांद पर वहां पहुंचे हैं जहां पूरी दुनिया में से अभी कोई भी देश नहीं पहुंच पाया। हमारे चांद पर कदम पड़ते ही पूरी दुनिया में देश की टेक्नोलॉजी का डंका बजाने लगा है।

    जनसभा में पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं महाराष्ट्र के सह प्रभारी जयभान सिंह पवैया ने कहा कि आप सभी अच्छी तरह से जानते हैं कि भाजपा की सरकारें जो योजनाएं बनाती हैं उनका लाभ समाज के सभी वर्गों को मिल रहा है। प्रदेश आत्मनिर्भर बन रहा है, देश विश्वगुरु बनने की ओर अग्रसर है और ये सब आपके वोट के बिना संभव नहीं हो सकता था। उन्होंने कहा कि जन आशीर्वाद यात्रा को आमजन का समर्थन मिल रहा है, उसे देखकर कांग्रेस सदमे में है और उसे सदमे से बाहर निकालने के लिए वह भी अपने सहयोगी दलों के साथ आपके बीच आएंगे। उनके पास कोई मुद्दा तो है नहीं, इसलिए अब आपके सामने भाजपा के खिलाफ झूठ परोसकर आपको भड़काने का प्रयास करेंगे, लेकिन आपको उनसे सतर्क रहना है।

    ये भी पढ़िए…..

    भारत में निवेश करना चाहती हैं दुनिया की बड़ी कंपनियां : ओम बिरला

    Post Views: 433
    appease destroyed Sanatan culture thousands years old
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email WhatsApp
    Previous Articleभारत में निवेश करना चाहती हैं दुनिया की बड़ी कंपनियां : ओम बिरला
    Next Article धनबाद में भू-धंसान से तीन महिलाएं जमींदोज, रेस्क्यू जारी
    Offbeat News
    • Website

    ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।

    Related Posts

    इतिहास के पन्नों में 29 जुलाई: जानिए कैसे हुई नासा की स्थापना, अंतरिक्ष अनुसंधान के नए युग की हुई शुरुआत

    July 29, 2026

    इतिहास के पन्नों में 28 जुलाई: जानिए भारत में पहली बार कब और कैसे पहचान के लिए हुआ फिंगरप्रिंट का इस्तेमाल

    July 28, 2026

    छात्र आंदोलन के बीच तेज प्रताप यादव गिरफ्तार: जानिए किन आरोपों में भेजे गए 14 दिन की न्यायिक हिरासत में

    Sponsor: RKDF University, RanchiJuly 26, 2026

    NEET विवाद के बीच शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा: जानिए क्यों छोड़ा पद, छात्रों के आंदोलन के बाद लिया बड़ा फैसला

    July 25, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Latest News

    फर्जी रजिस्ट्री बनाकर तहसील में पेश करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, न्यायालय में पेश

    July 29, 2026

    दहेज प्रताड़ना से जबरन गर्भपात तक: जानिए विवाहिता ने पति समेत पांच लोगों पर क्यों दर्ज कराया गंभीर केस

    July 29, 2026

    जेपीएससी भर्ती घोटाले की जांच तेज: जानिए पूर्व चेयरमैन एल ख्यांग्ते से दूसरे दिन किन सवालों पर हुई पूछताछ

    July 29, 2026

    सुदर्शन यादव को मिला ‘छत्तीसगढ़ यादव गौरव सम्मान’, प्रदेशभर की प्रतिभाओं का हुआ सम्मान

    July 29, 2026
    Latest Posts
    Featured

    देश में अबतक 56 करोड़ से ज्यादा लोगों को लगी वैक्सीन, पिछले 24 घंटे में 55 लाख से ज्यादा लोगों को लगा टीका

    October 27, 2022

    Offbeat News is dedicated to delivering fresh perspectives, unheard stories, and credible journalism that keeps you informed and inspired.

    We're social. Connect with us:

    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest YouTube
    Quick Links
    • Home
    • Sports
    • Health
    Follow Us
    • Facebook
    • WhatsApp
    Recent Post
    • फर्जी रजिस्ट्री बनाकर तहसील में पेश करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, न्यायालय में पेश
    • दहेज प्रताड़ना से जबरन गर्भपात तक: जानिए विवाहिता ने पति समेत पांच लोगों पर क्यों दर्ज कराया गंभीर केस
    • जेपीएससी भर्ती घोटाले की जांच तेज: जानिए पूर्व चेयरमैन एल ख्यांग्ते से दूसरे दिन किन सवालों पर हुई पूछताछ
    • सुदर्शन यादव को मिला ‘छत्तीसगढ़ यादव गौरव सम्मान’, प्रदेशभर की प्रतिभाओं का हुआ सम्मान
    • 31 साल बाद घर लौटा लापता युवक: जानिए कैसे अचानक लौटे साधु शर्मा, भावुक पुनर्मिलन से नम हुईं गांव की आंखें
    © 2026 Designed by offbeatnews.in | An MSME-Registered News Portal

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.