Close Menu
Offbeat News Offbeat News
    🔴 OFFBEAT LATEST NEWS

    नियुक्तियां रद्द करने पर हाई कोर्ट की रोक बरकरार, सरकार ने मांगा 4 हफ्ते का समय; कोर्ट ने कहा, सिर्फ 2 दिन!

    September 15, 2026

    औषधि विक्रेता संघ के चुनाव में अजय गुप्ता अध्यक्ष, द्वारिका नाथ पांडेय सचिव और नवीन गुप्ता कोषाध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित

    September 14, 2026

    खेलते-खेलते डबरी में गिरा डेढ़ साल का मासूम, मौत

    September 14, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Offbeat News Offbeat News
    Trending
    • नियुक्तियां रद्द करने पर हाई कोर्ट की रोक बरकरार, सरकार ने मांगा 4 हफ्ते का समय; कोर्ट ने कहा, सिर्फ 2 दिन!
    • औषधि विक्रेता संघ के चुनाव में अजय गुप्ता अध्यक्ष, द्वारिका नाथ पांडेय सचिव और नवीन गुप्ता कोषाध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित
    • खेलते-खेलते डबरी में गिरा डेढ़ साल का मासूम, मौत
    • ढलान पर अचानक फेल हुआ ब्रेक, फिर हुआ जोरदार धमाका! दो ट्रेलर भिड़े, चालक की मौके पर मौत
    • ऑपरेशन टेबल फटी मिली, साधारण लैंप से हो रहा था काम! सदर अस्पताल के सामने चल रहे रीमा सेवा सदन पर छापा, हॉस्पिटल सील
    • तालाब में मिली नवविवाहिता की लाश, अब पति-ससुर गिरफ्तार
    • गणेश विसर्जन को लेकर शांति समिति की बैठक, रात 9 बजे बाद विसर्जन पर रोक
    • 10 सितंबर की घटना के बाद ट्यूलिप हॉस्पिटल पर बड़ा एक्शन! पंजीकरण अंतरिम रूप से निलंबित, नए मरीजों की भर्ती पर रोक
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Offbeat Videos
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 📀 Video
    Offbeat News Offbeat News
    🟠
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 📀 Video
    Home»Offbeat»महाबोधि में डा. सोनाली संग डा. अश्विनी की शाही सगाई
    Offbeat

    महाबोधि में डा. सोनाली संग डा. अश्विनी की शाही सगाई

    Bodhgaya: लोगों को खूब भायी, जिसने भी देखी दांतों तले उंगलियां दबाई, हेमा पांडेय की लोकगायिकी ने महफिल सजाई, बिहार की मशहूर हस्तियां हुईं शामिल, प्रत्यक्षदर्शियों की जुबां पर छाए बोल-जब सगाई ऐसी, तो कल्पना कीजिए कैसी भव्य होगी 20 अप्रैल 2025 को बिटिया की विदाई
    Dr. Amarnath PathakBy Dr. Amarnath PathakNovember 19, 2024Updated:November 19, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Threads Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Email WhatsApp

    बोधगया। अक्सर लोगों ने ऐसी भव्य शादियां भी बिड़ले ही देखी हों, यहां तो जीवंत नजारा था शाही सगाई अर्थात रिंग सेरेमनी का। भगवान बुद्ध की ज्ञान प्राप्ति की नगरी बोधगया स्थित महाबोधि रिसोर्ट में बीते 16 नवंबर को डाॅ सोनाली और डाॅ अश्विनी की शाही सगाई देखते ही बनी। शाही इसलिए कि यहां सजी महफिल की रौनक सबसे अलग और जो भव्यता लिए थी, वह साधारणतया देखने को नहीं मिलती। दरअसल यह वर-वधू पक्ष के शौक, आधुनिक डिजिटल दौर और आर्थिक पहलुओं पर भी काफी कुछ निर्भर करता है।

    बहरहाल जो शख्सियत इस सगाई के गवाह बने, उनकी जेहन में यह समारोह लंबे वक्त तक उनकी स्मृतियों में विराजमान रहेगा। दरअसल जिस भव्यता से यह सगाई हुई, ऐसी बड़ी 10 शादियों की महफिल इस समारोह में समा जाएगी। ऐसा समारोह में शामिल मेहमानों का कहना था। दरअसल यह शौक है सोनाली बिटिया के पिता जयनंदन मिश्र और उनके परिवार का। बेटी सोनाली मिश्रा एमडी की तैयारी कर रही हैं और उनके मंगेतर डाॅ अश्विनी मिश्रा फिलहाल नवादा में पोस्टेड हैं। उनके पिता गया स्थित बोधगया के बकरौर निवासी डाॅ रवींद्र कुमार मिश्र की प्रसिद्धि देश ही नहीं, सरहद पार तक फैली हुई हैं। वह आयुर्वेद के बड़े जानकार और ख्यातिप्राप्त वैद्य हैं। सोनाली और अश्विनी की शाही सगाई किसी राजघराने की महफिल से कम नहीं लग रही थी।

    WhatsApp Group Join Now
    Facebook Page Follow Us

    दोनों की शादी 20 अप्रैल 2025 को निर्धारित है। सगाई में शामिल लोगों का कहना है कि जब सगाई ऐसी शाही, तो शादी कितनी भव्य होगी, इसकी सभी को बेताबी और बेसब्री से प्रतीक्षा है। सभी ने होनेवाले वर-वधू को दिल खोलकर आशीर्वाद दिया और उस महफिल का हिस्सा बनने पर खुद को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। इस स्नेहिल समारोह में चार चांद लगाया मशहूर गायिका हेमा पांडेय ने अपनी परंपरागत लोकगायिकी से। वहीं बलिया की प्रियंका पांडेय मिश्रा अपनी लविंग एंजेल शाल्वी के साथ हेमा पांडेय का बखूबी साथ निभाया। इस समारोह में शामिल मेहमान और मेजबान 56 प्रकार के लजीज व्यंजन का स्वाद चख तारीफों के पुल बांधते नहीं अघा रहे। गुजराती, साउथ, बिहार, झारखंड, बंगाली हर तरह के डिश का लोगों ने लुत्फ उठाया।

    हाल ही में स्वर्णिम मिथिला संस्थान की ओर से आयोजित शिखर सम्मेलन में उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित सुशील कुमार मिश्र इस शाही सगाई की सजी महफिल के संयोजन में महती भूमिका निभाई। इस शाही सगाई और भव्य महफिल के गवाह बने कुमार शर्वजीत, सदस्य बिहार विधानसभा व पूर्व कृषि मंत्री बिहार सरकार, जयदेव प्रसाद, पूर्व अतिरिक्त न्यायाधीश, डाॅ अमरनाथ पाठक, वरिष्ठ पत्रकार सह मगध विश्वविद्यालय में असिस्टेंट रजिस्ट्रार, के.के. मिश्रा, वरिष्ठ पत्रकार, ललिता देवी, अध्यक्ष बोधगया नगर परिषद, विजय मांझी बीजेपी नेता, डॉ.राधा कृष्ण मिश्रा (भोला मिश्रा ), प्रदेश कार्यसमिति अध्यक्ष, बीजेपी बिहार प्रदेश अध्यक्ष एकल अभियान दक्षिण बिहार, अनिल कुमार शिवस्त्व, पूर्व न्यायाधीश गया, बालमुकुंद मिश्र, अध्यक्ष, संज्ञा समिति, गया धाम, गया, नागपुर के मशहूर व्यवसायी फ़राज़ सिद्दीकी समेत गया, नवादा, पटना समेत विभिन्न जगहों से पधारे मेहमान और मेजबान।

    ये भी पढ़िए…………

    विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में 645 कंपनी अर्धसैनिक बलों की रहेगी तैनाती

    Post Views: 840
    Previous Articleविधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में 645 कंपनी अर्धसैनिक बलों की रहेगी तैनाती
    Next Article मोरहाबादी में तेज रफ्तार कार पेड़ से टकराई, दो गंभीर
    Dr. Amarnath Pathak

    इंटरनेशनल अवार्डी फाॅर सोशियो जर्नलिज्म, एआईईसीई, माया कोने अवार्ड भारत-स्वीटरजरलैंड (13 मार्च 2024) सीनियर एडिटर, वर्ल्ड विजन न्यूज (जुलाई 2025 से अब तक ) सीनियर एडिटर, वर्ल्ड वाइज न्यूज (जुलाई 2023 से जून 2025 तक ) सीनियर सब-एडिटर, लेट्सअप न्यूज एजेंसी महाराष्ट्र (2022-23) एडिटर, उज्ज्वल दुनिया डेली (2019-22) सीनियर सब एडिटर, दैनिक जागरण (2018-19) सीनियर एडिटर, पूरी दुनिया नेशनल मैगजीन (2017-18) सब एडिटर, दैनिक हिन्दुस्तान (2007-17)

    Related Posts

    काशी के मंच से हजारीबाग के डॉ. संजय सिंह का बड़ा सम्मान, नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज; एक ही मंच से मिलीं कई उपाधियां

    September 3, 2026

    अभिनंदन वर्तमान ने अचानक छोड़ी वायुसेना की नौकरी, अब आसमान में दिखेगा नया अंदाज; जानिए कहां उड़ाएंगे यात्री विमान

    September 3, 2026

    पीढ़ियों से मिट्टी में गढ़ रहे बप्पा की तस्वीर, महंगाई के बीच भी गणेश प्रतिमाओं को अंतिम रूप दे रहे बंगाली कारीगर

    August 31, 2026

    इतिहास के पन्नों में 18 अगस्त: पांच दिन का टेस्ट महज दो दिन में खत्म, लॉर्ड्स में बना क्रिकेट का अनोखा रिकॉर्ड

    August 17, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Latest News

    नियुक्तियां रद्द करने पर हाई कोर्ट की रोक बरकरार, सरकार ने मांगा 4 हफ्ते का समय; कोर्ट ने कहा, सिर्फ 2 दिन!

    September 15, 2026

    औषधि विक्रेता संघ के चुनाव में अजय गुप्ता अध्यक्ष, द्वारिका नाथ पांडेय सचिव और नवीन गुप्ता कोषाध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित

    September 14, 2026

    खेलते-खेलते डबरी में गिरा डेढ़ साल का मासूम, मौत

    September 14, 2026

    ढलान पर अचानक फेल हुआ ब्रेक, फिर हुआ जोरदार धमाका! दो ट्रेलर भिड़े, चालक की मौके पर मौत

    September 14, 2026
    Latest Posts

    Offbeat News is dedicated to delivering fresh perspectives, unheard stories, and credible journalism that keeps you informed and inspired.

    We're social. Connect with us:

    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest YouTube
    Quick Links
    • Home
    • Sports
    • Health
    Follow Us
    • Facebook
    • WhatsApp
    Recent Post
    • नियुक्तियां रद्द करने पर हाई कोर्ट की रोक बरकरार, सरकार ने मांगा 4 हफ्ते का समय; कोर्ट ने कहा, सिर्फ 2 दिन!
    • औषधि विक्रेता संघ के चुनाव में अजय गुप्ता अध्यक्ष, द्वारिका नाथ पांडेय सचिव और नवीन गुप्ता कोषाध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित
    • खेलते-खेलते डबरी में गिरा डेढ़ साल का मासूम, मौत
    • ढलान पर अचानक फेल हुआ ब्रेक, फिर हुआ जोरदार धमाका! दो ट्रेलर भिड़े, चालक की मौके पर मौत
    • ऑपरेशन टेबल फटी मिली, साधारण लैंप से हो रहा था काम! सदर अस्पताल के सामने चल रहे रीमा सेवा सदन पर छापा, हॉस्पिटल सील
    © 2026 Designed by offbeatnews.in | An MSME-Registered News Portal

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.