Close Menu
Offbeat News Offbeat News
    🔴 OFFBEAT LATEST NEWS

    जेपीएससी-जेएसएससी आंदोलन में पहली बार सरकार से आमने-सामने बातचीत, 10 अगस्त तक फैसले का इंतजार

    August 8, 2026

    रामानुजगंज में VB-G RAM G प्रशिक्षण कार्यक्रम, 97 हितग्राहियों को बांटे स्वेच्छा अनुदान के चेक

    August 7, 2026

    रामानुजगंज पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री, 100 बिस्तरीय अस्पताल की लंबित सुविधाएं जल्द होंगी शुरू

    August 7, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Offbeat News Offbeat News
    Trending
    • जेपीएससी-जेएसएससी आंदोलन में पहली बार सरकार से आमने-सामने बातचीत, 10 अगस्त तक फैसले का इंतजार
    • रामानुजगंज में VB-G RAM G प्रशिक्षण कार्यक्रम, 97 हितग्राहियों को बांटे स्वेच्छा अनुदान के चेक
    • रामानुजगंज पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री, 100 बिस्तरीय अस्पताल की लंबित सुविधाएं जल्द होंगी शुरू
    • इतिहास के पन्नों में 07 अगस्त: एक ऐसा मुकाबला जिसने भारत को दिलाया विश्व खिताब, जब आठ घंटे तक चला रोमांच
    • Rashifal 07 August 2026: आज किस्मत देगी किसका साथ? कुछ राशियों को लाभ, तो कुछ के सामने नई चुनौती
    • देवघर जाते समय कल रामानुजगंज रुकेंगे स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, कांवरियों की सेवा में करेंगे सहयोग
    • सेमरसोत अभ्यारण्य में कोटरी के शिकार का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार; मृत वन्यजीव बरामद
    • झारखंड में बारिश का अजब खेल! एक जिले में सामान्य से 13% ज्यादा, दूसरे में 60% की कमी
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 🔐 Login
    Offbeat News Offbeat News
    🟠
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 🔐 Login
    Home»Jharkhand»रजरप्पा ज्वेलर्स लूटकांड का पर्दाफाश, पूरे गिरोह की गिरफ्तारी के साथ 765 ग्राम सोना और हथियार बरामद
    Jharkhand

    रजरप्पा ज्वेलर्स लूटकांड का पर्दाफाश, पूरे गिरोह की गिरफ्तारी के साथ 765 ग्राम सोना और हथियार बरामद

    तीन महीने की कार्रवाई के बाद पुलिस को मिली सफलता, दो पिस्तौल, कारतूस और लूट में इस्तेमाल वाहन भी जब्त; शमशेर आलम पर दर्ज हैं 29 आपराधिक मामले।
    Offbeat NewsBy Offbeat NewsJuly 13, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Threads
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Email WhatsApp

    रामगढ़। रामगढ़ जिले के रजरप्पा थाना क्षेत्र स्थित चितरपुर के शिव शंकर ज्वेलर्स में हुई चर्चित लूटकांड का पुलिस ने पूर्ण खुलासा करते हुए सभी आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। लगभग तीन महीने तक लगातार चलाए गए छापेमारी अभियान के बाद पुलिस ने पूरे गिरोह को दबोच लिया। आरोपितों के कब्जे से कुल 765 ग्राम सोना, तीन किलोग्राम चांदी, दो पिस्तौल, दो मैगजीन, पांच जिंदा कारतूस तथा घटना में प्रयुक्त कई वाहन बरामद किए गए हैं।

    रामगढ़ के पुलिस अधीक्षक (एसपी) मुकेश कुमार लुनायत ने सोमवार को आयोजित प्रेसवार्ता में बताया कि 21 अप्रैल को रजरप्पा मोड़ स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग-23 पर अवस्थित शिव शंकर ज्वेलर्स में सशस्त्र डकैती की घटना को अंजाम दिया गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए विशेष जांच टीम का गठन कर लगातार छापेमारी की गई।

    WhatsApp Group Join Now
    Facebook Page Follow Us

    उन्होंने बताया कि घटना के तीन दिन बाद 24 अप्रैल को पुलिस ने सात आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। इसके बाद 10 मई को दो अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी हुई। पुलिस की लगातार दबिश के कारण गिरोह का सदस्य विभाष पासवान उर्फ मृगेंद्र पासवान ने 16 जून को रामगढ़ न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया।

    एसपी ने बताया कि 8 जुलाई को विभाष पासवान और शाहनवाज अंसारी को पुलिस रिमांड पर लेकर पूछताछ की गई। उनकी निशानदेही पर छिपाकर रखे गए नौ ग्राम सोने तथा 80 ग्राम चांदी के आभूषण बरामद किए गए। इसके बाद 12 जुलाई को मामले के प्राथमिकी अभियुक्त शमशेर आलम को गिरफ्तार किया गया। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने घटना में प्रयुक्त 7.65 एमएम का एक पिस्तौल, दो मैगजीन, दो जिंदा कारतूस, बिना नंबर प्लेट की एक मोटरसाइकिल, 370 ग्राम सोने के आभूषण तथा 160 ग्राम चांदी के जेवर बरामद किए।

    एसपी मुकेश कुमार लुनायत ने बताया कि इस लूटकांड की पूरी साजिश विभाष पासवान, सुभानी अंसारी और शमशेर आलम ने मिलकर रची थी। विभाष पासवान मूल रूप से बिहार का रहने वाला है, जबकि उसका ठिकाना जमशेदपुर में भी है। सुभानी अंसारी रामगढ़ जिले का निवासी है और शमशेर आलम रामगढ़ थाना क्षेत्र के फूलसराय गांव का रहने वाला है। लूट की वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपितों ने आपस में लूटे गए जेवरों का बंटवारा कर लिया था।

    पुलिस अधीक्षक ने बताया कि गिरफ्तार शमशेर आलम एक शातिर अपराधी है, जिसके खिलाफ राज्य के विभिन्न थानों में डकैती, लूट और चोरी सहित कुल 29 आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस अब इस गिरोह के अन्य आपराधिक मामलों और इसके नेटवर्क की भी जांच कर रही है।

    प्रेसवार्ता में रामगढ़ के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) आलोक रंजन, रजरप्पा थाना प्रभारी कृष्ण कुमार सहित अन्य पुलिस अधिकारी उपस्थित थे।

    इसे भी पढ़ें…….

    राहुल बच्चा हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता, फरार आरोपी विक्की सिंह आखिरकार गिरफ्तार

    Post Views: 151
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email WhatsApp
    Previous Articleराहुल बच्चा हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता, फरार आरोपी विक्की सिंह आखिरकार गिरफ्तार
    Next Article राम मंदिर चढ़ावा मामले पर बलरामपुर में कांग्रेस का प्रदर्शन, निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर निकाली रैली
    Offbeat News
    • Website

    ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।

    Related Posts

    जेपीएससी-जेएसएससी आंदोलन में पहली बार सरकार से आमने-सामने बातचीत, 10 अगस्त तक फैसले का इंतजार

    August 8, 2026

    जेपीएससी धांधली पर नहीं मानी मांगें तो झारखंड पहुंचेंगे जेन-जी युवा, महेंद्र मंडल ने दी बड़ी चेतावनी

    August 6, 2026

    जेपीएससी-जेएसएससी आंदोलन: सरकार ने छात्रों को वार्ता के लिए बुलाया, मुख्यमंत्री आवास जाने से किया इनकार

    August 5, 2026

    Update : सोनम वांगचुक की अपील पर देवेंद्र नाथ महतो ने तोड़ा निर्जला अनशन, आंदोलन रहेगा जारी

    August 5, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Latest News

    जेपीएससी-जेएसएससी आंदोलन में पहली बार सरकार से आमने-सामने बातचीत, 10 अगस्त तक फैसले का इंतजार

    August 8, 2026

    रामानुजगंज में VB-G RAM G प्रशिक्षण कार्यक्रम, 97 हितग्राहियों को बांटे स्वेच्छा अनुदान के चेक

    August 7, 2026

    रामानुजगंज पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री, 100 बिस्तरीय अस्पताल की लंबित सुविधाएं जल्द होंगी शुरू

    August 7, 2026

    इतिहास के पन्नों में 07 अगस्त: एक ऐसा मुकाबला जिसने भारत को दिलाया विश्व खिताब, जब आठ घंटे तक चला रोमांच

    August 7, 2026
    Latest Posts
    Featured

    देश में अबतक 56 करोड़ से ज्यादा लोगों को लगी वैक्सीन, पिछले 24 घंटे में 55 लाख से ज्यादा लोगों को लगा टीका

    October 27, 2022

    Offbeat News is dedicated to delivering fresh perspectives, unheard stories, and credible journalism that keeps you informed and inspired.

    We're social. Connect with us:

    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest YouTube
    Quick Links
    • Home
    • Sports
    • Health
    Follow Us
    • Facebook
    • WhatsApp
    Recent Post
    • जेपीएससी-जेएसएससी आंदोलन में पहली बार सरकार से आमने-सामने बातचीत, 10 अगस्त तक फैसले का इंतजार
    • रामानुजगंज में VB-G RAM G प्रशिक्षण कार्यक्रम, 97 हितग्राहियों को बांटे स्वेच्छा अनुदान के चेक
    • रामानुजगंज पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री, 100 बिस्तरीय अस्पताल की लंबित सुविधाएं जल्द होंगी शुरू
    • इतिहास के पन्नों में 07 अगस्त: एक ऐसा मुकाबला जिसने भारत को दिलाया विश्व खिताब, जब आठ घंटे तक चला रोमांच
    • Rashifal 07 August 2026: आज किस्मत देगी किसका साथ? कुछ राशियों को लाभ, तो कुछ के सामने नई चुनौती
    © 2026 Designed by offbeatnews.in | An MSME-Registered News Portal

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.