
रायपुर। रात के न्यूनतम तापमान में निरंतर गिरावट देखने को मिल रही है। रात में ठंड़ से बचाव के लिए रायपुर नगर निगम द्वारा शहर के सार्वजनिक स्थानों पर अलाव की व्यवस्था की गई है। रायपुर नगर पालिक निगम के आयुक्त मयंक चतुर्वेदी के निर्देशानुसार सार्वजनिक स्थलों में शीतलहर काल के दौरान व्यवस्थित रूप से अलाव प्रतिदिन नियमित जलाने के निर्देश दिये गये हैँ ।
आयुक्त के निर्देश पर देर रात को ही सभी 10 जोनों की टीमों ने राजधानी शहर रायपुर नगर निगम क्षेत्र के विभिन्न सार्वजनिक स्थानों पर ठंड को देखते हुए आमजनों की सुविधा हेतु अलाव जलाने की निरन्तर व्यवस्था दी है। नगर पालिक निगम जोन 1 के तहत भनपुरी, गोगांव, गुढ़ियारी मुख्य मार्ग के किनारे सार्वजनिक स्थलों, नगर निगम जोन 7 क्षेत्र के तहत कबीर चौक रामनगर सुलभ के समीप, अग्रसेन चौक के पास श्रीगणेश मन्दिर के समीप, रामकुण्ड ठाकरे चौक के समीप सहित विभिन्न सार्वजनिक स्थलों पर अलाव जलाने की निरंतरता से व्यवस्था की जा रही है। आयुक्त के निर्देशानुसार सभी 10 जोनो के विभिन्न सार्वजनिक स्थलों पर आमजनों की सुविधा हेतु ठंड को देखते हुए अलाव जलाने की व्यवस्था निरन्तर दी जा रही है।
ये भी पढ़िए…..

