Close Menu
Offbeat News Offbeat News
    🔴 OFFBEAT LATEST NEWS

    नियुक्तियां रद्द करने पर हाई कोर्ट की रोक बरकरार, सरकार ने मांगा 4 हफ्ते का समय; कोर्ट ने कहा, सिर्फ 2 दिन!

    September 15, 2026

    औषधि विक्रेता संघ के चुनाव में अजय गुप्ता अध्यक्ष, द्वारिका नाथ पांडेय सचिव और नवीन गुप्ता कोषाध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित

    September 14, 2026

    खेलते-खेलते डबरी में गिरा डेढ़ साल का मासूम, मौत

    September 14, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Offbeat News Offbeat News
    Trending
    • नियुक्तियां रद्द करने पर हाई कोर्ट की रोक बरकरार, सरकार ने मांगा 4 हफ्ते का समय; कोर्ट ने कहा, सिर्फ 2 दिन!
    • औषधि विक्रेता संघ के चुनाव में अजय गुप्ता अध्यक्ष, द्वारिका नाथ पांडेय सचिव और नवीन गुप्ता कोषाध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित
    • खेलते-खेलते डबरी में गिरा डेढ़ साल का मासूम, मौत
    • ढलान पर अचानक फेल हुआ ब्रेक, फिर हुआ जोरदार धमाका! दो ट्रेलर भिड़े, चालक की मौके पर मौत
    • ऑपरेशन टेबल फटी मिली, साधारण लैंप से हो रहा था काम! सदर अस्पताल के सामने चल रहे रीमा सेवा सदन पर छापा, हॉस्पिटल सील
    • तालाब में मिली नवविवाहिता की लाश, अब पति-ससुर गिरफ्तार
    • गणेश विसर्जन को लेकर शांति समिति की बैठक, रात 9 बजे बाद विसर्जन पर रोक
    • 10 सितंबर की घटना के बाद ट्यूलिप हॉस्पिटल पर बड़ा एक्शन! पंजीकरण अंतरिम रूप से निलंबित, नए मरीजों की भर्ती पर रोक
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Offbeat Videos
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 📀 Video
    Offbeat News Offbeat News
    🟠
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 📀 Video
    Home»State»Rahul Gandhi In Ramgarh: स्कूली बच्चों ने गुलाब का फूल देकर राहुल गांधी की यात्रा का किया स्वागत
    State

    Rahul Gandhi In Ramgarh: स्कूली बच्चों ने गुलाब का फूल देकर राहुल गांधी की यात्रा का किया स्वागत

    राहुल गांधी के साथ तस्वीर खिंचवाने के लिए युवाओं और बच्चों की भीड़ लगी रही। थाना चौक पर पहले से ही स्कूली बच्चे और युवा उनका इंतजार कर रहे थे। उनका काफिला जब वहां रुका तो आम जनों ने उन्हें घेर लिया। राहुल गांधी इस दौरान सबका अभिवादन स्वीकार कर रहे थे।
    Offbeat NewsBy Offbeat NewsFebruary 5, 2024Updated:February 5, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Threads Copy Link
    Rahul Gandhi In Ramgarh:
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Email WhatsApp

    रामगढ़ (Rahul Gandhi In Ramgarh:)। राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा दूसरे दिन भी रामगढ़ जिले में निकली। सोमवार की सुबह शहर के सिद्धू कान्हू मैदान से राहुल गांधी अपने काफिले के साथ निकले और चट्टी बाजार होते हुए गांधी चौक पहुंचे। यहां स्कूली बच्चों ने गुलाब का फूल देकर उनकी यात्रा का स्वागत किया। बच्चों को देखकर राहुल गांधी भी मंत्र मुक्त हो गए।

    Rahul Gandhi In Ramgarh:

    वे न सिर्फ गाड़ी से उतरे बल्कि अपनी जीप के बोनट पर बैठकर बच्चों के साथ तस्वीर खिंचवाई। बच्चों से बात करते-करते राहुल गांधी भी बच्चे बन गए। एक बच्चे ने तो अपने स्वेटर का बाजू उठाकर अपना डोले शोले भी उन्हें दिखाए। इस दौरान बच्चे खूब हंसे और राहुल गांधी ने भी इस मौके का खूब फायदा उठाया। कुछ स्कूली बच्चियां परंपरागत परिधान में नृत्य भी प्रस्तुत कर रही थी। राहुल गांधी ने उन बच्चों का भी हौसला बढ़ाया। गांधी चौक से सुभाष चौक की तरफ जब राहुल गांधी का काफिला बढ़ा तो वह खुद खुली जीप पर खड़े होकर लोगों का अभिवादन कर रहे थे। (Rahul Gandhi In Ramgarh:)

    WhatsApp Group Join Now
    Facebook Page Follow Us

    Rahul Gandhi In Ramgarh:

    Rahul Gandhi In Ramgarh: फोटो खिंचवाने के लिए युवाओं और बच्चों की लगी रही भीड़

    राहुल गांधी के साथ तस्वीर खिंचवाने के लिए युवाओं और बच्चों की भीड़ लगी रही। थाना चौक पर पहले से ही स्कूली बच्चे और युवा उनका इंतजार कर रहे थे। उनका काफिला जब वहां रुका तो आम जनों ने उन्हें घेर लिया। राहुल गांधी इस दौरान सबका अभिवादन स्वीकार कर रहे थे। कुछ देर तक राहुल गांधी जब जीप से बाहर नहीं निकले तो वहां अफरा तफरी जैसा माहौल बन गया। लोगों को संभालने के लिए राहुल गांधी को जीप से उतरना पड़ा और उसके बाद वे बोनट पर बैठ गए। इस दौरान कई लोगों ने उनके साथ अपनी तस्वीरें ली। (Rahul Gandhi In Ramgarh:)

    Rahul Gandhi In Ramgarh:

    Rahul Gandhi In Ramgarh: यात्रा में पीछे छूट गए महात्मा गांधी और सुभाष चंद्र बोस

    रामगढ़ की धरती महात्मा गांधी और सुभाष चंद्र बोस की वजह से ही ऐतिहासिक स्थल बनी है। यही वजह थी कि महात्मा गांधी का अस्थि कलश के साथ यहां उनकी समाधि बनाई गई है। देश की आजादी के लिए एक बहुत बड़ा निर्णय कांग्रेस ने इसी धरती से लिया था। भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान राहुल गांधी यहां पहुंचे तो वह उस इतिहास को याद करना भूल गए। अपनी यात्रा में रामगढ़ में ना तो उन्होंने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की और ना ही नेताजी सुभाष चंद्र बोस को ही पुष्प अर्पित किया। उन दोनों महान नेताओं की याद में ही गांधी चौक और सुभाष चौक यहां बनाया गया है। उन दोनों स्थलों से राहुल गांधी गुजरे तो जरूर लेकिन उन दोनों महापुरुषों को श्रद्धांजलि दिए बगैर ही आगे बढ़ गए। (Rahul Gandhi In Ramgarh:)

    Rahul Gandhi In Ramgarh:

    Rahul Gandhi In Ramgarh: भारत जोड़ो न्याय यात्रा पांच को पहुंचेगी रांची, राहुल गांधी करेंगे जनसभा

    पाकुड़ से शुरू हुई कांग्रेस नेता राहुल गांधी की न्याय यात्रा कई जिलों से गुजरती हुई सोमवार को झारखंड की राजधानी रांची में प्रवेश करेगी। प्रदेश कांग्रेस के मीडिया प्रभारी राकेश सिन्हा ने रविवार को कहा कि यात्रा बूटी मोड, बरियातू, हरमू होते हुए शहीद मैदान पहुंचेगी। इसके बाद कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी वहां जनसभा को संबोधित करेंगे।

    Rahul Gandhi In Ramgarh: रामगढ़ से रांची की ओर निकला राहुल गांधी का काफिला

    रात्रि विश्राम के बाद भारी भीड़ के बीच राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा रांची की ओर प्रस्थान कर गई। सोमवार की सुबह 8:00 बजे के करीब राहुल गांधी अपने काफिले के साथ रामगढ़ के गांधी चौक पहुंचे। यहां बाजे गाजे के साथ भारी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता और आम लोग राहुल गांधी के इंतजार में खड़े थे। गांधी चौक पर राहुल गांधी के इंतजार में स्कूली बच्चे भी कतार बना कर खड़े थे। राहुल गांधी ने स्कूली बच्चों को अपने वाहन पर बैठाया और उनके साथ तस्वीरें खिंचवाई. वहां से उनका काफिला सुभाष चौक की ओर बढ़ा रास्ते में अनेक जगहों पर लोगों की बड़ी भीड़ राहुल गांधी को देखने के लिए खड़ी थी।

    Rahul Gandhi In Ramgarh: सुभाष चौक पर थोड़ी देर के लिए रुका राहुल गांधी का काफिला, हाथ मिलाने की मची होड़

    सुभाष चौक पर थोड़ी देर के लिए राहुल गांधी का काफिला रुका। उन्होंने वहां पर खड़े होकर लोगों का अभिवादन किया। सुभाष चौक पर राहुल गांधी से हाथ मिलाने की लोगों में होड़ मची हुई थी। भारी संख्या में कार्यकर्ताओं ने उनके समर्थन में नारे लगाए। थोड़ी देर रुकने के बाद राहुल गांधी का काफिला रांची की ओर निकल गया। काफिले के साथ जयराम रमेश झारखंड प्रभारी जिए मीर प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर झारखंड हिंदू न्यास बोर्ड के अध्यक्ष जयशंकर पाठक कांग्रेस के प्रदेश महासचिव बलजीत सिंह बेदी प्रदेश प्रवक्ता शांतनु मिश्रा जिला अध्यक्ष मुन्ना पासवान ममता देवी आदि भी थे।

    ये भी पढ़िए…………..

    Offbeat Business: शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार में तेजी का रुख, सेंसेक्स और निफ्टी उछले

    Post Views: 635
    Rahul Gandhi In Ramgarh:
    Previous ArticleOffbeat Business: शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार में तेजी का रुख, सेंसेक्स और निफ्टी उछले
    Next Article Jharkhand High Court ने पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के मामले में ईडी से 9 तक मांगा जवाब
    Offbeat News
    • Website

    ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।

    Related Posts

    ट्रायल के दौरान धराशाई हुआ रोहतासगढ़ रोपवे

    December 26, 2025

    झारखंड कैडर के 10 आईपीएस को लेवल 12 वेतनमान में प्रोन्नति

    January 13, 2025

    रामानुजगंज: विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के शौर्य संचलन में उमड़ा सनातनियों का जनसैलाब

    December 24, 2024

    एबीवीपी ने छेड़खानी मामले को लेकर डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विवि प्रशासन से की कार्रवाई की मांग

    December 19, 2024
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Latest News

    नियुक्तियां रद्द करने पर हाई कोर्ट की रोक बरकरार, सरकार ने मांगा 4 हफ्ते का समय; कोर्ट ने कहा, सिर्फ 2 दिन!

    September 15, 2026

    औषधि विक्रेता संघ के चुनाव में अजय गुप्ता अध्यक्ष, द्वारिका नाथ पांडेय सचिव और नवीन गुप्ता कोषाध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित

    September 14, 2026

    खेलते-खेलते डबरी में गिरा डेढ़ साल का मासूम, मौत

    September 14, 2026

    ढलान पर अचानक फेल हुआ ब्रेक, फिर हुआ जोरदार धमाका! दो ट्रेलर भिड़े, चालक की मौके पर मौत

    September 14, 2026
    Latest Posts

    Offbeat News is dedicated to delivering fresh perspectives, unheard stories, and credible journalism that keeps you informed and inspired.

    We're social. Connect with us:

    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest YouTube
    Quick Links
    • Home
    • Sports
    • Health
    Follow Us
    • Facebook
    • WhatsApp
    Recent Post
    • नियुक्तियां रद्द करने पर हाई कोर्ट की रोक बरकरार, सरकार ने मांगा 4 हफ्ते का समय; कोर्ट ने कहा, सिर्फ 2 दिन!
    • औषधि विक्रेता संघ के चुनाव में अजय गुप्ता अध्यक्ष, द्वारिका नाथ पांडेय सचिव और नवीन गुप्ता कोषाध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित
    • खेलते-खेलते डबरी में गिरा डेढ़ साल का मासूम, मौत
    • ढलान पर अचानक फेल हुआ ब्रेक, फिर हुआ जोरदार धमाका! दो ट्रेलर भिड़े, चालक की मौके पर मौत
    • ऑपरेशन टेबल फटी मिली, साधारण लैंप से हो रहा था काम! सदर अस्पताल के सामने चल रहे रीमा सेवा सदन पर छापा, हॉस्पिटल सील
    © 2026 Designed by offbeatnews.in | An MSME-Registered News Portal

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.