चतरा/हजारीबाग। चतरा में चल रहे अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के प्रांतीय अभ्यास वर्ग के अंतिम दिन समापन वर्ग के दौरान भाषण, सदस्यता,समारोप, व्यवस्था परिचय, नवीन घोषणाएं प्रदेश अध्यक्ष डॉ मौसमी पाल और प्रदेश संगठन मंत्री निलेश कटारे ने सामूहिक रूप से किया।
इनमें हजारीबाग विभाग और जिला की घोषणाएं इस प्रकार हैं :
विभाग प्रमुख डॉ. मनोज कुमार को, विभाग संगठन मंत्री विक्रम राठौड़ को, विभाग संयोजक बाबूलाल मेहता को, जिला प्रमुख प्रो. देवेंद्र कुमार को जिला संयोजक रुद्र राज को, नगर वितरक उज्जवल तिवारी को बनाया गया।
राष्ट्रीय उपाध्यक्ष आशुतोष मांडवी ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा केवल झारखंड के महानायक नहीं, अपितु पूरे भारत के युवाओं के प्रेरणा स्रोत हैं। जिस प्रकार से 25 की उम्र में उन्होंने जीवन की सार्थकता को अपनी क्रियाकलापों से सिद्ध किया है, वह वाकई में हम सब विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता के लिए प्रेरणा का विषय है।उन्होंने जिस प्रकार से अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ जो जंग धर्मांतरण के विरुद्ध लड़ा है, वह उनकी कार्य कुशलता का आधार है। 19वीं शताब्दी के अंत में अंग्रेजों ने कुटिल नीति अपनाकर आदिवासियों को लगातार जल-जंगल-जमीन और उनके प्राकृतिक संसाधनों से बेदखल करने लगे। हालांकि आदिवासी विद्रोह करते थे, लेकिन संख्या बल में कम होने एवं आधुनिक हथियारों की अनुपलब्धता के कारण उनके विद्रोह को कुछ ही दिनों में दबा दिया जाता था।
यह सब देखकर बिरसा मुंडा विचलित हो गए और अंततः 1895 में अंग्रेजों की लागू की गयी जमींदारी प्रथा और राजस्व-व्यवस्था के ख़िलाफ़ लड़ाई के साथ-साथ जंगल-जमीन की लड़ाई छेड़ दी। यह मात्र विद्रोह नहीं था। यह आदिवासी अस्मिता, स्वायतत्ता और संस्कृति को बचाने के लिए संग्राम था। पिछले सभी विद्रोह से सीखते हुए,बिरसा मुंडा ने पहले सभी आदिवासियों को संगठित किया फिर छेड़ दिया अंग्रेजों के ख़िलाफ़ महाविद्रोह ‘उलगुलान’।
क्षेत्रीय संगठन मंत्री याज्ञवल्क्य शुक्ल ने कहा कि सदस्यता विद्यार्थी परिषद का आधार है इस बार की सदस्यता हमारी चार फेस में होगी जो शिक्षक,+2 स्कूल, महाविद्यालय, विश्वविद्यालय, निजी विश्वविद्यालय सदस्यता से पूर्व कार्यशाला का जिला स्तरीय आयोजन सदस्यता के निमित्त विस्तारक की योजना,प्रचार प्रसार, रील क्रिएटिंग एवं विभिन्न प्रकार का प्रयोग किया जाएगा।
सभी नव दायित्वान कार्यकर्ताओं को राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य नवलेश सिंह, प्रदेश सह मंत्री रोहित पांडेय, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य निशांत अग्रवाल, साक्षी सिन्हा नगर मंत्री यशवंत कुमार सह मंत्री मनीष कुमार, मानसी प्रिया, सिमरन गुप्ता, लॉ कॉलेज इकाई अध्यक्ष शुभम कुमार, मार्खम काॅलेज इकाई मंत्री विवेक यादव एवं अन्य कई कार्यकर्ताओं ने बधाई दी।
ये भी पढ़िए……..