Close Menu
Offbeat News
    🔴 OFFBEAT LATEST NEWS

    बलरामपुर पुलिस में बड़ा फेरबदल: जानिए रामानुजगंज और कुसमी के नए एसडीओपी कौन, 12वीं बटालियन में भी बदले अधिकारी

    July 20, 2026

    जमीन विवाद में चचेरे भाई की हत्या: जानिए कैसे रास्ते में रोककर उतारा मौत के घाट, दो आरोपी घंटेभर में गिरफ्तार

    July 20, 2026

    इतिहास के पन्नों में 20 जुलाई: जानिए जब इंसान ने पहली बार चांद पर रखा कदम, आज के दिन हुईं और कौन-कौन सी ऐतिहासिक घटनाएं

    July 20, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Offbeat News
    Trending
    • बलरामपुर पुलिस में बड़ा फेरबदल: जानिए रामानुजगंज और कुसमी के नए एसडीओपी कौन, 12वीं बटालियन में भी बदले अधिकारी
    • जमीन विवाद में चचेरे भाई की हत्या: जानिए कैसे रास्ते में रोककर उतारा मौत के घाट, दो आरोपी घंटेभर में गिरफ्तार
    • इतिहास के पन्नों में 20 जुलाई: जानिए जब इंसान ने पहली बार चांद पर रखा कदम, आज के दिन हुईं और कौन-कौन सी ऐतिहासिक घटनाएं
    • Rashifal 20 July 2026 : जानिए किस राशि के लिए खुलेंगे सफलता के द्वार, किसे रहना होगा सतर्क
    • मरम्मत के नाम पर मुसीबत! बरसात में सड़क पर डलवाई मिट्टी, दलदल बना प्रमुख मार्ग
    • सलमान खान का बदला लुक देख चौंके फैंस, वायरल तस्वीरों ने बढ़ाई सेहत को लेकर चिंता
    • शादी का झांसा, यौन शोषण और 2 लाख की ठगी के आरोप में युवक कोडरमा से गिरफ्तार
    • गढ़वा के जंगल में युवक की गोली मारकर हत्या, खून से लथपथ शव और बाइक बरामद
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 🔐 Login
    Offbeat News
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 🔐 Login
    Home»Jharkhand»नामकुम जमीन घोटाले की एसीबी जांच का रास्ता साफ, हाई कोर्ट ने 4 सप्ताह में मांगी रिपोर्ट
    Jharkhand

    नामकुम जमीन घोटाले की एसीबी जांच का रास्ता साफ, हाई कोर्ट ने 4 सप्ताह में मांगी रिपोर्ट

    कैबिनेट सचिव ने प्रारंभिक जांच (पीई) को दी मंजूरी, म्यूटेशन अनियमितता और गायब राजस्व अभिलेखों की होगी जांच; 21 अगस्त को अगली सुनवाई।
    Sponsored By: RKDF University, RanchiJuly 17, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Threads
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Email WhatsApp

    रांची। रांची जिले के नामकुम अंचल में जमीन की खरीद-बिक्री, दाखिल-खारिज (म्यूटेशन) में अनियमितताओं और राजस्व अभिलेखों के गायब होने के मामले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की प्रारंभिक जांच (प्रिलिमिनरी इंक्वायरी-पीई) का रास्ता साफ हो गया है। राज्य के कैबिनेट सचिव ने मामले में पीई दर्ज करने की अनुमति दे दी है। इसकी जानकारी गुरुवार को झारखंड सरकार की ओर से उच्च न्यायालय को दी गई।

    मामले की सुनवाई झारखंड उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति राजेश शंकर की अदालत में हुई। अदालत ने एसीबी को निर्देश दिया कि वह चार सप्ताह के भीतर प्रारंभिक जांच दर्ज कर मामले की प्रगति रिपोर्ट सीलबंद लिफाफे में न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करे। साथ ही मामले की अगली सुनवाई के लिए 21 अगस्त की तिथि निर्धारित की गई है।

    WhatsApp Group Join Now
    Facebook Page Follow Us

    सुनवाई के दौरान भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की ओर से वरिष्ठ स्थायी अधिवक्ता सुमित गाड़ोदिया ने पक्ष रखा, जबकि याचिकाकर्ता की ओर से अधिवक्ता जे.जे. सांगा ने अदालत के समक्ष अपनी दलीलें प्रस्तुत कीं।

    इससे पहले हुई सुनवाई में उच्च न्यायालय ने कैबिनेट सचिव को निर्देश दिया था कि एक सप्ताह के भीतर एसीबी को प्रारंभिक जांच दर्ज करने की अनुमति दी जाए। अदालत ने यह भी कहा था कि यदि समय पर अनुमति नहीं दी गई तो न्यायालय इस मामले को गंभीरता से लेगा। साथ ही कैबिनेट सचिव को इस संबंध में शपथ-पत्र दाखिल करने का भी निर्देश दिया गया था।

    यह मामला नामकुम अंचल कार्यालय में राजस्व अभिलेखों के गायब होने और विवादित भूमि के म्यूटेशन में अनियमितताओं से जुड़ा है। याचिकाकर्ता थॉमस साइमन ने उच्च न्यायालय में दायर अपनी याचिका में आरोप लगाया है कि नामकुम अंचल के डुंडु क्षेत्र स्थित विवादित जमीन के दाखिल-खारिज की प्रक्रिया में गंभीर गड़बड़ियां की गईं। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि कई बार मांग करने के बावजूद जांच के लिए आवश्यक मूल राजस्व अभिलेख उपलब्ध नहीं कराए गए।

    मामले की पिछली सुनवाई के दौरान अदालत के समक्ष यह तथ्य भी आया था कि अंचल कार्यालय दूसरे पक्ष के पक्ष में किए गए म्यूटेशन की प्रमाणित प्रति (सर्टिफाइड कॉपी) उपलब्ध कराने में लगातार टालमटोल कर रहा था। जबकि उच्च न्यायालय पहले ही संबंधित दस्तावेज उपलब्ध कराने का स्पष्ट आदेश दे चुका था। इसके बावजूद संबंधित अधिकारियों द्वारा न्यायालय के आदेशों का पालन नहीं किए जाने पर अदालत ने नाराजगी भी जताई थी।

    उच्च न्यायालय ने प्रथम दृष्टया सरकारी रिकॉर्ड में संभावित छेड़छाड़ और अनियमितताओं को अत्यंत गंभीर मानते हुए मामले की जांच एसीबी को सौंपने का निर्णय लिया। अब एसीबी प्रारंभिक जांच के दौरान राजस्व अभिलेखों के गायब होने, म्यूटेशन प्रक्रिया में अनियमितताओं तथा संबंधित अधिकारियों की भूमिका की जांच करेगी।

    प्रारंभिक जांच पूरी होने के बाद एसीबी अपनी रिपोर्ट सीलबंद लिफाफे में उच्च न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करेगी। इस रिपोर्ट के आधार पर अदालत आगे की कार्रवाई और नियमित प्राथमिकी दर्ज करने सहित अन्य आवश्यक निर्देश जारी कर सकती है।

    इसे भी पढ़ें……….

    डिमना लेक में नहाने गया युवक गहरे पानी में डूबा, घंटों की तलाश के बाद भी नहीं मिला सुराग

    Post Views: 359
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email WhatsApp
    Previous Articleडिमना लेक में नहाने गया युवक गहरे पानी में डूबा, घंटों की तलाश के बाद भी नहीं मिला सुराग
    Next Article रामानुजगंज में पुलिया के नीचे गिरी पिकअप, एक युवक की मौत, तीन गंभीर घायल
    Offbeat News
    • Website

    ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।

    Related Posts

    शादी का झांसा, यौन शोषण और 2 लाख की ठगी के आरोप में युवक कोडरमा से गिरफ्तार

    July 19, 2026

    गढ़वा के जंगल में युवक की गोली मारकर हत्या, खून से लथपथ शव और बाइक बरामद

    July 19, 2026

    डिमना लेक में नहाने गया युवक गहरे पानी में डूबा, घंटों की तलाश के बाद भी नहीं मिला सुराग

    July 17, 2026

    40 लाख के निवेश का हिसाब नहीं! बैंक ऑफ बड़ौदा के अधिकारियों पर गड़बड़ी का आरोप, ग्राहक पहुंचा थाने

    July 15, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Latest News

    बलरामपुर पुलिस में बड़ा फेरबदल: जानिए रामानुजगंज और कुसमी के नए एसडीओपी कौन, 12वीं बटालियन में भी बदले अधिकारी

    July 20, 2026

    जमीन विवाद में चचेरे भाई की हत्या: जानिए कैसे रास्ते में रोककर उतारा मौत के घाट, दो आरोपी घंटेभर में गिरफ्तार

    July 20, 2026

    इतिहास के पन्नों में 20 जुलाई: जानिए जब इंसान ने पहली बार चांद पर रखा कदम, आज के दिन हुईं और कौन-कौन सी ऐतिहासिक घटनाएं

    July 20, 2026

    Rashifal 20 July 2026 : जानिए किस राशि के लिए खुलेंगे सफलता के द्वार, किसे रहना होगा सतर्क

    July 20, 2026
    Latest Posts
    Featured

    देश में अबतक 56 करोड़ से ज्यादा लोगों को लगी वैक्सीन, पिछले 24 घंटे में 55 लाख से ज्यादा लोगों को लगा टीका

    October 27, 2022

    Offbeat News is dedicated to delivering fresh perspectives, unheard stories, and credible journalism that keeps you informed and inspired.

    We're social. Connect with us:

    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest YouTube
    Quick Links
    • Home
    • Sports
    • Health
    Follow Us
    • Facebook
    • WhatsApp
    Recent Post
    • बलरामपुर पुलिस में बड़ा फेरबदल: जानिए रामानुजगंज और कुसमी के नए एसडीओपी कौन, 12वीं बटालियन में भी बदले अधिकारी
    • जमीन विवाद में चचेरे भाई की हत्या: जानिए कैसे रास्ते में रोककर उतारा मौत के घाट, दो आरोपी घंटेभर में गिरफ्तार
    • इतिहास के पन्नों में 20 जुलाई: जानिए जब इंसान ने पहली बार चांद पर रखा कदम, आज के दिन हुईं और कौन-कौन सी ऐतिहासिक घटनाएं
    • Rashifal 20 July 2026 : जानिए किस राशि के लिए खुलेंगे सफलता के द्वार, किसे रहना होगा सतर्क
    • मरम्मत के नाम पर मुसीबत! बरसात में सड़क पर डलवाई मिट्टी, दलदल बना प्रमुख मार्ग
    © 2026 Designed by offbeatnews.in | An MSME-Registered News Portal

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.