नई दिल्ली। नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित “आदि कर्मयोगी अभियान” के तहत नेशनल कॉन्क्लेव का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की मुख्य अतिथि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू थीं।
नई दिल्ली में आयोजित नेशनल कॉन्क्लेव में प्रशिक्षु आईएएस आनंद शर्मा ने हजारीबाग का प्रतिनिधित्व किया। यह बड़े ही गर्व और गौरव का पल रहा कि इस अवसर पर हजारीबाग के इस अभियान में उत्कृष्ट प्रदर्शन एवं उल्लेखनीय योगदान के लिए “सर्टिफिकेट ऑफ एचिवमेंट” से सम्मानित किया गया। हजारीबाग को “धरती आबा जनभागीदारी अभियान को लेकर सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाला जिला” का पुरस्कार मिला है।

आदि कर्मयोगी अभियान” के तहत राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित नेशनल कॉन्क्लेव में आदिवासी कल्याण, सशक्तिकरण व समावेशी विकास के क्षेत्र में हजारीबाग जिला के प्रयासों को सराहा गया। इन्हें “उत्कृष्ट प्रदर्शन” एवं “महत्वपूर्ण योगदान” के लिए प्रमाण-पत्र प्रदान किया गया।
ये भी पढ़िए………