Close Menu
Offbeat News
    🔴 OFFBEAT LATEST NEWS

    Rashifal 23 July 2026 : जानिए किस राशि को मिलेगा लाभ का साथ, किसे रहना होगा सतर्क

    July 23, 2026

    23 जुलाई का इतिहास, जानिए इस दिन क्यों हुई थी देश में एक नई शुरुआत और किन घटनाओं ने बदली दुनिया

    July 23, 2026

    कलेक्टर मैडम, आपके आदेश की सरेआम अवहेलना! प्रतिबंध के बावजूद रात में शहर के भीतर दौड़ रहे भारी वाहन

    July 22, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Offbeat News
    Trending
    • Rashifal 23 July 2026 : जानिए किस राशि को मिलेगा लाभ का साथ, किसे रहना होगा सतर्क
    • 23 जुलाई का इतिहास, जानिए इस दिन क्यों हुई थी देश में एक नई शुरुआत और किन घटनाओं ने बदली दुनिया
    • कलेक्टर मैडम, आपके आदेश की सरेआम अवहेलना! प्रतिबंध के बावजूद रात में शहर के भीतर दौड़ रहे भारी वाहन
    • खेत की जुताई के दौरान पलटा ट्रैक्टर, नीचे दबने से 25 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत
    • घर लौट रहे थे पिता-पुत्र, जानिए रास्ते में ऐसा क्या हुआ कि पलभर में चली गई दोनों की जान
    • घर में सो रहे व्यक्ति की बेरहमी से हत्या, जानिए पुलिस को क्यों अपनों पर ही है शक
    • एकलव्य विद्यालय की 2 एकड़ शासकीय भूमि पर चला बुलडोजर, प्रशासन ने शुरू कराया अतिक्रमण हटाने का अभियान
    • Rashifal 22 July 2026 : जानिए किस राशि पर होगी किस्मत मेहरबान, किसे बरतनी होगी सावधानी
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 🔐 Login
    Offbeat News
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 🔐 Login
    Home»Crime»पांडेय और श्रीवास्तव गैंग पर हुई बड़ी कार्रवाई, 13 अपराधी गिरफ्तार
    Crime

    पांडेय और श्रीवास्तव गैंग पर हुई बड़ी कार्रवाई, 13 अपराधी गिरफ्तार

    Ramgarh: इस मामले में अपराधियों के खिलाफ कांड संख्या 294/ 2024 दर्ज किया गया था। इसी कांड के उद्भेदन के लिए पुलिस जब छापेमारी कर रही थी, तो राजविंदर सिंह उर्फ आकाश उर्फ गोलू पुलिस के हत्थे चढ़ गया। पुलिस ने उसके बैग की तलाशी ली तो उसके पास रंगदारी में वसूले गए 1.41 लाख रुपए मिले।
    Offbeat NewsBy Offbeat NewsDecember 22, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Threads
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Email WhatsApp

    रामगढ़। रामगढ़ और हजारीबाग जिले में एक तरफ जहां विकास कार्य को गति मिल रही है, वही संगठित अपराध से जुड़े शातिर अपराधी भी लगातार माइंस संचालकों, ट्रांसपोर्टर, ठेकेदारों और कंपनी संचालकों को डरा धमका कर लेवी वसूलने में लगे हैं। रामगढ़ पुलिस की सक्रियता से पांडे गिरोह और श्रीवास्तव गैंग के कुल 13 अपराधियों को हथियार के साथ गिरफ्तार कर लिया गया है। रामगढ़ पुलिस की कार्रवाई से पांडेय और श्रीवास्तव गिरोह को बड़ा झटका लगा है।

    रंगदारी मांगने वाले अपराधियों की पूरी टीम गिरफ्तार हो जाने से व्यापारियों को बड़ी राहत मिल सकती है। इस मामले की जानकारी रविवार को संवाददाता सम्मेलन कर पतरातू एसडीपीओ पवन कुमार ने दी। उन्होंने बताया कि दोनों ही गैंग के शातिर अपराधियों के पास से देशी पिस्टल, जिंदा गोली, रंगदारी में वसूली गई रकम, धमकी में प्रयुक्त होने वाला मोबाईल, व्यापारियों की मोबाइल नंबर के साथ बनाई गई सूची, कई तस्वीरें बरामद हुई है।

    WhatsApp Group Join Now
    Facebook Page Follow Us

    रामगढ़ और हजारीबाग जिले के व्यापारियों से पांडे गिरोह के 11 अपराधी रंगदारी वसूलते थे। पतरातू एसडीपीओ पवन कुमार ने बताया कि इन अपराधियों में हजारीबाग जिले के बड़कागांव थाना क्षेत्र अंतर्गत नापोखुर्द गांव निवासी सुनील कुमार, सूरत कुमार दास, गिद्दी थाना क्षेत्र के पुराना बुध बाजार निवासी राजविंदर सिंह उर्फ आकाश उर्फ गोलू, राजवीर सिंह उर्फ कैप्टन, मोहित कुमार ठाकुर, रेलीगढ़ा निवासी ब्रजेश कुमार, भुरकुंडा थाना क्षेत्र के रिवर साइड निवासी वशिष्ठ कुमार उर्फ बिट्टू, कुजू ओपी ओपी क्षेत्र के आरा डूमरबेड़ा निवासी सरफराज अहमद, भुरकुंडा ओपी क्षेत्र के बजरंग चौक, रिवर साइड निवासी राजवीर सिंह, प्रेम कुमार और हरपीत सिंह शामिल हैं।

    एसडीपीओ पवन कुमार ने बताया कि हजारीबाग जिला के गिद्दी थाना क्षेत्र अंतर्गत पुराना बुध बाजार निवासी राजविंदर सिंह उर्फ आकाश उर्फ गोलू अपराधियों का हैंडल चल रहा था। उसे जेल में बंद पांडेय गिरोह के प्रकाश साहू और मुकेश साहू उर्फ पठान से निर्देश मिलता था। बरका सायल डी सीसीएल एरिया में रोड निर्माण कार्य में पांडे गिरोह के सदस्यों के जरिये हथियार का भय दिखाकर धमकी दी गई, साथ ही रंगदारी मांगी गई थी।

    इस मामले में अपराधियों के खिलाफ कांड संख्या 294/ 2024 दर्ज किया गया था। इसी कांड के उद्भेदन के लिए पुलिस जब छापेमारी कर रही थी, तो राजविंदर सिंह उर्फ आकाश उर्फ गोलू पुलिस के हत्थे चढ़ गया। पुलिस ने उसके बैग की तलाशी ली तो उसके पास रंगदारी में वसूले गए 1.41 लाख रुपए मिले।

    साथ ही उसके पास देसी कट्टा और दो जिंदा गोली भी था। पांडे गिरोह में शामिल अपराधी को हर महीने वेतन मिलता था। इसके अलावा धमकी देने वाले स्थान पर जाने के बाद 500 रुपए मिलते थे। इसके लिए बाकायदा अपराधियों की हाजिरी बनती थी। यह हाजिरी बनाने के लिए वे लोग अपनी तस्वीर भेजते थे। एसडीपीओ पवन कुमार ने बताया कि प्रकाश साहू और मुकेश साहू के जरिये गिरोह के लोगों को रंगदारी मांगने के लिए पहले फोन करने की बात कही जाती थी।

    अगर कंपनी संचालक उसके बाद भी नहीं डरे, तो उनके कार्य स्थल पर जाकर गिरोह के सदस्य हथियार दिखाते थे। धमकी देने वाले स्थान पर वह अपनी फोटो खींचते थे और जेल में बंद प्रकाश साहू और मुकेश साहू को राजविंदर के माध्यम से भेजते थे। फोटो पहुंचते ही 500 रुपए मिल जाते थे। साथ ही गिरोह के लिए काम करने पर उन्हें 5000 रुपए प्रति महीना मिलता था।

    पांडेय गिरोह के गिरफ्तार 11 अपराधियों ने हाल ही में 13 लाख रुपए की रंगदारी वसूली और उसे अपने सरगना तक पहुंचा दिया था। 13 लाख देने पर राजविंदर सिंह उर्फ आकाश उर्फ गोलू को 1.41 लाख रुपए गिरोह के अन्य सदस्यों को हर महीने तनख्वाह देने के लिए दिया गया। इस रुपए का इस्तेमाल आगे दिए जाने वाली धमकी में होने वाला था। राजविंदर ही वह कड़ी था जो सारे अपराधियों के बीच हर महीने रकम बांटता था और विजिट के आधार पर 500 रुपए भी देता था। फिलहाल यह कड़ी उसकी गिरफ्तारी के बाद टूट गई है।

    पतरातू एसडीपीओ पवन कुमार ने बताया कि पतरातू रेलवे क्रॉसिंग पर रेलवे ओवरब्रिज का निर्माण हो रहा है। इस कार्य में लगी एमजीसीपीएल कंपनी से श्रीवास्तव गैंग लगातार रंगदारी मांग रहा था। यहां तक कि निर्माण स्थल पर मशीनों पर गोली भी चलाई गई थी। शनिवार को पुलिस को सूचना मिली कि पतरातू डैम के पास दो व्यक्ति अवैध पिस्तौल लेकर एक नीले रंग के पल्सर बाइक जेएच 01 बीएफ 3991 से किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के लिए योजना बना रहे हैं।

    पुलिस ने जब छापेमारी की तो वहां रांची जिले के सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत कोकर, डेलाटोली निवासी साहिल सिंह और लालपुर थाना क्षेत्र के न्यू नगराटोली निवासी राहुल शर्मा को गिरफ्तार किया गया। उनके पास से 7.65 एमएम बोर का देसी पिस्तौल और तीन जिंदा गोली बरामद किया गया। पूछताछ के दौरान पता चला कि वे लोग श्रीवास्तव गैंग के लिए काम कर रहे हैं। रंगदारी मांगने के लिए गोली चलाते हैं। उन्हें जेल में बंद श्रीवास्तव गैंग के अमन श्रीवास्तव एवं शिव शर्मा से निर्देश मिलता था।

    छापेमारी दल में पतरातू एसडीपीओ पवन कुमार, बड़कागांव एसडीपीओ पवन कुमार, पतरातू थाना प्रभारी शिवलाल कुमार गुप्ता, भुरकुंडा ओपी प्रभारी निर्भय कुमार गुप्ता, बासल थाना प्रभारी कैलाश कुमार, भदानीनगर ओपी प्रभारी संजय कुमार रजक, बरकाकाना ओपी प्रभारी उमाशंकर वर्मा, गिद्दी थाना प्रभारी कुंदन कुमार, केरेडारी थाना प्रभारी विवेक कुमार, उरीमारी थाना प्रभारी रामकुमार राम, भुरकुंडा ओपी में पदस्थापित अविनाश कुमार, कुणाल कुमार और अन्य सशस्त्र बल शामिल थे।

    ये भी पढ़िए………….

    महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी पहुंची हजारीबाग, हुआ स्वागत

    Post Views: 616
    Bhola Pandey Gang Pandey Gang Shrivastava Gang
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email WhatsApp
    Previous Articleमहिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी पहुंची हजारीबाग, हुआ स्वागत
    Next Article बिहार के वन कर्मियों ने लोगों के साथ की मारपीट, आक्रोशित लोगों ने की सड़क जाम
    Offbeat News
    • Website

    ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।

    Related Posts

    जमीन विवाद में चचेरे भाई की हत्या: जानिए कैसे रास्ते में रोककर उतारा मौत के घाट, दो आरोपी घंटेभर में गिरफ्तार

    July 20, 2026

    रांची गैंगरेप केस में पुलिस का बड़ा एक्शन, 6 आरोपी गिरफ्तार; बाकी की तलाश तेज

    Sponsor: Maa Tour And TravelJuly 15, 2026

    राजधानी रांची में बीच सड़क फायरिंग : बस को बनाया निशाना; पुलिस ने खदेड़कर एक बदमाश को दबोचा

    May 13, 2026

    13 साल से फरार नक्सली संगठन का सक्रिय सदस्य झारखंड से गिरफ्तार

    April 12, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Latest News

    Rashifal 23 July 2026 : जानिए किस राशि को मिलेगा लाभ का साथ, किसे रहना होगा सतर्क

    July 23, 2026

    23 जुलाई का इतिहास, जानिए इस दिन क्यों हुई थी देश में एक नई शुरुआत और किन घटनाओं ने बदली दुनिया

    July 23, 2026

    कलेक्टर मैडम, आपके आदेश की सरेआम अवहेलना! प्रतिबंध के बावजूद रात में शहर के भीतर दौड़ रहे भारी वाहन

    July 22, 2026

    खेत की जुताई के दौरान पलटा ट्रैक्टर, नीचे दबने से 25 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत

    July 22, 2026
    Latest Posts
    Featured

    देश में अबतक 56 करोड़ से ज्यादा लोगों को लगी वैक्सीन, पिछले 24 घंटे में 55 लाख से ज्यादा लोगों को लगा टीका

    October 27, 2022

    Offbeat News is dedicated to delivering fresh perspectives, unheard stories, and credible journalism that keeps you informed and inspired.

    We're social. Connect with us:

    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest YouTube
    Quick Links
    • Home
    • Sports
    • Health
    Follow Us
    • Facebook
    • WhatsApp
    Recent Post
    • Rashifal 23 July 2026 : जानिए किस राशि को मिलेगा लाभ का साथ, किसे रहना होगा सतर्क
    • 23 जुलाई का इतिहास, जानिए इस दिन क्यों हुई थी देश में एक नई शुरुआत और किन घटनाओं ने बदली दुनिया
    • कलेक्टर मैडम, आपके आदेश की सरेआम अवहेलना! प्रतिबंध के बावजूद रात में शहर के भीतर दौड़ रहे भारी वाहन
    • खेत की जुताई के दौरान पलटा ट्रैक्टर, नीचे दबने से 25 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत
    • घर लौट रहे थे पिता-पुत्र, जानिए रास्ते में ऐसा क्या हुआ कि पलभर में चली गई दोनों की जान
    © 2026 Designed by offbeatnews.in | An MSME-Registered News Portal

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.