Close Menu
Offbeat News
    🔴 OFFBEAT LATEST NEWS

    बलरामपुर पुलिस में बड़ा फेरबदल: जानिए रामानुजगंज और कुसमी के नए एसडीओपी कौन, 12वीं बटालियन में भी बदले अधिकारी

    July 20, 2026

    जमीन विवाद में चचेरे भाई की हत्या: जानिए कैसे रास्ते में रोककर उतारा मौत के घाट, दो आरोपी घंटेभर में गिरफ्तार

    July 20, 2026

    इतिहास के पन्नों में 20 जुलाई: जानिए जब इंसान ने पहली बार चांद पर रखा कदम, आज के दिन हुईं और कौन-कौन सी ऐतिहासिक घटनाएं

    July 20, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Offbeat News
    Trending
    • बलरामपुर पुलिस में बड़ा फेरबदल: जानिए रामानुजगंज और कुसमी के नए एसडीओपी कौन, 12वीं बटालियन में भी बदले अधिकारी
    • जमीन विवाद में चचेरे भाई की हत्या: जानिए कैसे रास्ते में रोककर उतारा मौत के घाट, दो आरोपी घंटेभर में गिरफ्तार
    • इतिहास के पन्नों में 20 जुलाई: जानिए जब इंसान ने पहली बार चांद पर रखा कदम, आज के दिन हुईं और कौन-कौन सी ऐतिहासिक घटनाएं
    • Rashifal 20 July 2026 : जानिए किस राशि के लिए खुलेंगे सफलता के द्वार, किसे रहना होगा सतर्क
    • मरम्मत के नाम पर मुसीबत! बरसात में सड़क पर डलवाई मिट्टी, दलदल बना प्रमुख मार्ग
    • सलमान खान का बदला लुक देख चौंके फैंस, वायरल तस्वीरों ने बढ़ाई सेहत को लेकर चिंता
    • शादी का झांसा, यौन शोषण और 2 लाख की ठगी के आरोप में युवक कोडरमा से गिरफ्तार
    • गढ़वा के जंगल में युवक की गोली मारकर हत्या, खून से लथपथ शव और बाइक बरामद
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 🔐 Login
    Offbeat News
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 🔐 Login
    Home»Chhattisgarh»महुआ शराब की गंध से बस्ती में पहुंचा हाथी, बुजुर्ग की जान गई; वन विभाग ने दी तत्काल सहायता राशि
    Chhattisgarh

    महुआ शराब की गंध से बस्ती में पहुंचा हाथी, बुजुर्ग की जान गई; वन विभाग ने दी तत्काल सहायता राशि

    रेवतपुर के नवापारा में घर तोड़ने के बाद लौट रहे हाथी ने 62 वर्षीय ग्रामीण पर किया हमला, परिजनों को 25 हजार रुपये की अंतरिम सहायता।
    Offbeat NewsBy Offbeat NewsJuly 18, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Threads
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Email WhatsApp

    बलरामपुर, विष्णु पांडेय। जिले के राजपुर वन परिक्षेत्र अंतर्गत रेवतपुर ग्राम के आश्रित नवापारा में शुक्रवार रात जंगली हाथी के हमले में 62 वर्षीय ग्रामीण की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि महुआ शराब की गंध से आकर्षित होकर हाथी बस्ती में पहुंचा और एक घर को नुकसान पहुंचाने के बाद लौटते समय ग्रामीण पर हमला कर दिया। घटना के बाद वन विभाग ने मृतक के परिजनों को तत्काल 25 हजार रुपये की सहायता राशि प्रदान की और क्षेत्र में अलर्ट जारी कर दिया।

    मिली जानकारी के अनुसार, राजपुर वन परिक्षेत्र के बरियों सर्किल अंतर्गत रेवतपुर बीट में शुक्रवार रात हाथियों का एक दल विचरण कर रहा था। रात करीब 9 बजे झुंड से अलग हुआ एक हाथी नवापारा बस्ती में पहुंच गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, हाथी महुआ शराब की गंध से आकर्षित होकर 62 वर्षीय बालम टेकाम के घर के पास पहुंचा और घर की परछी का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त कर वहां रखी महुआ शराब पी ली।

    WhatsApp Group Join Now
    Facebook Page Follow Us

    इसके बाद हाथी बस्ती से वापस लौटने लगा। इसी दौरान घर से लगभग 150 मीटर दूर रास्ते में बालम टेकाम का सामना हाथी से हो गया। हाथी ने उन पर हमला कर दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

    घटना के समय घर में परिवार के चार अन्य सदस्य भी मौजूद थे। उन्होंने घर से बाहर नहीं निकलने के कारण किसी तरह अपनी जान बचा ली। घटना के बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल है।

    सूचना मिलते ही उप वनमंडलाधिकारी रविशंकर श्रीवास्तव, वन परिक्षेत्र अधिकारी अजय वर्मा तथा वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। विभाग ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए मृतक के परिजनों को तत्काल 25 हजार रुपये की अंतरिम सहायता राशि प्रदान की।

    पीड़ित परिवार को दी गई सहायता राशि।

    वन विभाग ने बताया कि क्षेत्र में हाथियों की लगातार आवाजाही को देखते हुए ‘गजराज’ वाहन के माध्यम से गांव-गांव मुनादी कराई जा रही है। ग्रामीणों से जंगल में पुट्टू, खुखड़ी, लकड़ी और अन्य वनोपज संग्रह के लिए नहीं जाने तथा हाथियों की गतिविधियों वाले क्षेत्रों से दूरी बनाए रखने की अपील की जा रही है।

    जंगली हाथी ने घर को भी बनाया निशाना।

    उप वनमंडलाधिकारी रविशंकर श्रीवास्तव ने बताया कि हाथी आम, कटहल और विशेष रूप से महुआ शराब की गंध से आकर्षित होकर आबादी वाले क्षेत्रों में पहुंच जाते हैं। उन्होंने ग्रामीणों से आग्रह किया कि हाथी प्रभावित क्षेत्रों में महुआ शराब खुले में न रखें और हाथी दिखने पर उसके पास जाने या उसे भगाने का प्रयास न करें। उन्होंने कहा कि वन विभाग की चेतावनियों का पालन और सतर्कता ही ऐसे हादसों से बचने का सबसे प्रभावी उपाय है।

    इसे भी पढ़ें……..

    रायपुर में एक ही परिवार के पांच सदस्य मृत मिले, बैटरी कारोबारी का शव फंदे पर लटका मिला

    Post Views: 291
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email WhatsApp
    Previous Articleरायपुर में एक ही परिवार के पांच सदस्य मृत मिले, बैटरी कारोबारी का शव फंदे पर लटका मिला
    Next Article दो घंटे की मूसलाधार बारिश से उफान पर आई कन्हर नदी, एनीकट के ऊपर से बहा पानी; रामानुजगंज-वाड्रफनगर मार्ग पर सड़क का किनारा धंसा
    Offbeat News
    • Website

    ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।

    Related Posts

    बलरामपुर पुलिस में बड़ा फेरबदल: जानिए रामानुजगंज और कुसमी के नए एसडीओपी कौन, 12वीं बटालियन में भी बदले अधिकारी

    July 20, 2026

    जमीन विवाद में चचेरे भाई की हत्या: जानिए कैसे रास्ते में रोककर उतारा मौत के घाट, दो आरोपी घंटेभर में गिरफ्तार

    July 20, 2026

    मरम्मत के नाम पर मुसीबत! बरसात में सड़क पर डलवाई मिट्टी, दलदल बना प्रमुख मार्ग

    July 19, 2026

    सीएम हेल्पलाइन में 15 दिन तक नहीं हुई सुनवाई, कलेक्टर के संज्ञान में आते ही हटने लगा मलबा

    July 19, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Latest News

    बलरामपुर पुलिस में बड़ा फेरबदल: जानिए रामानुजगंज और कुसमी के नए एसडीओपी कौन, 12वीं बटालियन में भी बदले अधिकारी

    July 20, 2026

    जमीन विवाद में चचेरे भाई की हत्या: जानिए कैसे रास्ते में रोककर उतारा मौत के घाट, दो आरोपी घंटेभर में गिरफ्तार

    July 20, 2026

    इतिहास के पन्नों में 20 जुलाई: जानिए जब इंसान ने पहली बार चांद पर रखा कदम, आज के दिन हुईं और कौन-कौन सी ऐतिहासिक घटनाएं

    July 20, 2026

    Rashifal 20 July 2026 : जानिए किस राशि के लिए खुलेंगे सफलता के द्वार, किसे रहना होगा सतर्क

    July 20, 2026
    Latest Posts
    Featured

    देश में अबतक 56 करोड़ से ज्यादा लोगों को लगी वैक्सीन, पिछले 24 घंटे में 55 लाख से ज्यादा लोगों को लगा टीका

    October 27, 2022

    Offbeat News is dedicated to delivering fresh perspectives, unheard stories, and credible journalism that keeps you informed and inspired.

    We're social. Connect with us:

    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest YouTube
    Quick Links
    • Home
    • Sports
    • Health
    Follow Us
    • Facebook
    • WhatsApp
    Recent Post
    • बलरामपुर पुलिस में बड़ा फेरबदल: जानिए रामानुजगंज और कुसमी के नए एसडीओपी कौन, 12वीं बटालियन में भी बदले अधिकारी
    • जमीन विवाद में चचेरे भाई की हत्या: जानिए कैसे रास्ते में रोककर उतारा मौत के घाट, दो आरोपी घंटेभर में गिरफ्तार
    • इतिहास के पन्नों में 20 जुलाई: जानिए जब इंसान ने पहली बार चांद पर रखा कदम, आज के दिन हुईं और कौन-कौन सी ऐतिहासिक घटनाएं
    • Rashifal 20 July 2026 : जानिए किस राशि के लिए खुलेंगे सफलता के द्वार, किसे रहना होगा सतर्क
    • मरम्मत के नाम पर मुसीबत! बरसात में सड़क पर डलवाई मिट्टी, दलदल बना प्रमुख मार्ग
    © 2026 Designed by offbeatnews.in | An MSME-Registered News Portal

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.