Close Menu
Offbeat News Offbeat News
    🔴 OFFBEAT LATEST NEWS

    Rashifal 3 August 2026 : आज किस राशि के सितारे देंगे साथ? जानें किसे मिलेगा लाभ और किसे रहना होगा सावधान

    August 3, 2026

    इतिहास के पन्नों में 3 अगस्त: जानिए उस राष्ट्रकवि के बारे में, जिसकी कलम ने जगाई थी देशभक्ति की अलख

    August 3, 2026

    नौवें दिन भी जेपीएससी विवाद पर छात्रों का सत्याग्रह, जानिए अब देवेंद्र नाथ महतो ने क्यों उठाया बड़ा कदम

    August 2, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Offbeat News Offbeat News
    Trending
    • Rashifal 3 August 2026 : आज किस राशि के सितारे देंगे साथ? जानें किसे मिलेगा लाभ और किसे रहना होगा सावधान
    • इतिहास के पन्नों में 3 अगस्त: जानिए उस राष्ट्रकवि के बारे में, जिसकी कलम ने जगाई थी देशभक्ति की अलख
    • नौवें दिन भी जेपीएससी विवाद पर छात्रों का सत्याग्रह, जानिए अब देवेंद्र नाथ महतो ने क्यों उठाया बड़ा कदम
    • आठ घंटे तक टावर पर डटा रहा हीरालाल, नीचे उतरते ही पुलिस ने हिरासत में लिया, जानिए क्या थी वजह
    • Rashifal 2 August 2026 : राशियों के सितारे आज क्या कह रहे हैं, बीच दिन में जानिए किसे मिलेगा धन और किसे रहना होगा सावधान
    • इतिहास के पन्नों में 2 अगस्त : अंग्रेजों के हाथों में कैसे पहुंची भारत की पूरी सत्ता, 2 अगस्त को जानिए वह फैसला जिसने बदल दिया देश का इतिहास
    • श्रावणी मेले में जानिए कितने रुपये में कर सकेंगे देवघर-बासुकीनाथ की हवाई यात्रा, 4 अगस्त से हेलीकॉप्टर सेवा
    • किसान के बेटे ने सेल्फ स्टडी से रचा इतिहास, सब ऑडिटर परीक्षा में ब्रजेश ने छत्तीसगढ़ में हासिल किया दूसरा स्थान
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 🔐 Login
    Offbeat News Offbeat News
    🟠
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 🔐 Login
    Home»Business»रसोई गैस सिलेंडर 200 रूपये सस्ता
    Business

    रसोई गैस सिलेंडर 200 रूपये सस्ता

    Offbeat NewsBy Offbeat NewsAugust 30, 2023
    Facebook Twitter WhatsApp Threads
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Email WhatsApp

    नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने रक्षाबंधन पर महिलाओं को बड़ा तोहफा दिया है। घरेलू सिलेंडर के खुदरा दाम में 200 रुपये की कटौती करने का एलान करने के साथ ही उज्ज्वला योजना का विस्तार करते हुए 75 लाख और परिवारों को इसमें जोड़े जाने की बात कही है। आज (30 अगस्त) से लागू होने वाले सरकार के इस फैसले से 31 करोड़ से अधिक एलपीजी उपभोक्ताओं को फायदा होगा। इसमें उज्ज्वला योजना के तहत गैस कनेक्शन लेने वाले 9.6 करोड़ लाभार्थी भी शामिल हैं। उज्ज्वला योजना के तहत सिलेंडर लेने वालों को अब घरेलू सिलेंडर पर 400 रुपये कम देने पड़ेंगे। उज्ज्वला से जुड़े 9.6 करोड़ लाभार्थी परिवार को सिलेंडर पर 200 रुपये की सब्सिडी पहले से दी जा रही है।

    मंगलवार को कैबिनेट बैठक के बाद जानकारी देते हुए केंद्रीय सूचना प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि बड़ी संख्या में लोगों ने उज्ज्वला के तहत गैस कनेक्शन लेने के लिए आवेदन कर रखा है। उन सभी को जल्द ही कनेक्शन देने का काम शुरू किया जाएगा। आर्थिक जानकारों का मानना है कि मंगलवार के फैसले से खुदरा महंगाई में भी राहत मिलेगी। जुलाई में खुदरा महंगाई दर 7.44 प्रतिशत के स्तर पर पहुंच चुकी है।

    WhatsApp Group Join Now
    Facebook Page Follow Us

    राज्यों ने सब्सिडी ग्राहकों तक पहुंचाई तो और सस्ता होगा सिलेंडर

    पेट्रोलियम मंत्रालय की तरफ से गठित कमेटी ने भी अपनी रिपोर्ट में घरेलू गैस सिलेंडर के दाम को अधिक बताया था और इसे कम करने की सिफारिश की थी। इसलिए हो सकता है भविष्य में घरेलू सिलेंडर के दाम में और राहत मिले। बहरहाल केंद्र सरकार के इस फैसले के बाद राज्य सरकारों के लिए चुनौती बढ़ सकती है। यह देखना रोचक होगा कि मध्यप्रदेश, राजस्थान जैसे राज्य जहां औसतन 500 रुपये में सिलेंडर दे रहे हैं वह केंद्र सरकार की सब्सिडी को ग्राहकों तक पहुंचाते हैं या नहीं। अगर वह पहुंचाते हैं तो इन राज्यों में सिलेंडर और दो सौ रुपये और कम हो जाएगा। वरना भाजपा इसे मुद्दा बना सकती है।

    चुनाव पर भी होगा फैसले का असर

    विशेषज्ञों का मानना है कि सरकार का यह फैसला चुनाव पर भी प्रभाव डालेगा। इस साल राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ जैसे हिंदी भाषी राज्यों में चुनाव होने वाले हैं। कांग्रेस सस्ते दाम पर सभी परिवारों को सिलेंडर देने का वादा कर रही है। कांग्रेस शासित राजस्थान में गरीब परिवार को 500 रुपये में सिलेंडर दिए जा रहे हैं। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री ने हाल ही में सस्ते दाम पर सिलेंडर को अपना चुनावी वादा बनाने का संकेत दिया है। कर्नाटक में सिलेंडर के दम पर चुनावी एजेंडा बनाया गया था, जबकि मध्य प्रदेश में शिवराज चौहान सरकार ने भी 450 रुपए में सिलेंडर देने का ऐलान किया है।

    रक्षाबंधन का पर्व अपने परिवार में खुशियां बढ़ाने का दिन होता है। गैस की कीमतों में कटौती होने से मेरे परिवार की बहनों की सहूलियत बढ़ेगी और उनका जीवन और आसान होगा। मेरी हर बहन खुश रहे, स्वस्थ रहे, सुखी रहे, ईश्वर से यही कामना है। (नरेन्द्र मोदी, प्रधानमंत्री)

    दीपावली से पहले पेट्रोल व डीजल पर भी राहत संभव

    दीपावली से पहले पेट्रोल-डीजल पर लगने वाले उत्पाद शुल्क में कटौती कर सरकार इनकी कीमतों में भी बड़ी राहत दे सकती है। पिछले साल मई के बाद से पेट्रोल-डीजल के खुदरा दाम में कोई बदलाव नहीं आया है। पिछले दो साल में रूस से बड़ी मात्रा में सस्ते दाम पर पेट्रोलियम पदार्थों की खरीदारी से तेल कंपनियों की वित्तीय सेहत अच्छी दिख रही है और सरकार के खजाने में भी उत्पाद शुल्क अच्छा योगदान दे रहा है। सरकार उत्पाद शुल्क में कटौती कर यह राहत दे सकती है।

    Post Views: 583
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email WhatsApp
    Previous ArticleRamanujganj: नगर के प्राचीन राम मंदिर में 21वें दिन भी जारी रहा निशुल्क योग शिविर, महिलाएं भी हो रही शामिल
    Next Article 1 सितंबर से ऑल इंडिया टेनिस बॉल लीग, 14 राज्यों से आएंगे खिलाड़ी
    Offbeat News
    • Website

    ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।

    Related Posts

    आज से LPG सिलेंडर की कीमत में बड़ी राहत

    August 1, 2026

    आम आदमी पर ईंधन की मार : पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़े, सीएनजी भी महंगी

    May 15, 2026

    रामानुजगंज सहकारी बैंक घोटाला केस, आरोपित तत्कालीन कंप्यूटर ऑपरेटर पंकज विश्वास गिरफ्तार

    February 10, 2025

    नए साल पर खुशखबरी, LPG सिलेंडर हुआ सस्ता; नई दरें लागू

    January 1, 2025
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Latest News

    Rashifal 3 August 2026 : आज किस राशि के सितारे देंगे साथ? जानें किसे मिलेगा लाभ और किसे रहना होगा सावधान

    August 3, 2026

    इतिहास के पन्नों में 3 अगस्त: जानिए उस राष्ट्रकवि के बारे में, जिसकी कलम ने जगाई थी देशभक्ति की अलख

    August 3, 2026

    नौवें दिन भी जेपीएससी विवाद पर छात्रों का सत्याग्रह, जानिए अब देवेंद्र नाथ महतो ने क्यों उठाया बड़ा कदम

    August 2, 2026

    आठ घंटे तक टावर पर डटा रहा हीरालाल, नीचे उतरते ही पुलिस ने हिरासत में लिया, जानिए क्या थी वजह

    August 2, 2026
    Latest Posts
    Featured

    देश में अबतक 56 करोड़ से ज्यादा लोगों को लगी वैक्सीन, पिछले 24 घंटे में 55 लाख से ज्यादा लोगों को लगा टीका

    October 27, 2022

    Offbeat News is dedicated to delivering fresh perspectives, unheard stories, and credible journalism that keeps you informed and inspired.

    We're social. Connect with us:

    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest YouTube
    Quick Links
    • Home
    • Sports
    • Health
    Follow Us
    • Facebook
    • WhatsApp
    Recent Post
    • Rashifal 3 August 2026 : आज किस राशि के सितारे देंगे साथ? जानें किसे मिलेगा लाभ और किसे रहना होगा सावधान
    • इतिहास के पन्नों में 3 अगस्त: जानिए उस राष्ट्रकवि के बारे में, जिसकी कलम ने जगाई थी देशभक्ति की अलख
    • नौवें दिन भी जेपीएससी विवाद पर छात्रों का सत्याग्रह, जानिए अब देवेंद्र नाथ महतो ने क्यों उठाया बड़ा कदम
    • आठ घंटे तक टावर पर डटा रहा हीरालाल, नीचे उतरते ही पुलिस ने हिरासत में लिया, जानिए क्या थी वजह
    • Rashifal 2 August 2026 : राशियों के सितारे आज क्या कह रहे हैं, बीच दिन में जानिए किसे मिलेगा धन और किसे रहना होगा सावधान
    © 2026 Designed by offbeatnews.in | An MSME-Registered News Portal

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.