Close Menu
Offbeat News Offbeat News
    🔴 OFFBEAT LATEST NEWS

    तालाब में मिली नवविवाहिता की लाश, अब पति-ससुर गिरफ्तार

    September 13, 2026

    गणेश विसर्जन को लेकर शांति समिति की बैठक, रात 9 बजे बाद विसर्जन पर रोक

    September 12, 2026

    10 सितंबर की घटना के बाद ट्यूलिप हॉस्पिटल पर बड़ा एक्शन! पंजीकरण अंतरिम रूप से निलंबित, नए मरीजों की भर्ती पर रोक

    September 12, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Offbeat News Offbeat News
    Trending
    • तालाब में मिली नवविवाहिता की लाश, अब पति-ससुर गिरफ्तार
    • गणेश विसर्जन को लेकर शांति समिति की बैठक, रात 9 बजे बाद विसर्जन पर रोक
    • 10 सितंबर की घटना के बाद ट्यूलिप हॉस्पिटल पर बड़ा एक्शन! पंजीकरण अंतरिम रूप से निलंबित, नए मरीजों की भर्ती पर रोक
    • गढ़वा थाना प्रभारी के पैतृक घर में रात 3 बजे घुसे चोर, अलमीरा-बक्से तोड़कर 5 लाख का माल साफ; सुबह दो संदिग्ध पकड़े गए
    • जेएसएससी सीजीएल पेपर लीक मामले में देर रात बड़ा एक्शन, कोडरमा के दो ठिकानों पर CID की छापेमारी; 2 युवक हिरासत में
    • रामानुजगंज से सिर्फ 30 किमी दूर बाघ की दस्तक! जंगल में मिले पगमार्क और शिकार के निशान, वन विभाग हाई अलर्ट
    • अपडेट : शादी के चार महीने बाद तालाब में मिली नवविवाहिता की लाश, मौत का राज अब भी बरकरार
    • मौसम बदला तो बढ़ी बीमारी, रामानुजगंज अस्पताल की OPD में रोज पहुंच रहे 350 मरीज
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Offbeat Videos
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 📀 Video
    Offbeat News Offbeat News
    🟠
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 📀 Video
    Home»State»Jharkhand: रांची पहुंचा शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो का पार्थिव शरीर, सीएम सोरेन ने दिया कंधा
    State

    Jharkhand: रांची पहुंचा शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो का पार्थिव शरीर, सीएम सोरेन ने दिया कंधा

    Offbeat NewsBy Offbeat NewsApril 7, 2023
    Facebook Twitter WhatsApp Threads Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Email WhatsApp

    रांची, विष्णु पांडेय। गुरुवार को झारखंड के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो का निधन हो गया। चेन्नई के अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली। शुक्रवार सुबह विशेष विमान से दिवंगत शिक्षा मंत्री का शव रांची लाया गया। जहां उनके अंतिम दर्शन के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ी थी। सीएम सोरेन खुद उनके पार्थिव शरीर को लेने रांची एयरपोर्ट पहुंचे थे।

    रांची एयरपोर्ट पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। रांची के उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा और एसएसपी किशोर कौशल मौके पर मौजूद रहे। राज्यसभा सांसद महुआ माजी, परिवहन मंत्री चंपाई सोरेन, कृषि मंत्री बादल पत्रलेख, खिजरी विधायक राजेश कच्छप, झामुमो विधायक सुदिव्य कुमार सोनू सहित कई विधायक और वरीय अधिकारी वहां मौजूद थे। 

    WhatsApp Group Join Now
    Facebook Page Follow Us

    सीएम सोरेन ने ‘बड़े भाई’ जगरनाथ महतो के पार्थिव शरीर को दिया कंधा

    चेन्‍नई से दिवंगत शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो का पार्थिव शरीर रांची स्थित बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पहुंचा। यहां मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पार्थिव शरीर को कंधा दिया। उनके पार्थिव शरीर को विधानसभा में अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा। विधानसभा में अंतिम दर्शन के उपरांत दिवंगत जगरनाथ महतो के पार्थिव शरीर को पार्टी कार्यालय लाया जाएगा। पार्टी कार्यालय के बाद उनका पार्थ‍िव शरीर उनके गांव भंडारीदह ले जाया जाएगा। वहां शाम 4.30 बजे राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

    चेन्नई के एमजीएम अस्पताल में भर्ती थे महतो

    56 वर्षीय झारखंड के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो चेन्नई के एमजीएम अस्पताल में भर्ती थे। 2020 में कोविड होने के बाद उनके फेफड़े बदले गए थे। 13 मार्च 2023 को उनको सांस लेने में तकलीफ हुई थी जिसके बाद से उनका इलाज चल रहा था। विधानसभा में वह डुमरी विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते थे। जगरनाथ महतो 14 मार्च से चेन्नई के एमजीएम अस्पताल में भर्ती थे। 13 मार्च की देर रात उन्हें सांस लेने में तकलीफ हुई, उसके बाद उन्हें रांची के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। बेहतर इलाज के लिए एयर एंबुलेंस से महतो को 14 मार्च को चेन्नई भेजा गया। उनके स्वास्थ्य में सुधार हो गया था और वह जल्द ही झारखंड लौटने भी वाले थे।

    बुधवार रात सांस लेने में हुई थी तकलीफ

    बताया गया कि बुधवार देर रात उन्हें सांस लेने में तकलीफ हुई। उसके बाद उन्हें वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया। तड़के करीब 3:30 बजे उन्होंने आखिरी सांस ली। गौरतलब है कि शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो झारखंड में 1932 का खतियान के सबसे बड़े पैरोकार रहे। जब, विधानसभा में खतियान आधारित स्थानीयता का विधेयक पारित हुआ तो उन्होंने खुलकर खुशी जाहिर की।

    ये भी पढ़िए…

    Jharkhand: सीएम हेमंत सोरेन ने जगरनाथ महतो को किया याद, कहा- नियति को भी टाइगर होने का कराया था एहसास

    Post Views: 1,126
    Jagarnath mahto
    Previous ArticleJharkhand: सीएम हेमंत सोरेन ने जगरनाथ महतो को किया याद, कहा- नियति को भी टाइगर होने का कराया था एहसास
    Next Article एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे की मौत के मामले में समर सिंह गिरफ्तार
    Offbeat News
    • Website

    ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।

    Related Posts

    ट्रायल के दौरान धराशाई हुआ रोहतासगढ़ रोपवे

    December 26, 2025

    झारखंड कैडर के 10 आईपीएस को लेवल 12 वेतनमान में प्रोन्नति

    January 13, 2025

    रामानुजगंज: विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के शौर्य संचलन में उमड़ा सनातनियों का जनसैलाब

    December 24, 2024

    एबीवीपी ने छेड़खानी मामले को लेकर डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विवि प्रशासन से की कार्रवाई की मांग

    December 19, 2024
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Latest News

    तालाब में मिली नवविवाहिता की लाश, अब पति-ससुर गिरफ्तार

    September 13, 2026

    गणेश विसर्जन को लेकर शांति समिति की बैठक, रात 9 बजे बाद विसर्जन पर रोक

    September 12, 2026

    10 सितंबर की घटना के बाद ट्यूलिप हॉस्पिटल पर बड़ा एक्शन! पंजीकरण अंतरिम रूप से निलंबित, नए मरीजों की भर्ती पर रोक

    September 12, 2026

    गढ़वा थाना प्रभारी के पैतृक घर में रात 3 बजे घुसे चोर, अलमीरा-बक्से तोड़कर 5 लाख का माल साफ; सुबह दो संदिग्ध पकड़े गए

    September 12, 2026
    Latest Posts

    Offbeat News is dedicated to delivering fresh perspectives, unheard stories, and credible journalism that keeps you informed and inspired.

    We're social. Connect with us:

    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest YouTube
    Quick Links
    • Home
    • Sports
    • Health
    Follow Us
    • Facebook
    • WhatsApp
    Recent Post
    • तालाब में मिली नवविवाहिता की लाश, अब पति-ससुर गिरफ्तार
    • गणेश विसर्जन को लेकर शांति समिति की बैठक, रात 9 बजे बाद विसर्जन पर रोक
    • 10 सितंबर की घटना के बाद ट्यूलिप हॉस्पिटल पर बड़ा एक्शन! पंजीकरण अंतरिम रूप से निलंबित, नए मरीजों की भर्ती पर रोक
    • गढ़वा थाना प्रभारी के पैतृक घर में रात 3 बजे घुसे चोर, अलमीरा-बक्से तोड़कर 5 लाख का माल साफ; सुबह दो संदिग्ध पकड़े गए
    • जेएसएससी सीजीएल पेपर लीक मामले में देर रात बड़ा एक्शन, कोडरमा के दो ठिकानों पर CID की छापेमारी; 2 युवक हिरासत में
    © 2026 Designed by offbeatnews.in | An MSME-Registered News Portal

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.