Close Menu
Offbeat News Offbeat News
    🔴 OFFBEAT LATEST NEWS

    92 साल से खड़ी रामानुजगंज की ऐतिहासिक इमारत, 1934 में महाराजा ने बनवाया था पहला अस्पताल

    September 23, 2026

    गिरदावरी प्रक्रिया में बदलाव का पटवारियों ने किया विरोध, कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

    September 23, 2026

    करमा पूजा के बाद मूर्ति विसर्जन के दौरान हादसा, गंगा में 11 लोग डूबे; एक का शव बरामद

    September 23, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Offbeat News Offbeat News
    Trending
    • 92 साल से खड़ी रामानुजगंज की ऐतिहासिक इमारत, 1934 में महाराजा ने बनवाया था पहला अस्पताल
    • गिरदावरी प्रक्रिया में बदलाव का पटवारियों ने किया विरोध, कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
    • करमा पूजा के बाद मूर्ति विसर्जन के दौरान हादसा, गंगा में 11 लोग डूबे; एक का शव बरामद
    • करमा पूजा के बाद खूनी विवाद, टांगी से युवक पर जानलेवा हमला; आरोपित गिरफ्तार
    • करमा विसर्जन के बाद कोयल नदी में मचा हाहाकार, एक साथ डूबे 5 युवक; 4 की मौत, एक की तलाश
    • WVN FOLLOWUP : प्रकाशन के पहले ही दिन पुस्तक ‘द एग्जाम दैट कैनॉट लीक’ ने बनाया रिकॉर्ड
    • रामानुजगंज में गणेश पूजा की धूम, धीरज सिंहदेव बोले- धार्मिक आयोजनों में कम साउंड पर डीजे की अनुमति हो
    • छह महीने में छह टुकड़ों में टूटा 20 लाख का चेकडैम
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Offbeat Videos
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 📀 Video
    Offbeat News Offbeat News
    🟠
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 📀 Video
    Home»Offbeat»Jharkhand: रांची में जलेगा 70 फीट का रावण, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन रिमोट से करेंगे दहन
    Offbeat

    Jharkhand: रांची में जलेगा 70 फीट का रावण, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन रिमोट से करेंगे दहन

    Offbeat NewsBy Offbeat NewsOctober 23, 2023
    Facebook Twitter WhatsApp Threads Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Email WhatsApp

    रांची, (हि.स.)। रांची के मोरहाबादी मैदान में पंजाबी हिंदू बिरादरी की ओर से रावण दहन किया जायेगा। यहां रावण का 70 फीट ऊंचा पुतला तैयार किया गया है। वहीं कुंभकर्ण के 65 फीट और मेघनाथ के 60 फीट ऊंचे पुतले का दहन किया जायेगा। इसके अलावा 30-30 फीट की सोने की लंका भी तैयार की गयी है। इस वर्ष मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन रिमोट से तीनों पुतलों का दहन करेंगे।

    पंजाबी हिंदू बिरादरी के अध्यक्ष सुधीर उग्गल, राजेश मेहरा, प्रवक्ता अरुण चावला, रणदीप आनंद, कुणाल आजमानी और राजेश खन्ना की ओर से बताया गया कि इस बार कोलकाता के कारीगर शेखर मुखर्जी की देखरेख में आतिशबाजी की जायेगी। जमशेदपुर के परमजीत सिंह सन्नी के नेतृत्व में भांगड़ा पेश किया जायेगा। वहीं रूपा डे, ज्योति साहू व चुमकी राय की ओर से गीत और नृत्य पेश किया जायेगा। डॉ कमल बोस के नेतृत्व में सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किया जायेगा। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम दिन के साढ़े तीन बजे से शुरू हो जायेगा। यहां रावण दहन पर 12 से 15 लाख रुपये खर्च किया जायेगा। सुधीर उग्गल ने बताया कि बिहार के गया जिले के रहने वाले मोहम्मद मुस्लिम 21 साल से लगातार रावण, कुंभकरण और मेघनाथ के पुतले बना रहे हैं।

    WhatsApp Group Join Now
    Facebook Page Follow Us

    समाज में लगातार कम हो रहे सामाजिक सौहार्द, प्रेम और भाईचारे के माहौल के बीच रावण का पुतला बनाने पर मोहम्मद मुस्लिम का कहना है कि सभी मिलकर काम करते हैं। उन्हें इस बात का एहसास नहीं है कि वे किसी अन्य धर्म के होने के कारण रावण का पुतला बनाते हैं। मोहम्मद मुस्लिम कहते हैं कि हम हर साल बुराई के प्रतीक रावण को जलाते हैं, लेकिन यह भी सच है कि समाज में बुराई बढ़ रही है। ऐसे में हर साल बुराई के प्रतीक रावण, कुंभकरण और मेघनाथ के पुतलों का आकार बढ़ाना पड़ता है।

    यहां भी किया जाएगा रावण दहन

    अरगोड़ा मैदान : श्री दुर्गा पूजा और रावण दहन समिति अरगोड़ा की ओर से अरगोड़ा मैदान में मंगलवार को शाम चार बजे रावण दहन किया जायेगा। यहां 60 फीट ऊंचा रावण व कुंभकरण और मेघनाद का 55 फीट का पुतला बनाया गया है। आतिशबाजी स्थानीय व बक्सर के कलाकारों द्वारा की जायेगी। मुख्य अतिथि के रूप में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन उपस्थित रहेंगे। वहीं छऊ नृत्य भी पेश किया जायेगा।

    एचइसी : एचइसी परिसर स्थित शालीमार बाजार में रावण दहन होगा। विजयादशमी रावण दहन समारोह समिति के अध्यक्ष संजीत यादव ने बताया कि मुख्य अतिथि वित्त मंत्री डॉ रामेश्वर उरांव होंगे। रावण और कुंभकरण का पुतला निर्माण अंतिम चरणों में है। जमकर आतिशबाजी होगी।

    पोखरटोली मैदान: रावण दहन समिति हुंडरु की ओर से पोखर टोली मैदान में 60 फीट ऊंचा रावण के पुतले का दहन किया जायेगा। वहीं मेघनाथ के पुतले की ऊंचाई 55 फीट होगी। यहां शाम पांच बजे से रावण दहन कार्यक्रम शुरू होगा। सबसे पहले छऊ नृत्य व बच्चों के लिए फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता होगी। यह जानकारी अध्यक्ष संजय गुप्ता ने दी। पूरे आयोजन में ढाई से तीन लाख रुपये खर्च किये जायेंगे।

    टाटीसिलवे ईईएफ मैदान: दशहरा समिति टाटीसिलवे की ओर से ईईएफ मैदान में रावण दहन किया जायेगा। मुख्य अतिथि प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी और मुख्य संरक्षक डॉ प्रदीप वर्मा होंगे। यह जानकारी दशहरा आयोजन समिति के शंकर प्रसाद, उमेश प्रसाद व गोविंद महतो ने दी।

    सिदरौल: श्री श्री दुर्गापूजा सह रावण दहन समिति सिदरौल द्वारा 70 फीट के रावण और 65 फीट के कुंभकर्ण और मेघनाथ के पुतलों का दहन किया जायेगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा और विशिष्ट अतिथि खिजरी विधायक राजेश कच्छप होंगे। दहन के समय पुतले दहाड़ने और ठहाके की आवाज करेंगे।

    ये भी पढ़िए…………

    डीसी व पुलिस अधीक्षक ने पूजा पंडालों का निरीक्षण किया

    Post Views: 672
    70 feet Ravana will burn in Ranchi Chief Minister Hemant
    Previous Articleडीसी व पुलिस अधीक्षक ने पूजा पंडालों का निरीक्षण किया
    Next Article New York: भारतीय मूल के सिख बुजुर्ग की निर्मम पिटाई, सिर में गंभीर चोट के कारण मौत
    Offbeat News
    • Website

    ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।

    Related Posts

    गोद में 9 महीने की बेटी, सामने उफनती नदी… 9 बच्चों के लिए हर दिन 3 KM का सफर तय करती हैं दो शिक्षिकाएं

    September 20, 2026

    काशी के मंच से हजारीबाग के डॉ. संजय सिंह का बड़ा सम्मान, नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज; एक ही मंच से मिलीं कई उपाधियां

    September 3, 2026

    अभिनंदन वर्तमान ने अचानक छोड़ी वायुसेना की नौकरी, अब आसमान में दिखेगा नया अंदाज; जानिए कहां उड़ाएंगे यात्री विमान

    September 3, 2026

    पीढ़ियों से मिट्टी में गढ़ रहे बप्पा की तस्वीर, महंगाई के बीच भी गणेश प्रतिमाओं को अंतिम रूप दे रहे बंगाली कारीगर

    August 31, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Latest News

    92 साल से खड़ी रामानुजगंज की ऐतिहासिक इमारत, 1934 में महाराजा ने बनवाया था पहला अस्पताल

    September 23, 2026

    गिरदावरी प्रक्रिया में बदलाव का पटवारियों ने किया विरोध, कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

    September 23, 2026

    करमा पूजा के बाद मूर्ति विसर्जन के दौरान हादसा, गंगा में 11 लोग डूबे; एक का शव बरामद

    September 23, 2026

    करमा पूजा के बाद खूनी विवाद, टांगी से युवक पर जानलेवा हमला; आरोपित गिरफ्तार

    September 23, 2026
    Latest Posts

    Offbeat News is dedicated to delivering fresh perspectives, unheard stories, and credible journalism that keeps you informed and inspired.

    We're social. Connect with us:

    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest YouTube
    Quick Links
    • Home
    • Sports
    • Health
    Follow Us
    • Facebook
    • WhatsApp
    Recent Post
    • 92 साल से खड़ी रामानुजगंज की ऐतिहासिक इमारत, 1934 में महाराजा ने बनवाया था पहला अस्पताल
    • गिरदावरी प्रक्रिया में बदलाव का पटवारियों ने किया विरोध, कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
    • करमा पूजा के बाद मूर्ति विसर्जन के दौरान हादसा, गंगा में 11 लोग डूबे; एक का शव बरामद
    • करमा पूजा के बाद खूनी विवाद, टांगी से युवक पर जानलेवा हमला; आरोपित गिरफ्तार
    • करमा विसर्जन के बाद कोयल नदी में मचा हाहाकार, एक साथ डूबे 5 युवक; 4 की मौत, एक की तलाश
    © 2026 Designed by offbeatnews.in | An MSME-Registered News Website

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.