कोडरमा, (हि. स.)। कोडरमा बार एसोसिएशन के सात पदाधिकारी और नौ कार्यकारिणी सदस्यों समेत कुल 16 पदों के लिए मतदान गुरुवार को संपन्न हो गया। दो वर्षों के लिए हुए चुनाव में बार एसो. के निवर्तमान अध्यक्ष जगदीश सलूजा 8वीं बार भी बड़े मतों के अंतर से जीत दर्ज कर पुन: अध्यक्ष बने।
वहीं उपाध्यक्ष के पद पर धीरज कुमार जोशी, महासचिव मनीष कुमार सिंह, सह सचिव (प्रशासन) अरुण कुमार मिश्र, सह सचिव (पुस्तकालय) अरूण कुमार सिंह, कोषाध्यक्ष मोतीलाल शर्मा और सह कोषाध्यक्ष जयगोपाल शर्मा चुने गए। वहीं नौ कार्यकारिणी सदस्यों में आमीर निजामी, अनिल कुमार गुरु, चंदन कुमार पांडेय, गोरखनाथ सिंह, मुमताज अंसारी, राजेश कुमार यादव, रीना कुमारी, सन्नी कुमार व विवेकानंद पांडेय चुने गए। इससे पूर्व सुबह से ही वोट को लेकर कोडरमा बार एसोसिएशन में गहमा-गहमी रही। अधिवक्ताओं ने उत्साह के साथ वोट डाले।
बार एसोसिएशन के हॉल संख्या में एक में एक-एक कर अधिवक्ता अपना मत डालते रहे। मतदान की प्रक्रिया दिन के तीन बजे तक चली। चुनाव संपन्न कराने के लिए चुनाव पदाधिकारी प्रकाश राम, सहायक चुनाव पदाधिकारी सुधीर कुमार सिन्हा और तरुण लाल धर्मचन्द मौनका बनाए गए थे। इन्होंने सफलतापूर्वक चुनाव संपन्न कराया। 4 बजे से मतगणना शुरू हुई और देर शाम परिणाम की घोषणा हुई। चुनाव में कोडरमा बार एसोसिएशन के 250 से अधिक अधिवक्ताओं ने हिस्सा लिया।
किसको कितने मिले वोट
अध्यक्ष- जगदीश सलूजा 156, मोहन प्रसाद अम्बष्ठ 40, रणजीत दूबे 108
उपाध्यक्ष- धीरज जोशी 130, अखिल कुमार सिन्हा 17, अरुण कुमार सिन्हा 91, जयप्रकाश नारायण 49, शिवनंदन शर्मा 12
महासचिव- मनीष सिंह 171, ज्ञानरंजन 23, निरंजन प्रसाद 20, प्रशांत कुमार 50, रामबिनोद कुमार 2, सत्यनारायण प्रसाद 13, शैलेंद्र कुमार अभय 23
कोषाध्यक्ष- मोतीलाल शर्मा 177, बचंदेव आर्य 47, रीतम कुमारी 76
सह कोषाध्यक्ष- जयगोपाल शर्मा 197, विनय चन्द्र गुप्ता 102
सह सचिव (प्रशासन)- अरुण मिश्रा 97, कपिलदेव प्रसाद 30, कृष्णदेव यादव 68, सुमन कुमार 29, सूरज कुमार बिहारी 28, सूर्यदेव नारायण सिन्हा 47
सह सचिव (पुस्तकालय) अरुण सिंह 153, प्यारेलाल यादव 62, राजकुमार श्रीवास्तव 87
ये भी पढ़िए………..
आक्रोशित लोगों ने शव के साथ मेकॉन गेट किया जाम, पुलिस ने जाम हटवाया