हजारीबाग। कल रविवार को हजारीबाग शहर के बिहारी दुर्गास्थान सक्षम रेस्टोरेंट के सामने गली में आइसीरी ऑकेजन वियर, साड़ी, फैशन ज्वेलरी शोरूम का उद्घाटन किया जाएगा। बताते चलें कि इस शोरूम के संचालिका समृद्धि जैन है, जो पर्ल एकेडमी, नई दिल्ली से फैशन डिजाइनिंग का चतुर्वर्षीय कोर्स करके हजारीबाग के लोगों के बीच अपनी सेवाएं देने की सोंची हैं। इनका मुख्य उद्देश हजारीबागवासियों को हजारीबाग में ही निर्मित एक ही छत के नीचे फैशन से संबंधित सारी चीजें उपलब्ध करवाना है। वहीं उन्होंने बताया कि हमारे यहां साड़ी, ज्वेलरी के सारे आइटम, लहंगा, सलवार, कुर्ती एवं विभिन्न प्रकार के डेली वियर, पार्टी वियर के कई सारे वैराइटीज उपलब्ध है। हमारे यहां किसी भी चीजों के सिर्फ और सिर्फ एक ही डिजाइन उपलब्ध है, जो कि अपने आप में अनूठा है। हमारे यहां लड़कियों एवं महिलाओं के लिए पूरे कॉस्ट्यूम्स उपलब्ध है।
मौके पर उन्होंने उन्होंने यह भी कहा कि हजारीबाग को कुछ नया देने की प्रेरणा हमारे पिता संजय जैन व माता रश्मि जैन से मिली है, जिन्होंने मुझे हजारीबागवासियों के लिए कुछ नया करने का मौका दिया है। इस पर मैं खरा उतरने का भरसक प्रयास करूंगी। आशा है हजारीबागवासियों का भी हमें पूरा प्यार एवं सहयोग मिलेगा, ताकि मैं हजारीबाग को कुछ अलग और नायाब दे सकूं।
ये भी पढ़िए….
चैंबर ऑफ कॉमर्स ने कृषि विधेयक का किया विरोध, सीएम हेमंत सोरेन को सौंपा ज्ञापन