Close Menu
Offbeat News Offbeat News
    🔴 OFFBEAT LATEST NEWS

    तालाब में मिली नवविवाहिता की लाश, अब पति-ससुर गिरफ्तार

    September 13, 2026

    गणेश विसर्जन को लेकर शांति समिति की बैठक, रात 9 बजे बाद विसर्जन पर रोक

    September 12, 2026

    10 सितंबर की घटना के बाद ट्यूलिप हॉस्पिटल पर बड़ा एक्शन! पंजीकरण अंतरिम रूप से निलंबित, नए मरीजों की भर्ती पर रोक

    September 12, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Offbeat News Offbeat News
    Trending
    • तालाब में मिली नवविवाहिता की लाश, अब पति-ससुर गिरफ्तार
    • गणेश विसर्जन को लेकर शांति समिति की बैठक, रात 9 बजे बाद विसर्जन पर रोक
    • 10 सितंबर की घटना के बाद ट्यूलिप हॉस्पिटल पर बड़ा एक्शन! पंजीकरण अंतरिम रूप से निलंबित, नए मरीजों की भर्ती पर रोक
    • गढ़वा थाना प्रभारी के पैतृक घर में रात 3 बजे घुसे चोर, अलमीरा-बक्से तोड़कर 5 लाख का माल साफ; सुबह दो संदिग्ध पकड़े गए
    • जेएसएससी सीजीएल पेपर लीक मामले में देर रात बड़ा एक्शन, कोडरमा के दो ठिकानों पर CID की छापेमारी; 2 युवक हिरासत में
    • रामानुजगंज से सिर्फ 30 किमी दूर बाघ की दस्तक! जंगल में मिले पगमार्क और शिकार के निशान, वन विभाग हाई अलर्ट
    • अपडेट : शादी के चार महीने बाद तालाब में मिली नवविवाहिता की लाश, मौत का राज अब भी बरकरार
    • मौसम बदला तो बढ़ी बीमारी, रामानुजगंज अस्पताल की OPD में रोज पहुंच रहे 350 मरीज
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Offbeat Videos
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 📀 Video
    Offbeat News Offbeat News
    🟠
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 📀 Video
    Home»Sports»भारत ने जीता साल का पहला टी-20, श्रीलंका को रौंदा
    Sports

    भारत ने जीता साल का पहला टी-20, श्रीलंका को रौंदा

    Offbeat NewsBy Offbeat NewsJanuary 4, 2023
    Facebook Twitter WhatsApp Threads Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Email WhatsApp

    नई दिल्ली। टीम इंडिया ने साल 2023 का पहला मुकाबला जीत लिया है। भारत ने एशियन चैंपियन श्रीलंका को 2 रन से हराया। टीम ने 5 साल बाद साल का पहला मुकाबला जीता है। इससे पहले हमने 2017 में इंग्लैंड को 3 विकेट से हराया था। इस जीत के साथ ही मेजबान टीम ने तीन टी-20 मैचों की सीरीज पर 1-0 की बढ़त बना ली है। सीरीज का दूसरा मुकाबला 5 जनवरी को पुणे में खेला जाएगा।

    मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया ने 162 रन का स्कोर खड़ा किया। उसके बाद मेहमान टीम को 160 रन पर आउट कर दिया। श्रीलंका की ओर से कप्तान दसुन शनाका ने सबसे ज्यादा 45 रन बनाए। जबकि ओपनर कुसल मेंडिस ने 28 रन जोड़े।

    WhatsApp Group Join Now
    Facebook Page Follow Us

    अब देखिए भारत की जीत के हीरो

    1. शिवम मावी

    डेब्यू मैच खेल रहे शिवम मावी ने सटीक गेंदबाजी की। उन्होंने अपने कोटे के 4 ओवर में 22 रन देकर 4 विकेट चटकाए। जबकि उमरान मलिक और हर्षल पटेल को 2-2 सफलताएं मिलीं।

    2. दीपक हुड्‌डा

    प्लेयर ऑफ द मैच रहे। फिनिशर की भूमिका में 23 बॉल पर 41 रन बनाए। आखिरी ओवर में 2 रन आउट भी किए।

    3. हुड्‌डा-अक्षर की साझेदारी

    भारत ने 14.1 ओवर में 94 रन के स्कोर पर 5 विकेट गंवा दिए थे। ऐसे में दीपक हुड्‌डा-अक्षर पटेल ने 35 गेंदों पर 68 रन की साझेदारी की। इस साझेदारी के दम पर भारतीय टीम 162 का स्कोर बना सकी। दीपक-अक्षर के अलावा ओपनर ईशान किशन (37 रन) और कप्तान हार्दिक पंड्या (29 रन) ने भी उपयोगी पारियां खेली। शुभमन गिल (7), सूर्यकुमार यादव (7) और संजू सैमसन (5) फ्लॉप रहे।

    ऐसे गिरे श्रीलंका के विकेट

    पहला: शिवम मावी ने पथुम निसंका को बोल्ड कर दिया।

    दूसरा : डी सिल्वा को मावी ने संजू सैमसन के हाथों कैच कराया।

    तीसरा : असलंका हिट करना चाहते थे, उमरान मलिक की बॉल बल्ले का टाॅप एज लेकर खड़ी हो गई। विकेट कीपर लॉन्ग रन लेकर जबरदस्त कैच पकड़ा।

    चौथा : हर्षल की शॉर्ट वाइड बॉल को मेंडिस कट करना चाहते थे, लेकिन बॉल डीप कवर पर खड़े संजू सैमसन के हाथों में चली गई।

    पांचवां : भनुका राजपक्षे हर्षल पटेल की लेंथ बॉल को लॉन्ग ऑफ पर खेलना चाहते थे, लेकिन बॉल उतनी दूर नहीं गई और कप्तान पंड्या ने मिड ऑफ पर कैच कर लिया।

    छठवां : हसरंगा मावी की बॉल पर मिड ऑफ पर खड़े पंड्या को कैच दे बैठे।

    सातवां : कप्तान दसुन शनाका उमरान मलिक की गेंद पर चहल को कैच दे बैठे।

    आठवां : महीश तीक्षणा को मावी ने फुलर लेंथ बॉल डाली। जिस पर तीक्षणा लॉन्ग ऑफ पर सूर्यकुमार यादव के हाथों कैच हुए।

    नौवां : कसुन रजिथा रन आउट हुए। करुणारत्ने डीप मिडविकेट से डबल लेना चाहते थे, लेकिन दीपक हुड्डा के तेज थ्रो पर अक्षर पटेल ने रन आउट कर दिया।

    दसवां : करुणारत्ने ने डीप मिडविकेट की ओर शॉट खेला। वे आखिरी बॉल में 3 रन दौड़ना चाहते थे, लेकिन एक ही रन बना सके। दीपक के थ्रो पर किशन ने रनआउट कर दिया।

    अब नजर डालें भारतीय पारी पर…

    श्रीलंका के किसी गेंदबाज को एक से ज्यादा विकेट नहीं

    श्रीलंका के महीश तीक्षणा, चमिका करुणारत्ने, धनंजय डी सिल्वा, वनिंदु हसरंगा और दिलशान मदुशंका को एक-एक विकेट मिला।

    ईशान को छोड़…नहीं चला टॉप ऑर्डर

    ईशान को छोड़कर भारत का टॉप ऑर्डर फ्लॉप रहा। श्रीलंकाई गेंदबाजों ने गिल, सूर्या और सैमसन को खुल कर खेलने का मौका नहीं दिया। 2022 में भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले सूर्यकुमार यादव 7 रन बनाकर आउट हुए। डेब्य कर रहे शुभमन गिल भी पावरप्ले में महीश तीक्षणा की बॉल पर LBW हुए। वहीं, टीम में वापसी कर रहे संजू सैमसन 5 बॉल में 6 रन बनाकर आउट हुए।

    श्रीलंका की जोरदार वापसी, पावरप्ले के बाद स्कोर 41/2

    पावरप्ले के शुरुआती 2 ओवर में ही भारत ने 26 रन बना लिए थे। लेकिन, तीसरे ओवर में गिल के आउट होने के बाद सूर्यकुमार भी पवेलियन लौट गए। टीम पावरप्ले के 6 ओवर में 2 विकेट पर 41 रन ही बना सकी।

    मैच के पहले ही ओवर में बने 17 रन

    मुकाबले के पहले ही ओवर में 17 रन बने। भारतीय ओपनर ईशान किशन ने कसुन रजिथा के पहले ओवर में 16 रन जड़े। इसमें एक छक्का और दो चौके शामिल हैं। एक रन अतिरिक्त से आया।

    ऐसे गिरे भारत के विकेट

    पहला : महीश तीक्षणा की बॉल पर शुभमन गिल LBW हो गए। वे 7 रन ही बना सके।

    दूसरा : सूर्यकुमार यादव को करुणारत्ने ने शॉर्ट फाइन लेग की दिशा में भनुका राजपक्षे के हाथों कैच कराया।

    तीसरा : संजू सैमसन डी सिल्वा की बॉल पर शार्ट थर्ड मैन पर खड़े मदुशंका के हाथों कैच दे बैठे।

    चौथा : वनिंदु हसरंगा की बॉल पर ईशान किशन हिट करना चाहते थे, लेकिन डीप मिड विकेट पर डी सिल्वा के हाथों कैच आउट हुए।

    पांचवां : दिलशान मदुशंका की बॉल पंड्या के बल्ले को छूते हुए विकेट के पीछे गई। जिसे कैच करने में विकेटकीपर कुसल मेंडिस ने गलती नहीं की।

    सीनियर्स के बिना उतरी है टीम

    तीन मुकाबलों की सीरीज में टीम रोहित शर्मा, विराट कोहली और केएल राहुल जैसे सीनियर्स के बिना उतरी है। श्रीलंका के खिलाफ टीम इंडिया की नई ओपनिंग जोड़ी देखने को मिलेगी। शुभमन गिल और ईशान किशन पारी की शुरुआत करेंगे।

    गिल-मावी को डेब्यू कैप

    पहले टी-20 में शुभमन गिल और शिवम मावी को डेब्यू का मौका दिया गया है। गिल को उपकप्तान सूर्यकुमार यादव और मावी को कप्तान हार्दिक पंड्या ने डेब्यू कैप दी। वहीं, अर्शदीप सिंह चयन के लिए उपलब्ध नहीं थे।

    देखिए दोनों देशों की प्लेइंग इलेवन

    भारत: हार्दिक पंड्या (कप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव, संजू सैमसन, दीपक हुड्डा, अक्षर पटेल, हर्षल पटेल, युजवेंद्र चहल, शिवम मावी और उमरान मलिक।

    श्रीलंका : दसुन शनाका (कप्तान), कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), पथुम निसंका, चरिथ असालंका, भनुका राजपक्षे, धनंजय डी सिल्वा, वनिंदु हसरंगा, चमिका करुणारत्ने, कसुन रजिथा, दिलशान मदुशंका और महीश तीक्षणा।

    इसे भी पढ़िए….

    गढ़वा : 4 लोगों की जान लेने वाला तेंदुआ आदमखोर घोषित, पकड़ में नहीं आया तो अब होगा एनकाउंटर

    Post Views: 689
    Offbeat News Team India Won
    Previous Articleगढ़वा : 4 लोगों की जान लेने वाला तेंदुआ आदमखोर घोषित, पकड़ में नहीं आया तो अब होगा एनकाउंटर
    Next Article झारखंड: राज्य में बर्फीली हवाओं ने बढ़ाई कनकनी, जानिए कब से मिल सकती है राहत
    Offbeat News
    • Website

    ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।

    Related Posts

    290 करोड़ की बैंक धोखाधड़ी में ED का शिकंजा, 11 ठिकानों पर छापा; आखिर कहां गया बैंक का पैसा?

    September 3, 2026

    नेपाल में बाढ़ के बाद मलबे में दबा सबसे बड़ा राज… 4 हजार लोग लापता, 161 शवों की पहचान नहीं

    September 3, 2026

    नेपाल की नदियां बनीं मौत का रास्ता, त्रिशूली-नारायणी से मिले 321 शव… 280 का DNA टेस्ट शुरू

    September 1, 2026

    RKDF यूनिवर्सिटी रांची में दूसरे चरण की काउंसलिंग शुरू, रिक्त सीटों पर सीधे प्रवेश का अवसर

    Sponsor: RKDF University, RanchiSeptember 1, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Latest News

    तालाब में मिली नवविवाहिता की लाश, अब पति-ससुर गिरफ्तार

    September 13, 2026

    गणेश विसर्जन को लेकर शांति समिति की बैठक, रात 9 बजे बाद विसर्जन पर रोक

    September 12, 2026

    10 सितंबर की घटना के बाद ट्यूलिप हॉस्पिटल पर बड़ा एक्शन! पंजीकरण अंतरिम रूप से निलंबित, नए मरीजों की भर्ती पर रोक

    September 12, 2026

    गढ़वा थाना प्रभारी के पैतृक घर में रात 3 बजे घुसे चोर, अलमीरा-बक्से तोड़कर 5 लाख का माल साफ; सुबह दो संदिग्ध पकड़े गए

    September 12, 2026
    Latest Posts

    Offbeat News is dedicated to delivering fresh perspectives, unheard stories, and credible journalism that keeps you informed and inspired.

    We're social. Connect with us:

    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest YouTube
    Quick Links
    • Home
    • Sports
    • Health
    Follow Us
    • Facebook
    • WhatsApp
    Recent Post
    • तालाब में मिली नवविवाहिता की लाश, अब पति-ससुर गिरफ्तार
    • गणेश विसर्जन को लेकर शांति समिति की बैठक, रात 9 बजे बाद विसर्जन पर रोक
    • 10 सितंबर की घटना के बाद ट्यूलिप हॉस्पिटल पर बड़ा एक्शन! पंजीकरण अंतरिम रूप से निलंबित, नए मरीजों की भर्ती पर रोक
    • गढ़वा थाना प्रभारी के पैतृक घर में रात 3 बजे घुसे चोर, अलमीरा-बक्से तोड़कर 5 लाख का माल साफ; सुबह दो संदिग्ध पकड़े गए
    • जेएसएससी सीजीएल पेपर लीक मामले में देर रात बड़ा एक्शन, कोडरमा के दो ठिकानों पर CID की छापेमारी; 2 युवक हिरासत में
    © 2026 Designed by offbeatnews.in | An MSME-Registered News Portal

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.