Close Menu
Offbeat News
    🔴 OFFBEAT LATEST NEWS

    छात्र आंदोलन के बीच तेज प्रताप यादव गिरफ्तार: जानिए किन आरोपों में भेजे गए 14 दिन की न्यायिक हिरासत में

    Sponsor: RKDF University, RanchiJuly 26, 2026

    कोयला परियोजना में ताबड़तोड़ फायरिंग: जानिए कैसे अपराधियों ने दो हाइवा वाहनों को बनाया निशाना, पुलिस जांच में जुटी

    Sponsor: Maa Tour And TravelJuly 26, 2026

    NEET विवाद के बीच शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा: जानिए क्यों छोड़ा पद, छात्रों के आंदोलन के बाद लिया बड़ा फैसला

    July 25, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Offbeat News
    Trending
    • छात्र आंदोलन के बीच तेज प्रताप यादव गिरफ्तार: जानिए किन आरोपों में भेजे गए 14 दिन की न्यायिक हिरासत में
    • कोयला परियोजना में ताबड़तोड़ फायरिंग: जानिए कैसे अपराधियों ने दो हाइवा वाहनों को बनाया निशाना, पुलिस जांच में जुटी
    • NEET विवाद के बीच शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा: जानिए क्यों छोड़ा पद, छात्रों के आंदोलन के बाद लिया बड़ा फैसला
    • ऑफबीट इंपैक्ट: 41 प्रकरण, 98,600 रुपये का चालान… खबर के बाद रामानुजगंज में भारी वाहनों पर बड़ी कार्रवाई
    • 24 जुलाई का इतिहास, जानिए इस दिन किस भारतीय बेटी ने रचा था ऐसा इतिहास, जिस पर पूरे देश को हुआ गर्व
    • Rashifal 24 July 2026 : जानिए आज किस राशि की खुलेगी किस्मत और किसे रहना होगा सतर्क
    • तीन माह का अंगूठा, दो माह का राशन! चीनिया की उचित मूल्य दुकान पर ग्रामीणों का गंभीर आरोप, एसडीएम से की शिकायत
    • Rashifal 23 July 2026 : जानिए किस राशि को मिलेगा लाभ का साथ, किसे रहना होगा सतर्क
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 🔐 Login
    Offbeat News
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 🔐 Login
    Home»Sports»IND Vs AUS: टीम इंडिया ने एक पारी और 132 रनों से जीता पहला टेस्ट, दूसरी पारी में भी सिर चढ़कर बोला अश्विन-जडेजा का जादू
    Sports

    IND Vs AUS: टीम इंडिया ने एक पारी और 132 रनों से जीता पहला टेस्ट, दूसरी पारी में भी सिर चढ़कर बोला अश्विन-जडेजा का जादू

    Offbeat NewsBy Offbeat NewsFebruary 11, 2023
    Facebook Twitter WhatsApp Threads
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Email WhatsApp

    नई दिल्ली : टीम इंडिया ने बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का पहला मुकाबला पारी और 132 रनों से जीत लिया है। इसके साथ ही भारतीय टीम ने चार मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है।

    नागपुर के जामथा क्रिकेट स्टेडियम में शनिवार को भारतीय गेंदबाजों ने दूसरी पारी में ऑस्ट्रेलिया को 91 रनों पर ऑलआउट कर दिया। इससे पहले, भारत की पहली पारी 400 रन पर समाप्त हुई। ऐसे में मेजबानों को पहली पारी में 223 रनों की बढ़त मिली थी।

    WhatsApp Group Join Now
    Facebook Page Follow Us

    कंगारू टीम से स्टीव स्मिथ ने सबसे ज्यादा 24 रन बनाए। मार्नस लाबुशेन 17 रन का योगदान दिया। जबकि डेविड वॉर्नर और एलेक्स कैरी 10-10 रन बनाकर आउट हुए। भारतीय स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने 5 विकेट हासिल किए। मोहम्मद शमी और रवींद्र जडेजा ने दो-दो विकेट लिए। अक्षर पटेल एक विकेट मिला।

    इससे पहले, भारत की ओर से कप्तान रोहित शर्मा ने 120, अक्षर पटेल ने 84 रन बनाए। रवींद्र जडेजा ने 70 और मोहम्मद शमी ने 37 रन की उपयोगी पारी खेली। ऑस्ट्रेलिया के लिए डेब्यू कर रहे टॉड मर्फी ने 7 विकेट लिए। ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी 177 रन पर सिमटी थी।

    दूसरी पारी में ऐसे गिरे ऑस्ट्रेलिया के विकेट

    • पहला: रविचंद्रन अश्विन ने अपने पहले ही ओवर में उस्मान ख्वाजा को स्लिप पर खड़े कोहली के हाथों कैच कराया।
    • दूसरा : रवींद्र जडेजा ने लाबुशेन को LBW कर दिया।
    • तीसरा : अश्विन ने डेविड वॉर्नर को LBW कर दिया।
    • चौथा : मैट रैनशॉ को अश्विन ने LBW कर दिया।
    • पांचवां : अश्विन ने पीटर हैंट्सकॉम्ब को भी LBW किया।
    • छठा : अश्विन ने विकेटकीपर बल्लेबाज एलेक्स कैरी को LBW कर दिया।
    • सातवां : रवींद्र जडेजा ने ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस को विकेटकीपर केएस भरत के हाथों कैच कराया।
    • आठवां : अक्षर पटेल ने टॉड मर्फी को रोहित के हाथाें कैच कराया।
    • नौवां : मोहम्मद शमी ने लाथम को बोल्ड किया।
    • दसवां : जडेजा ने स्मिथ को बोल्ड कर दिया।

    सेशन के अनुसार देखिए तीसरे दिन का खेल

    पहला : भारतीय टेलर्स के नाम रहा
    तीसरे दिन का पहला सेशन भारतीय टेलएंडर्स के नाम रहा। अर्धशतक जमा चुके रवींद्र जडेजा और अक्षर पटेल भारतीय पारी को आगे बढ़ने उतरे। जडेजा दूसरे दिन के स्कोर पर 4 रन ही जोड़ सके। वे टॉड मर्फी का सातवां शिकार बने। जडेजा के आउट होने के बाद शमी ने अच्छे शॉट जमाए। उन्होंने 47 गेंद पर 37 रन बनाए। अक्षर ने 84 रन की पारी खेली। सिराज एक रन बनाकर नाबाद रहे।

    ऐसे गिरे टीम इंडिया के विकेट

    • पहला: केएल राहुल को टॉड मर्फी ने अपनी ही बॉल पर कैच किया।
    • दूसरा : 41वें ओवर की पहली बॉल पर टॉड मर्फी ने अश्विन को LBW कर दिया।
    • तीसरा : टॉड मर्फी ने पुजारा को स्कॉट बोलैंड के हाथों कैच कराया।
    • चौथा : मर्फी ने विराट कोहली को एलेक्स कैरी के हाथों कैच कराया।
    • पांचवां : नॉथन लायन ने सूर्या को बोल्ड कर दिया।
    • छठा : टी ब्रेक के बाद पैट कमिंस ने रोहित शर्मा को बोल्ड कर दिया।
    • सातवां : डेब्यू मैच खेल रहे केएस भरत को एक अन्य डेब्यूटांट टॉड मर्फी ने LBW कर दिया।
    • आठवां : टॉड मर्फी ने रवींद्र जडेजा को बोल्ड कर दिया।
    • नौवां : टॉड मर्फी ने मोहम्मद शमी को विकेटकीपर एलेक्स कैरी के हाथों कैच कराया।
    • दसवां : अक्षर पटेल को पैट कमिंस ने बोल्ड कर दिया।

    दिन के अनुसार देखें मैच का रोमांच…

    दूसरा दिन : रोहित का शतक, जडेजा-अक्षर की पार्टनरशिप
    दूसरे दिन भारत ने एक विकेट पर 77 रन के स्कोर से आगे खेलना शुरू किया। टीम ने 7 विकेट पर 321 रन बनाते हुए पहली पारी में 144 रन की बढ़त हासिल कर ली। भारत की ओर से कप्तान रोहित शर्मा (120 रन) ने शतक जड़ा। वहीं, रवींद्र जडेजा 66 और अक्षर पटेल 52 रन पर नाबाद रहे। रोहित 120 रन बनाकर पैट कमिंस की गेंद पर बोल्ड हो गए। रविचंद्रन अश्विन 23, विराट कोहली 12, सूर्यकुमार यादव 8, चेतेश्वर पुजारा ने 7 और केएस भरत ने 8 रन बनाए।

    ऑस्ट्रेलिया के लिए डेब्यूटांट टॉड मर्फी ने 5 विकेट लिए। नाथन लायन और पैट कमिंस को एक-एक विकेट मिला।

    रोहित ने बनाया अनोखा रिकॉर्ड भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने 9वां टेस्ट शतक जमाया। वे बतौर कप्तान तीनों फॉर्मेट में शतक जमाने वाले पहले भारतीय बने। दुनिया भर के बल्लेबाजों की बात करें तो रोहित से पहले श्रीलंका के तिलकरत्ने दिलशान, साउथ अफ्रीका के फाफ डु प्लेसिस और पाकिस्तान के बाबर आजम ही ऐसा कर सके हैं।

    पहला दिन : ऑस्ट्रेलिया 177 रन पर सिमटी, भारत 77/1
    5 दिनी मुकाबले का पहला दिन भारत के नाम रहा है। टीम ने ऑस्ट्रेलिया के पहली पारी के स्कोर 177 रनों के जवाब में एक विकेट पर 77 रन बनाए।

    इससे पहले टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने उतरी ऑस्ट्रेलिया टीम 63.5 ओवरों में 177 रन पर ऑलआउट हो गई। रवींद्र जडेजा ने 5 और रविचंद्रन अश्विन ने 3 विकेट लिए। वहीं, मोहम्मद शमी और मोहम्मद सिराज को एक-एक विकेट मिला। कंगारू टीम की ओर से मार्नस लाबुशेन ने सबसे ज्यादा 49 रन बनाए। स्टीव स्मिथ ने 37, एलेक्स कैरी ने 36 और पीटर हैंड्सकॉम्ब ने 31 रन की पारी खेली।

    177 रन के जवाब में भारत ने दिन का खेल खत्म होने तक एक विकेट पर 77 रन बनाए। रोहित और अश्विन नाबाद रहे। वहीं, केएल राहुल 20 रन बनाकर टॉड मर्फी का शिकार हुए।

    काम आई राहुल द्रविड़ की पिच स्ट्रैटजी
    भारतीय खेमे ने इस मैच के लिए ऐसी पिच बनवाने की कोशिश की, जिस पर लेफ्ट हैंड बल्लेबाजों के लिए टिकना मुश्किल हो। लेफ्टी बैटर के ऑफ स्टंप के इलाके को ड्राय रखा गया था। इस स्ट्रैटजी का फायदा भी मिला। ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग-11 में पांच लेफ्ट हैंडर शामिल थे। ये पांचों मिलकर सिर्फ 38 रन बना सके। हालत ऐसी रही कि पांच लेफ्टी मिलकर सिर्फ 47 गेंद खेल सके।

    ऐसे गिरे ऑस्ट्रेलिया के विकेट

    • पहला : मोहम्मद सिराज ने अपने पहले ओवर की पहली बॉल पर उस्मान ख्वाजा को LBW कर दिया।
    • दूसरा : तीसरे ओवर की पहली गेंद पर मोहम्मद शमी ने डेविड वॉर्नर को बोल्ड कर दिया।
    • तीसरा : 36वें ओवर की 5वीं बॉल पर श्रीकर भरत ने लाबुशेन को स्टंपिंग कर दिया। जडेजा ने यह विकेट लिया।
    • चौथा : 36वें ओवर की आखिरी बॉल पर जडेजा ने रैनशॉ को LBW कर दिया।
    • पांचवां : स्टीव स्मिथ को जडेजा ने 42वें ओवर की आखिरी बॉल पर बोल्ड कर दिया।
    • छठा : एलेक्स कैरी को अश्विन ने बोल्ड कर दिया।
    • सातवां : कप्तान पैट कमिंस को अश्विन ने कोहली के हाथों कैच कराया।
    • आठवां : जडेजा ने टॉड मर्फी को LBW कर दिया।
    • नौवां : 63वें ओवर की तीसरी बॉल पर जडेजा ने पीटर हैंड्सकम्ब को LBW कर दिया।
    • दसवां : 64वें ओवर की पांचवीं बॉल पर अश्विन ने स्कॉट बोलैंड को बोल्ड कर दिया।

    दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन…
    भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), 
    केएल राहुल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, केएस भरत (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन, अक्षर पटेल, मोहम्मद शमी और मोहम्मद सिराज।

    ऑस्ट्रेलिया : पैट कमिंस (कप्तान), डेविड वॉर्नर, उस्मान ख्वाजा, मार्नस लाबुशेन, स्टीव स्मिथ, मैट रैनशॉ, पीटर हैंड्सकम्ब, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), नाथन लायन, टॉड मर्फी और स्कॉट बोलैंड।

    ये भी पढ़िए…..

    झारखंड: सेवानिवृत्त हुए डीजीपी नीरज सिन्हा, जैप वन ग्राउंड में दी गई विदाई

    Post Views: 710
    IND Vs AUS offbeat
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email WhatsApp
    Previous Articleझारखंड: सेवानिवृत्त हुए डीजीपी नीरज सिन्हा, जैप वन ग्राउंड में दी गई विदाई
    Next Article कुख्यात सन्नी सिंह को रांची पुलिस ने दिल्ली से दबोचा, पहले से दर्ज है कई मामले
    Offbeat News
    • Website

    ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।

    Related Posts

    Rashifal 20 July 2026 : जानिए किस राशि के लिए खुलेंगे सफलता के द्वार, किसे रहना होगा सतर्क

    July 20, 2026

    झारखंड की तीन बेटियां भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम में चयनित, इंग्लैंड-स्कॉटलैंड दौरे पर करेंगी देश का प्रतिनिधित्व

    Sponsor: RKDF University, RanchiJune 29, 2026

    IPL 2026 : शुभमन गिल के शतक ने छीनी सूर्यवंशी की चमक, गुजरात टाइटंस तीसरी बार फाइनल में

    May 30, 2026

    GTvsCSK मुकाबले में बढ़ेगा रोमांच : गुजरात की नजर टॉप-2 पर, चेन्नई के लिए करो या मरो की जंग…देखिए VIDEO

    May 21, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Latest News

    छात्र आंदोलन के बीच तेज प्रताप यादव गिरफ्तार: जानिए किन आरोपों में भेजे गए 14 दिन की न्यायिक हिरासत में

    Sponsor: RKDF University, RanchiJuly 26, 2026

    कोयला परियोजना में ताबड़तोड़ फायरिंग: जानिए कैसे अपराधियों ने दो हाइवा वाहनों को बनाया निशाना, पुलिस जांच में जुटी

    Sponsor: Maa Tour And TravelJuly 26, 2026

    NEET विवाद के बीच शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा: जानिए क्यों छोड़ा पद, छात्रों के आंदोलन के बाद लिया बड़ा फैसला

    July 25, 2026

    ऑफबीट इंपैक्ट: 41 प्रकरण, 98,600 रुपये का चालान… खबर के बाद रामानुजगंज में भारी वाहनों पर बड़ी कार्रवाई

    July 24, 2026
    Latest Posts
    Featured

    देश में अबतक 56 करोड़ से ज्यादा लोगों को लगी वैक्सीन, पिछले 24 घंटे में 55 लाख से ज्यादा लोगों को लगा टीका

    October 27, 2022

    Offbeat News is dedicated to delivering fresh perspectives, unheard stories, and credible journalism that keeps you informed and inspired.

    We're social. Connect with us:

    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest YouTube
    Quick Links
    • Home
    • Sports
    • Health
    Follow Us
    • Facebook
    • WhatsApp
    Recent Post
    • छात्र आंदोलन के बीच तेज प्रताप यादव गिरफ्तार: जानिए किन आरोपों में भेजे गए 14 दिन की न्यायिक हिरासत में
    • कोयला परियोजना में ताबड़तोड़ फायरिंग: जानिए कैसे अपराधियों ने दो हाइवा वाहनों को बनाया निशाना, पुलिस जांच में जुटी
    • NEET विवाद के बीच शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा: जानिए क्यों छोड़ा पद, छात्रों के आंदोलन के बाद लिया बड़ा फैसला
    • ऑफबीट इंपैक्ट: 41 प्रकरण, 98,600 रुपये का चालान… खबर के बाद रामानुजगंज में भारी वाहनों पर बड़ी कार्रवाई
    • 24 जुलाई का इतिहास, जानिए इस दिन किस भारतीय बेटी ने रचा था ऐसा इतिहास, जिस पर पूरे देश को हुआ गर्व
    © 2026 Designed by offbeatnews.in | An MSME-Registered News Portal

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.