बलरामपुर। बलरामपुर जिले में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जिले स्वास्थ्य सुविधा की लचर व्यवस्था सामने आई है। बदहाल सड़क और पुल के अभाव के कारण महिला को प्रसव पीड़ा हुई और खुले आसमान में महिला ने बच्चे को जन्म दे दी। इसके बाद महिला पैदल अस्पताल पहुंची। फिलहाल, जच्चा-बच्चा दोनों रघुनाथनगर सिविल अस्पताल में भर्ती हैं। जहां उनका इलाज जारी है।
मिली जानकारी अनुसार, पूरा मामला वाड्रफनगर विकासखण्ड के सोनहत गांव का है। यहां पंडों जनजाति की महिला नवजात के साथ पैदल नदी पार कर अस्पताल पहुंची। पुल और सड़क के आभाव में एंबुलेंस गांव तक नहीं पहुंच पाती है। बरसात में अक्सर नाले में पुल के अभाव में लोगों को मुसीबत झेलनी पड़ती है।
ये भी पढ़िए…….
अंबिकापुर: नगर पंचायत सीतापुर में कचरे का अंबार, गंदगी और बदबू से जनता त्रस्त