Close Menu
Offbeat News
    🔴 OFFBEAT LATEST NEWS

    धनबाद में ईडी का बड़ा एक्शन: जानिए किन 25 ठिकानों पर पड़ी छापेमारी, अवैध कोयला कारोबार की जांच तेज

    July 28, 2026

    आधी रात किराना दुकान में भड़की भीषण आग, जानिए कैसे लाखों का सामान मिनटों में जलकर हुआ राख

    July 28, 2026

    Rashifal 28 July 2026 : जानिए किस राशि की चमकेगी किस्मत, किसे बरतनी होगी सावधानी

    July 28, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Offbeat News
    Trending
    • धनबाद में ईडी का बड़ा एक्शन: जानिए किन 25 ठिकानों पर पड़ी छापेमारी, अवैध कोयला कारोबार की जांच तेज
    • आधी रात किराना दुकान में भड़की भीषण आग, जानिए कैसे लाखों का सामान मिनटों में जलकर हुआ राख
    • Rashifal 28 July 2026 : जानिए किस राशि की चमकेगी किस्मत, किसे बरतनी होगी सावधानी
    • इतिहास के पन्नों में 28 जुलाई: जानिए भारत में पहली बार कब और कैसे पहचान के लिए हुआ फिंगरप्रिंट का इस्तेमाल
    • छात्र आंदोलन के बीच तेज प्रताप यादव गिरफ्तार: जानिए किन आरोपों में भेजे गए 14 दिन की न्यायिक हिरासत में
    • कोयला परियोजना में ताबड़तोड़ फायरिंग: जानिए कैसे अपराधियों ने दो हाइवा वाहनों को बनाया निशाना, पुलिस जांच में जुटी
    • NEET विवाद के बीच शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा: जानिए क्यों छोड़ा पद, छात्रों के आंदोलन के बाद लिया बड़ा फैसला
    • ऑफबीट इंपैक्ट: 41 प्रकरण, 98,600 रुपये का चालान… खबर के बाद रामानुजगंज में भारी वाहनों पर बड़ी कार्रवाई
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 🔐 Login
    Offbeat News
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 🔐 Login
    Home»State»अबुआ आवास योजना के तहत देंगे तीन कमरों का आवास : हेमंत सोरेन
    State

    अबुआ आवास योजना के तहत देंगे तीन कमरों का आवास : हेमंत सोरेन

    Offbeat NewsBy Offbeat NewsDecember 15, 2023
    Facebook Twitter WhatsApp Threads
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Email WhatsApp

    रांची/खूंटी। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि राज्य में वर्ष 2021 से “आपकी योजना-आपकी सरकार-आपके द्वार” कार्यक्रम का आयोजन शुरू हुआ है। इस कार्यक्रम का शुभारंभ खूंटी के इस पावन भूमि धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की जन्म स्थल उलिहातु से हुआ था। वर्ष 2022 में भी इसका आयोजन किया गया और अब 2023 में तीसरे चरण के तहत राज्य के सभी पंचायत और गांव में इसका आयोजन उत्सव के रूप में किया जा रहा है।

    मुख्यमंत्री शुक्रवार को खूंटी के कचहरी मैदान में आयोजित “आपकी योजना-आपकी सरकार-आपके द्वार” कार्यक्रम में बोल रहे थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि रोटी, कपड़ा और मकान सभी की जरूरत है। इसके बिना जीवन यापन मुश्किल है लेकिन झारखण्ड के जरूरतमंदों के लिए आठ लाख आवास की स्वीकृति केंद्र सरकार ने नहीं दी। अब हमारी सरकार राज्य संपोषित अबुआ आवास योजना के तहत अर्हता प्राप्त जरूरतमंद को योजना से आच्छादित कर रही है। यह तीन कमरों का सुसज्जित आवास होगा। केंद्र सरकार की अनदेखी के बाद यहां के लोगों की सामाजिक सुरक्षा सुनिश्चित करना राज्य सरकार के लिए जरूरी था। पूर्व में 11 लाख राशन कार्ड रद्द कर दिया गया लेकिन आपकी सरकार ने 20 लाख लोगों को हरा राशन कार्ड से आच्छादित किया।

    WhatsApp Group Join Now
    Facebook Page Follow Us

    मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2020 से पूर्व आखिर ऐसा क्या कार्य हुआ था कि ये विगत दो चरणों में हमें समस्याओं के लाखों आवेदन प्राप्त हुए। बुजुर्गों, दिव्यांगों, छात्र-छात्राओं, युवाओं, महिलाओं सभी की अपनी-अपनी समस्याएं थी। इससे प्रतीत हुआ कि पूर्व में प्रखंड में कार्यरत पदाधिकारी और कर्मी एवं जिला मुख्यालय में कार्यरत अधिकारियों और कर्मियों ने कभी गांव-पंचायत का रुख नहीं किया और न ही पूर्व में इन समस्याओं को दूर करने के प्रति संवेदनशीलता दिखाई गई लेकिन आज अर्हता प्राप्त सभी जरूरतमंदों को राज्य सरकार पेंशन दे रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सर्वजन पेंशन योजना लागू करने वाला झारखंड देश का पहला राज्य है। सभी जरूरतमंदों को सामाजिक सुरक्षा से जोड़ना हमारा कर्तव्य है। हमारी सरकार आने वाले समय में भी जनहित का कार्य निरंतर करती रहेगी।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि अब ऐसा कोई घर नहीं जहां सरकार की योजना का लाभ नहीं मिला हो। अब स्थिति बदल गई है। पदाधिकारी और कर्मी अब पूरे ब्लॉक ऑफिस के संसाधनों के साथ आपके द्वार पर बैठे हुए हैं। अब हाथों-हाथ आय प्रमाण पत्र ,जाति प्रमाण पत्र, मृत्यु प्रमाण पत्र, सावित्रीबाई फुले किशोरी योजना, साइकिल वितरण योजना सहित अन्य योजनाओं का लाभ मिल रहा है। हमारी सरकार का प्रयास है कि योजनाओं का लाभ लेने के लिए आपको ब्लॉक या जिला कार्यालय जाने की जरूरत न पड़े। इसलिए इन्हें आपके द्वार में बैठा दिया है। यदि इस कार्य में कोई भी बिचौलिया सामने आता है, तो इसकी जानकारी दें। उस पर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि अब परिवार की सभी बेटियों को सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना का लाभ मिलेगा। 12वीं के बाद भी उच्च शिक्षा में सरकार झारखंड की बेटियों को आर्थिक सहयोग करेगी। बेटियां सिर्फ डिग्री नही लेंगी, बल्कि इससे आगे इंजीनियरिंग, डॉक्टर, लॉ आदि समेत अन्य उच्च शिक्षा की ओर भी अग्रसर हो सकेंगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार यहां के छात्र-छात्राओं को गुरुजी स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना के तहत आर्थिक मदद करेगी। साथ ही यदि आप विदेश में उच्च शिक्षा लेने की इच्छा रखते हों तो आपको मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा पारदेशीय छात्रवृत्ति योजना के तहत आपको शत-प्रतिशत स्कॉलरशिप प्रदान किया जाएगा। वर्तमान में खूंटी, सिमडेगा और गुमला समेत अन्य जिला की बेटियां विदेश में उच्च शिक्षा ग्रहण कर रहीं हैं।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि महिलाओं की बदौलत हमने लम्बी लड़ाइयां जीती हैं। कोरोना संक्रमण काल में गांव की महिलाओं ने सरकार को बड़ी मजबूती के साथ सहयोग दिया है। इस महामारी में उन्होंने अपनी जान की बाजी लगाकर निःशुल्क भोजन कराया था। मुझे इस बात का दुःख होता है कि कई महिलाएं हाट-बाजार में हड़िया-दारू बेचने का कार्य करती हैं, इससे हमारा समाज पीछे जाएगा और कुछ लोगों ने इसे सुनियोजित व्यापार का माध्यम बना लिया है। मैं उन महिलाओं से कहना चाहूंगा कि राज्य सरकार आपके लिए फूलो झानो आशीर्वाद योजना लेकर आयी है। अब आप अपने माथे पर जो हड़िया-दारू नहीं, बल्कि सरकार की योजना लेकर चलिए फिर देखिएगा आप और समाज कितने मान-सम्मान के साथ आगे बढ़ेगा।

    मुख्यमंत्री ने कहा, झारखण्ड की बेटियां खेल के क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन कर रही हैं। जिला स्तर पर एस्ट्रोटर्फ मैदान बनाने का कार्य आपकी सरकार ने किया है। हमने नई खेल नीति बनाई है। अब खिलाड़ियों को प्रोत्साहन राशि भी दिया जाएगा। आने वाले समय में खिलाड़ियों को नौकरी में भी हिस्सा देने का विचार कर रहें हैं। हम बेटियों को और मजबूती प्रदान कर सकें। महिला हॉकी चैंपियनशिप का आयोजन झारखंड में जिस प्रकार किया गया यह ऐतिहासिक आयोजन था। हमें नहीं लगता है कि इस तरह का आयोजन देश के किसी भी राज्य में किया गया हो। आने वाले वर्षों में भी इसी तरह के अंतरराष्ट्रीय एवं राष्ट्रीय खेल आयोजन झारखंड में होंगे यह राज्य सरकार का प्रयास है।

    ये भी पढ़िए…..

    आजादी की लड़ाई के साथ अलग राज्य आंदोलन में भी आदिवासी समाज का बड़ा योगदान : बाबूलाल

    Post Views: 611
    Chief Minister Hemant Soren addressing the program
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email WhatsApp
    Previous Articleआजादी की लड़ाई के साथ अलग राज्य आंदोलन में भी आदिवासी समाज का बड़ा योगदान : बाबूलाल
    Next Article केबी मध्‍य विद्यालय में नौनिहालों की आंखों की जांच, आईसीआईसीआई लोम्बार्ड की वार्षिक सीएसआर पहल ‘केयरिंग हैंड्स’
    Offbeat News
    • Website

    ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।

    Related Posts

    ट्रायल के दौरान धराशाई हुआ रोहतासगढ़ रोपवे

    December 26, 2025

    झारखंड कैडर के 10 आईपीएस को लेवल 12 वेतनमान में प्रोन्नति

    January 13, 2025

    रामानुजगंज: विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के शौर्य संचलन में उमड़ा सनातनियों का जनसैलाब

    December 24, 2024

    एबीवीपी ने छेड़खानी मामले को लेकर डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विवि प्रशासन से की कार्रवाई की मांग

    December 19, 2024
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Latest News

    धनबाद में ईडी का बड़ा एक्शन: जानिए किन 25 ठिकानों पर पड़ी छापेमारी, अवैध कोयला कारोबार की जांच तेज

    July 28, 2026

    आधी रात किराना दुकान में भड़की भीषण आग, जानिए कैसे लाखों का सामान मिनटों में जलकर हुआ राख

    July 28, 2026

    Rashifal 28 July 2026 : जानिए किस राशि की चमकेगी किस्मत, किसे बरतनी होगी सावधानी

    July 28, 2026

    इतिहास के पन्नों में 28 जुलाई: जानिए भारत में पहली बार कब और कैसे पहचान के लिए हुआ फिंगरप्रिंट का इस्तेमाल

    July 28, 2026
    Latest Posts
    Featured

    देश में अबतक 56 करोड़ से ज्यादा लोगों को लगी वैक्सीन, पिछले 24 घंटे में 55 लाख से ज्यादा लोगों को लगा टीका

    October 27, 2022

    Offbeat News is dedicated to delivering fresh perspectives, unheard stories, and credible journalism that keeps you informed and inspired.

    We're social. Connect with us:

    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest YouTube
    Quick Links
    • Home
    • Sports
    • Health
    Follow Us
    • Facebook
    • WhatsApp
    Recent Post
    • धनबाद में ईडी का बड़ा एक्शन: जानिए किन 25 ठिकानों पर पड़ी छापेमारी, अवैध कोयला कारोबार की जांच तेज
    • आधी रात किराना दुकान में भड़की भीषण आग, जानिए कैसे लाखों का सामान मिनटों में जलकर हुआ राख
    • Rashifal 28 July 2026 : जानिए किस राशि की चमकेगी किस्मत, किसे बरतनी होगी सावधानी
    • इतिहास के पन्नों में 28 जुलाई: जानिए भारत में पहली बार कब और कैसे पहचान के लिए हुआ फिंगरप्रिंट का इस्तेमाल
    • छात्र आंदोलन के बीच तेज प्रताप यादव गिरफ्तार: जानिए किन आरोपों में भेजे गए 14 दिन की न्यायिक हिरासत में
    © 2026 Designed by offbeatnews.in | An MSME-Registered News Portal

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.