Close Menu
Offbeat News Offbeat News
    🔴 OFFBEAT LATEST NEWS

    एलबी सिंह पर ईडी का बड़ा एक्शन, जानिए कैसे फ्रीज हुए 160 करोड़ के म्यूचुअल फंड

    July 29, 2026

    धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे वाली सोशल मीडिया पोस्ट पड़ी भारी, बलरामपुर में पटवारी सम्प्रीत एक्का निलंबित

    July 29, 2026

    ऑपरेशन ‘दौरा पहाड़’ की बड़ी सफलता, 2.20 करोड़ का इनामी शीर्ष नक्सली मिसिर बेसरा समेत पांच गिरफ्तार

    July 29, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Offbeat News Offbeat News
    Trending
    • एलबी सिंह पर ईडी का बड़ा एक्शन, जानिए कैसे फ्रीज हुए 160 करोड़ के म्यूचुअल फंड
    • धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे वाली सोशल मीडिया पोस्ट पड़ी भारी, बलरामपुर में पटवारी सम्प्रीत एक्का निलंबित
    • ऑपरेशन ‘दौरा पहाड़’ की बड़ी सफलता, 2.20 करोड़ का इनामी शीर्ष नक्सली मिसिर बेसरा समेत पांच गिरफ्तार
    • फर्जी रजिस्ट्री बनाकर तहसील में पेश करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, न्यायालय में पेश
    • दहेज प्रताड़ना से जबरन गर्भपात तक: जानिए विवाहिता ने पति समेत पांच लोगों पर क्यों दर्ज कराया गंभीर केस
    • जेपीएससी भर्ती घोटाले की जांच तेज: जानिए पूर्व चेयरमैन एल ख्यांग्ते से दूसरे दिन किन सवालों पर हुई पूछताछ
    • सुदर्शन यादव को मिला ‘छत्तीसगढ़ यादव गौरव सम्मान’, प्रदेशभर की प्रतिभाओं का हुआ सम्मान
    • 31 साल बाद घर लौटा लापता युवक: जानिए कैसे अचानक लौटे साधु शर्मा, भावुक पुनर्मिलन से नम हुईं गांव की आंखें
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 🔐 Login
    Offbeat News Offbeat News
    👤
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 🔐 Login
    Home»Jharkhand»जेल जाते ही जीत गए थे हेमंत, एनडीए का तय था अंत
    Jharkhand

    जेल जाते ही जीत गए थे हेमंत, एनडीए का तय था अंत

    Ranchi: हेमंत है तो हिम्मत है, मिलेगी पेंशन, तो नहीं कोई टेंशन…के नारे ने बंटोगे, तो कटोगे…के संदेश को छोड़ दिया मीलों पीछे, रोटी, बेटी, माटी की पुकार... का जुमला भी नहीं आया काम, आदिवासी बाहुल्य राज्य में आदिवासियों की खिलाफत पड़ गया भारी, मोदी-शाह और हिमंता-शिवराज का नहीं चला जादू, गुजरात माॅडल पड़ गया फीका
    Dr. Amarnath PathakBy Dr. Amarnath PathakNovember 23, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Threads
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Email WhatsApp

    रांची। फिर से हेमंत सरकार। यह तो उसी दिन तय हो गया था, जब हेमंत सोरेन को जेल हुई थी। इससे आदिवासियों के मन में यह पीड़ा घर कर गई थी कि उनके नेता को एक साजिश के तहत जेल भेजा गया। आदिवासी बाहुल्य राज्य में आदिवासियों की खिलाफत का परिणाम जनता ने दे दिया। इस चुनाव के नतीजे ने इस बात को साबित भी कर दिया। ऊपर से प्रत्याशियों को पार्टी से हाइजैक कर अपनी पार्टी में लाकर चुनाव लड़वाना भी एनडीए को महंगा पड़ गया। इससे भाजपा के पुराने कार्यकर्ताओं में नाराजगी के भाव रहे। हेमंत सरकार की मइयां सम्मान योजना भी गोगो दीदी योजना पर आरंभ से ही भारी रही।

    हेमंत है तो हिम्मत है, मिलेगी पेंशन, तो नहीं कोई टेंशन…का नारा कटोगे, तो बंटोगे और एक हैं, तो सेफ हैं…की आवाज को दबा दिया। बांग्लादेशी घुसपैठियों का मोदी-शाह का मुद्दा भी पीछे छूट गया। चूंकि अगर बांग्लादेशी भारत में घुस रहे हैं, तो इसका जिम्मेवार सबसे पहले झारखंडियों ने केंद्र सरकार को ही माना। या फिर इसे झूठा नारा कह एनडीए के नेताओं के बयान को अपने जनादेश से सिरे से खारिज कर दिया। पिछले कई माह से हिमंता विश्व सरमा और शिवराज सिंह चौहान का कैंप भी भाजपा के काम नहीं आया। लोगों का भरोसा इसलिए भी हेमंत सरकार पर बरकरार रहा, क्योंकि उन्हें कई नौकरियां मिलीं।

    WhatsApp Group Join Now
    Facebook Page Follow Us

    पारा शिक्षकों के मानदेय पर भी सुनवाई की। अन्य कर्मियों की मांगों पर भी गौर फरमाया। अर्थात रोजगार के मामले में भी हेमंत सरकार ने जनता को विश्वास में लिया। झारखंड एक अलग संस्कृति और सोच की भूमि रही है। यहां धार्मिक मुद्दे बहुत काम नहीं करते। एकाध क्षेत्र में ही ऐसा देखने को मिलता रहा है। यहां लोगों ने यह भी देखा कि किस तरह कोविड के दो साल हेमंत सरकार उसमें उलझी रही और उस वक्त भी अन्य प्रदेशों से प्रवासी मजदूरों को वापस लाने में तत्परता दिखाई थी। उसके बाद बचे तीन साल के अंदर काफी कुछ काम हुआ। विकास, रोजगार समेत अन्य फैक्टर पर जनता ने हेमंत सरकार को फेल नहीं किया। हां यह अवश्य हुआ कि झामुमो की स्टार प्रचारक कल्पना सोरेन झामुमो, कांग्रेस, राजद समेत इंडिया गठबंधन की सरकार बनाने में कामयाब रहीं।

    इसे नकारा नहीं जा सकता कि धुआंधार चुनाव प्रचार में उनकी बड़ी भूमिका बाजीगर की तरह रही। मोदी और शाह के गुजरात माॅडल को झारखंड की जनता ने सिरे से नकार दिया। बंगाल में ममता बनर्जी के मामले में भी यही स्थिति थी। वहीं भी भाजपा की नकारात्मक प्रचार शैली खुद उसी पर भारी पड़ गई। इधर जिस चंपाई सोरेन के मुद्दे के भरोसे भाजपा ने सियासी खेल खेला था, वह भी काम नहीं आया। बहरहाल, अब आगे जनता ने जिन मुद्दों पर हेमंत सरकार को लगातार दूसरी बार मौका दिया है, उस पर खरा उतरने की बारी है। आमजनमानस को यह उम्मीद है कि हेमंत सरकार उनकी आकांक्षाओं को अगले पांच वर्षों में अवश्य पूरा करेगी।

    ये भी पढ़िए……….

    रामगढ़ विधानसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार ममता देवी जीतीं

    Post Views: 747
    Hemant Soren Offbeat News
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email WhatsApp
    Previous Articleरामगढ़ विधानसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार ममता देवी जीतीं
    Next Article हेमंत सोरेन की ऐतिहासिक जीत : झारखंड को स्पष्ट जनादेश और ‘वर्ल्ड वाइड न्यूज’ की सटीक भविष्यवाणी
    Dr. Amarnath Pathak

    इंटरनेशनल अवार्डी फाॅर सोशियो जर्नलिज्म, एआईईसीई, माया कोने अवार्ड भारत-स्वीटरजरलैंड (13 मार्च 2024) सीनियर एडिटर, वर्ल्ड विजन न्यूज (जुलाई 2025 से अब तक ) सीनियर एडिटर, वर्ल्ड वाइज न्यूज (जुलाई 2023 से जून 2025 तक ) सीनियर सब-एडिटर, लेट्सअप न्यूज एजेंसी महाराष्ट्र (2022-23) एडिटर, उज्ज्वल दुनिया डेली (2019-22) सीनियर सब एडिटर, दैनिक जागरण (2018-19) सीनियर एडिटर, पूरी दुनिया नेशनल मैगजीन (2017-18) सब एडिटर, दैनिक हिन्दुस्तान (2007-17)

    Related Posts

    एलबी सिंह पर ईडी का बड़ा एक्शन, जानिए कैसे फ्रीज हुए 160 करोड़ के म्यूचुअल फंड

    July 29, 2026

    दहेज प्रताड़ना से जबरन गर्भपात तक: जानिए विवाहिता ने पति समेत पांच लोगों पर क्यों दर्ज कराया गंभीर केस

    July 29, 2026

    जेपीएससी भर्ती घोटाले की जांच तेज: जानिए पूर्व चेयरमैन एल ख्यांग्ते से दूसरे दिन किन सवालों पर हुई पूछताछ

    July 29, 2026

    झारखंड में सुरक्षा बलों की बड़ी सफलता: जानिए कैसे एक करोड़ का इनामी माओवादी मिसिर बेसरा गिरफ्तार हुआ

    July 29, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Latest News

    एलबी सिंह पर ईडी का बड़ा एक्शन, जानिए कैसे फ्रीज हुए 160 करोड़ के म्यूचुअल फंड

    July 29, 2026

    धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे वाली सोशल मीडिया पोस्ट पड़ी भारी, बलरामपुर में पटवारी सम्प्रीत एक्का निलंबित

    July 29, 2026

    ऑपरेशन ‘दौरा पहाड़’ की बड़ी सफलता, 2.20 करोड़ का इनामी शीर्ष नक्सली मिसिर बेसरा समेत पांच गिरफ्तार

    July 29, 2026

    फर्जी रजिस्ट्री बनाकर तहसील में पेश करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, न्यायालय में पेश

    July 29, 2026
    Latest Posts
    Featured

    देश में अबतक 56 करोड़ से ज्यादा लोगों को लगी वैक्सीन, पिछले 24 घंटे में 55 लाख से ज्यादा लोगों को लगा टीका

    October 27, 2022

    Offbeat News is dedicated to delivering fresh perspectives, unheard stories, and credible journalism that keeps you informed and inspired.

    We're social. Connect with us:

    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest YouTube
    Quick Links
    • Home
    • Sports
    • Health
    Follow Us
    • Facebook
    • WhatsApp
    Recent Post
    • एलबी सिंह पर ईडी का बड़ा एक्शन, जानिए कैसे फ्रीज हुए 160 करोड़ के म्यूचुअल फंड
    • धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे वाली सोशल मीडिया पोस्ट पड़ी भारी, बलरामपुर में पटवारी सम्प्रीत एक्का निलंबित
    • ऑपरेशन ‘दौरा पहाड़’ की बड़ी सफलता, 2.20 करोड़ का इनामी शीर्ष नक्सली मिसिर बेसरा समेत पांच गिरफ्तार
    • फर्जी रजिस्ट्री बनाकर तहसील में पेश करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, न्यायालय में पेश
    • दहेज प्रताड़ना से जबरन गर्भपात तक: जानिए विवाहिता ने पति समेत पांच लोगों पर क्यों दर्ज कराया गंभीर केस
    © 2026 Designed by offbeatnews.in | An MSME-Registered News Portal

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.