हजारीबाग। हजारीबाग में ‘कलाकार महोत्सव 2025’ का भव्य आयोजन नगर भवन में कला, संस्कृति और युवाओं की प्रतिभा का अद्भुत संगम देखने को मिला। हजारीबाग आर्ट एंड कल्चरल ट्रस्ट की ओर से आयोजित यह कार्यक्रम कला, संस्कृति और युवा प्रतिभाओं के उत्थान को समर्पित रहा, जिसमें जिले भर के कलाकारों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
कार्यक्रम के बतौर मुख्य अतिथि झारखंड सरकार के खेलकूद, कला-संस्कृति एवं युवा कार्य विभाग मंत्री सुदिव्य कुमार, विशिष्ट अतिथि सदर विधायक प्रदीप प्रसाद के साथ सम्मानित अतिथि के रूप में जेएमएम के केंद्रीय समिति सदस्य विकास राणा शामिल हुए। सभी अतिथियों ने मंच से कहा, “हजारीबाग की सांस्कृतिक विरासत को आगे बढ़ाने के लिए इस तरह के आयोजनों की महत्वपूर्ण भूमिका है। सरकार युवाओं को प्रोत्साहित करने हेतु हरसंभव सहयोग प्रदान करेगी।”
महोत्सव में नृत्य, संगीत, नाट्य, फैशन शो एवं पेंटिंग जैसी रंगारंग प्रस्तुतियों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। जिले के उभरते कलाकारों ने मंच से अपनी प्रतिभा का बेहतरीन प्रदर्शन किया, जिसे दर्शकों की तालियों ने खूब सराहा। कार्यक्रम के आयोजक हजारीबाग आर्ट एंड कल्चरल ट्रस्ट अध्यक्ष रामकिशोर सावंत ने बताया कि महोत्सव का उद्देश्य युवाओं को नशा और नकारात्मक गतिविधियों से दूर रखते हुए उन्हें कला और रचनात्मकता की ओर प्रेरित करना है। साथ ही, स्थानीय सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित एवं बढ़ावा देना भी इसका प्रमुख उद्देश्य है। इस बड़े महोत्सव में हजारीबाग के लगभग पच्चास से ऊपर संस्थाओं में भाग लेकर संयुक्त रूप से एक बैनर तले इस कार्यक्रम का आयोजन किया। समूह नृत्य में जहां किंगडम ऑफ डांस, कलांगना नृत्य विद्यालय, समिष्ठा डांस एवं आर्ट एकेडमी,सांस्कृतिक विकास केंद्र, पुष्पदीप संगीत एवं नृत्य संस्था, नृत्य वाटिका डांस एकेडमी, कथक डांस एकेडमी,चंदन डांस ग्रुप, स्वर भारती म्यूजिकल एकेडमी के बच्चों ने अपने-अपने नृत्य से लोगों को मोहा वही समूह गान में श्री मां संगीतयन, मां शारदे संगीत संस्थान, रागेश्री म्यूजिक एकेडमी,आदिशक्ति एकेडमी के प्रस्तुति ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।
कार्यक्रम में तरंग ग्रुप द्वारा आयोजित सोहराय आर्ट पर आधारित फैशन शो ,कला किरण द्वारा आयोजित कला प्रदर्शनी ,हो एंटरटेनमेंट का नाटक एवं मिस ग्लोबल ट्राइबल क्वीन की उपस्थिति विशेष आकर्षण का केंद्र रहा।
अदिति शुक्ला, शैली राणा,हर्षिका साक्षी गुप्ता,सीमा गुप्ता, प्रिंस कुमार,सूरज दयाल ,संजय कुमार, सुभाष सेन ,सुबोध आकाश ,राजीव रंजन मिश्रा ,शान सैयद, करण पांडे ,कुमारी दित्या,शशिकांत सिन्हा उर्फ चुन्नू, प्रतिज्ञा, डॉ रंजन, एकता,सुरेंद्र सुदेश, वसीम अकरम ,अरमान अलाम ,मनोज पांडे आदि कलाकरों की एकल प्रस्तुति ने कार्यक्रम के जान डालने का काम किया।
इस दौरान प्रसिद्ध रंगकर्मी तापस चक्रवर्ती, राकेश सिन्हा एवं प्रदीप सेन गुप्ता को लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया गया। मंच संचालन संयुक्त रूप से ट्रस्ट के सचिव प्रदीप पाठक एवं मनोज सिन्हा ने किया।इस कार्यक्रम में विजयश्री सपना कंस्ट्रक्शन, ओम आरोहण के संस्थापक एवं भाजपा नेत्री शेफाली गुप्ता,एम डी एम सैलून, थरुनिका बुटीक, आश्रय फाउंडेशन, सावंत इंटर कालेज, कलकत्ता हेचरी,जानू राज फिल्म एंड टेलीविजन का बतौर प्रायोजक विशेष सहयोग रहा।
इस मौके पर झारखंड मुक्ति मोर्चा के पूर्व विधायक जानकी यादव, कमल नयन सिंह, भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष विवेकानंद सिंह हरि श्रीवास्तव सुदेश चंद्रवंशी मनोज गिरी एवं बटेश्वर मेहत कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता मुन्ना सिंह, जिला अध्यक्ष शैलेंद्र यादव, मनोज नारायण भगत के साथ-साथ जिले के कई गणमान्य नागरिक, सामाजिक कार्यकर्ता, शिक्षकगण व पत्रकार उपस्थित थे। कार्यक्रम का समापन सभी प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र और स्मृति-चिह्न प्रदान कर किया गया।
ये भी पढ़िए……..
हजारीबाग की फ्रेंड्स कॉलोनी बनी मिसाल: समाजसेवी संजर मलिक की अगुवाई में हो रहा चहुंमुखी विकास