Close Menu
Offbeat News Offbeat News
    🔴 OFFBEAT LATEST NEWS

    औषधि विक्रेता संघ के चुनाव में अजय गुप्ता अध्यक्ष, द्वारिका नाथ पांडेय सचिव और नवीन गुप्ता कोषाध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित

    September 14, 2026

    खेलते-खेलते डबरी में गिरा डेढ़ साल का मासूम, मौत

    September 14, 2026

    ढलान पर अचानक फेल हुआ ब्रेक, फिर हुआ जोरदार धमाका! दो ट्रेलर भिड़े, चालक की मौके पर मौत

    September 14, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Offbeat News Offbeat News
    Trending
    • औषधि विक्रेता संघ के चुनाव में अजय गुप्ता अध्यक्ष, द्वारिका नाथ पांडेय सचिव और नवीन गुप्ता कोषाध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित
    • खेलते-खेलते डबरी में गिरा डेढ़ साल का मासूम, मौत
    • ढलान पर अचानक फेल हुआ ब्रेक, फिर हुआ जोरदार धमाका! दो ट्रेलर भिड़े, चालक की मौके पर मौत
    • ऑपरेशन टेबल फटी मिली, साधारण लैंप से हो रहा था काम! सदर अस्पताल के सामने चल रहे रीमा सेवा सदन पर छापा, हॉस्पिटल सील
    • तालाब में मिली नवविवाहिता की लाश, अब पति-ससुर गिरफ्तार
    • गणेश विसर्जन को लेकर शांति समिति की बैठक, रात 9 बजे बाद विसर्जन पर रोक
    • 10 सितंबर की घटना के बाद ट्यूलिप हॉस्पिटल पर बड़ा एक्शन! पंजीकरण अंतरिम रूप से निलंबित, नए मरीजों की भर्ती पर रोक
    • गढ़वा थाना प्रभारी के पैतृक घर में रात 3 बजे घुसे चोर, अलमीरा-बक्से तोड़कर 5 लाख का माल साफ; सुबह दो संदिग्ध पकड़े गए
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Offbeat Videos
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 📀 Video
    Offbeat News Offbeat News
    🟠
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 📀 Video
    Home»Politics»झारखंड में घोटालों और लूट की सरकार, ईडी से क्यों भाग रहे हेमंत : मनीष जायसवाल
    Politics

    झारखंड में घोटालों और लूट की सरकार, ईडी से क्यों भाग रहे हेमंत : मनीष जायसवाल

    हजारीबाग के हउरहउरू रोड स्थित निमंत्रण पैलेस में 30 दिसंबर को आयोजित प्रेसवार्ता में उन्होंने वार्षिक रिपोर्ट कार्ड भी पेश किया। उन्होंने झारखंड में गठबंधन सरकार के चार साल पूर्ण होने पर बीजेपी की ओर से जारी किए गए हेमंत सरकार के खिलाफ आरोप पत्र का लोकार्पण किया।
    Offbeat NewsBy Offbeat NewsDecember 30, 2023
    Facebook Twitter WhatsApp Threads Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Email WhatsApp

    हजारीबाग। हजारीबाग के सदर विधायक मनीष जायसवाल ने झारखंड में घोटालों और लूट की सरकार बताते हुए हेमंत सरकार के खिलाफ निशाना साधा और यह सवाल उठाया कि आखिर मुख्यमंत्री ईडी का सामना क्यों नहीं कर रहे हैं। हजारीबाग के हउरहउरू रोड स्थित निमंत्रण पैलेस में 30 दिसंबर को आयोजित प्रेसवार्ता में उन्होंने वार्षिक रिपोर्ट कार्ड भी पेश किया। उन्होंने झारखंड में गठबंधन सरकार के चार साल पूर्ण होने पर बीजेपी की ओर से जारी किए गए हेमंत सरकार के खिलाफ आरोप पत्र का लोकार्पण किया।

    विधायक ने कहा कि फाइल, फोल्डर बॉस की सरकार के चार साल पूरे हुए। इस दौरान गठबंधन मालामाल रही और झारखंड बदहाल रहा। 23 साल में 4764 दिनों तक बीजेपी ने शासन किया। वहीं 10 साल यानी 3625 दिनों तक यूपीए गठबंधन ने शासन किया। वर्तमान राज्य सरकार अपने चुनावी वादे पर पूरी तरह विफल रही है। उन्होंने जनता से किए वादों को अब तक नहीं निभाया है। यह सरकार वोट बैंक की तुष्टीकरण और सरकार के नुमाइंदे सिर्फ अपनी झोली भरने में मस्त हैं। इस सरकार के कार्यकाल में उग्रवादी फिर सक्रिय हो गए हैं। सरकार महिला, किसान, युवा, व्यवसाई विरोधी है। ट्रांसफर-पोस्टिंग का उद्योग चल रहा है और अधिकारी पूरी तरह मनमानी कर रहे हैं। लॉ एंड आर्डर ध्वस्त है और जनता त्रस्त है।

    WhatsApp Group Join Now
    Facebook Page Follow Us

    विधायक ने हेमंत सरकार पर जोरदार प्रहार करते हुए कहा कि झारखंड में अपार साधन के बाद भी अयोग्य हेमंत सरकार ने झारखंडियों के सपने को चकनाचूर कर दिया। हेमंत सरकार ने युवा, महिला, आदिवासी, दलित, पिछड़ा, किसान सहित अन्य वर्गों को किए गए अपने वादे पर सिर्फ मुंगेरीलाल का हसीन सपना ही दिखाई और खुद सत्ता में रहकर भ्रष्टाचार के अखंड में डूबकर मलाई खाते रहे। यह सरकार भ्रष्टाचार, तुष्टिकरण धर्मांतरण एवं लाभ जिहाद को बढ़ाने में मस्त रही और बुनियादी सुविधाओं को लेकर उनकी उदासीनता इस कदर दिखी की जो झारखंड पूर्व की रघुवर सरकार में देश में अपने विकास की गति के लिए जगह बना रहा था उसे भ्रष्टाचार की पराकाष्ठा के लिए कलंकित होना पड़ा। हेमंत सरकार की नाकामियों को गिनाते हुए विधायक ने कहा कि पांच लाख नौकरी, बेरोजगारी भत्ता, एक साल में चार जेपीएससी परीक्षा कराने, गरीब महिलाओं को 2000 रुपए प्रतिमाह चूल्हा खर्च, किसानों को दो लाख का कर्ज माफ़ी और जल, जंगल, जमीन की रक्षा करने का वादा कोरा साबित हुआ।

    मोदी सरकार के सहयोग को गिनाया

    विधायक ने कहा कि हेमंत सरकार केंद्र सरकार से सहयोग नहीं मिलने का रोना रोती रही है। लेकिन वर्तमान मोदी सरकार से झारखंड को अपार सहयोग मिला है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने ही भगवान बिरसा मुंडा की जयंती को जनजातीय गौरव दिवस घोषित किया। कई राष्ट्रीय योजनाओं को झारखंड की धरती से लांच कर राज्य को लांचिंग पैड बना दिया चाहे वह मुद्रा योजना हो, आयुष्मान भारत योजना हो, विकसित भारत संकल्प यात्रा हो, या जनजातीय आदिवासी न्याय महाअभियान पीएम जनमन योजना हो।

    देवघर में एयरपोर्ट और एम्स का उद्घाटन, झारखंड की नतिनी द्रौपदी मुर्मू को देश की पहली आदिवासी महिला राष्ट्रपति बनाया, अंडमान निकोबार के एक द्वीप का नाम अमर शहीद परमवीर चक्र विजेता लांस नायक अल्बर्ट एक के नाम पर रखा, एलिवेटेड रोड के साथ टाटा रोड पर स्टील स्लैक से बनाई गई देश की पहली सड़क, पांच मेडिकल कॉलेज का तोहफा, खूंटी कोर्ट परिसर में सोलर प्लांट का उद्घाटन, अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत राज्य में 20 रेलवे स्टेशन का शिलान्यास, वंदे भारत ट्रेन की सौगात, पांच नर्सिंग कॉलेज की सौगात, राज्य के 11 लाख 29 हजार घरों को नल से जल योजना से जोड़ा गया, राज्य में ग्रामीण सड़क की कनेक्टिविटी 55% से बढ़कर 99% तक पहुंचाई गई, संथाल में जल जीवन मिशन के तहत 118 किलोमीटर पाइपलाइन के माध्यम से 780 करोड़ की मेगा जिला पूर्ति योजना सहित कई प्रमुख कार्य शामिल हैं।

    ‘जनता देगी जवाब’

    विधायक ने कहा कि वर्तमान गठबंधन की सरकार झारखंड में सिर्फ फाइल, फोल्डर बॉस की सरकार बनकर लूट और झूठ का खेल खेलती रही है। लेकिन झारखंड की जनता अब जागरुक हो चुकी है और आने वाले चुनाव में इसका माकूल जवाब जरूर देगी।

    मौके पर थे मौजूद

    मौके पर भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य हरीश श्रीवास्तव, कैलाशपति ओझा, सुदेश चंद्रवंशी, अनिल मिश्रा, भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अमरदीप यादव, भाजपा जिला अध्यक्ष अशोक यादव, जिला महामंत्री विवेकानंद सिंह, सुनील साहू, कोषाध्यक्ष विनोद भगत, मीडिया प्रभारी जयनारायण मेहता, सदर मंडल अध्यक्ष रामचंद्र कुशवाहा, रणधीर पांडेय, कटकमसांडी मंडल अध्यक्ष रीतलाल यादव, दारु मंडल अध्यक्ष बसंत नारायण, सदर विधनसभा क्षेत्र के विधायक प्रतिनिधि दिनेश सिंह राठौड़, विधानसभा के सह विधायक प्रतिनिधि विशाल वाल्मिकी, नगर विधायक प्रतिनिधि आशीष सोनी, सदर विधायक प्रतिनिधि विजय कुमार, कटकमसांडी विधायक प्रतिनिधि किशोरी राणा, दारु विधायक प्रतिनिधि बालदेव बाबू, कृषि एवं पीडीएस विभाग के विधायक प्रतिनिधि इन्द्रनारायण कुशवाहा, मत्स्य, कल्याण और पशुपालन विभाग के विधायक प्रतिनिधि शिवपाल यादव, महिला विधायक प्रतिनिधि ज्योत्सना देवी, सोनी कुशवाहा, लीलावती देवी, पूनम चौधरी, राजकरण पांडेय, समाजसेवी नारायण गुप्ता, प्रीतपाल कालरा, अनूप अग्रवाल, जयप्रकाश, विधायक पुत्र करण जायसवाल, कुणाल उर्फ़ हैप्पी, कन्नू, पंकज मेहता, अभिषेक कुमार, विशेषांक वर्मा, अनुराग मित्तल, अमित सिन्हा,अनीश यादव, राजेश राणा, जितेंद्र, सदर विधायक मीडिया प्रतिनिधि रंजन चौधरी सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद थे।

    ये भी पढ़िए……….

    ललन सिंह के कारण नीतीश कुमार कहीं के नहीं रहे: तारकिशोर प्रसाद

    Post Views: 539
    Manish Jaiswal
    Previous Articleललन सिंह के कारण नीतीश कुमार कहीं के नहीं रहे: तारकिशोर प्रसाद
    Next Article रामानुजगंज के ग्रामीण क्षेत्रों में भगवान श्री राम की प्राण प्रतिष्ठा के अक्षत कलश के साथ निकाली गई शोभायात्रा
    Offbeat News
    • Website

    ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।

    Related Posts

    ‘देश की स्थिति और भयानक होगी’ : कस्टम ड्यूटी बढ़ाने पर कांग्रेस नेता की चेतावनी, साधा सरकार पर निशाना

    May 13, 2026

    ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के बावजूद राहुल गांधी के खाते में 99 हार, ‘शतक’ से महज एक कदम दूर

    May 4, 2026

    राज्यसभा का सियासी गणित, ‘आप’ के 7 पूर्व नेता आधिकारिक तौर पर हुए भाजपा सांसद

    April 27, 2026

    भाजपा में शामिल होने के बाद स्वाति मालीवाल ने खोला राज, बताई आप छोड़ने की वजह

    April 25, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Latest News

    औषधि विक्रेता संघ के चुनाव में अजय गुप्ता अध्यक्ष, द्वारिका नाथ पांडेय सचिव और नवीन गुप्ता कोषाध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित

    September 14, 2026

    खेलते-खेलते डबरी में गिरा डेढ़ साल का मासूम, मौत

    September 14, 2026

    ढलान पर अचानक फेल हुआ ब्रेक, फिर हुआ जोरदार धमाका! दो ट्रेलर भिड़े, चालक की मौके पर मौत

    September 14, 2026

    ऑपरेशन टेबल फटी मिली, साधारण लैंप से हो रहा था काम! सदर अस्पताल के सामने चल रहे रीमा सेवा सदन पर छापा, हॉस्पिटल सील

    September 14, 2026
    Latest Posts

    Offbeat News is dedicated to delivering fresh perspectives, unheard stories, and credible journalism that keeps you informed and inspired.

    We're social. Connect with us:

    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest YouTube
    Quick Links
    • Home
    • Sports
    • Health
    Follow Us
    • Facebook
    • WhatsApp
    Recent Post
    • औषधि विक्रेता संघ के चुनाव में अजय गुप्ता अध्यक्ष, द्वारिका नाथ पांडेय सचिव और नवीन गुप्ता कोषाध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित
    • खेलते-खेलते डबरी में गिरा डेढ़ साल का मासूम, मौत
    • ढलान पर अचानक फेल हुआ ब्रेक, फिर हुआ जोरदार धमाका! दो ट्रेलर भिड़े, चालक की मौके पर मौत
    • ऑपरेशन टेबल फटी मिली, साधारण लैंप से हो रहा था काम! सदर अस्पताल के सामने चल रहे रीमा सेवा सदन पर छापा, हॉस्पिटल सील
    • तालाब में मिली नवविवाहिता की लाश, अब पति-ससुर गिरफ्तार
    © 2026 Designed by offbeatnews.in | An MSME-Registered News Portal

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.