
बलरामपुर। जिले के रामानुजगंज क्षेत्र में कांग्रेस के मिशन गांव चलो अभियान के तहत ग्राम मितगई में संगठन विस्तार करते हुए बूथ और पंचायत स्तर पर नई कमेटियों का गठन किया गया।
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी रामानुजगंज के तत्वावधान में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के ‘मिशन गांव चलो’ अभियान के तहत आरागाही मंडल अंतर्गत ग्राम मितगई में बूथ कमेटी एवं पंचायत कमेटी का गठन किया गया। कार्यक्रम में जिला प्रभारी शफी अहमद, जिला अध्यक्ष हरिहर प्रसाद यादव एवं ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष मधु गुप्ता के नेतृत्व में संगठन विस्तार की प्रक्रिया संपन्न हुई।
कार्यक्रम के दौरान सर्वसम्मति से बूथ क्रमांक 166 में लक्ष्मण मराबी, बूथ क्रमांक 167 में हीरालाल राम तथा बूथ क्रमांक 168 में जगदेव अगरिया को बूथ अध्यक्ष चुना गया। वहीं पंचायत कमेटी मितगई के अध्यक्ष के रूप में समल सिंह का चयन किया गया। चयन के बाद उपस्थित कार्यकर्ताओं ने करतल ध्वनि के साथ नव-निर्वाचित पदाधिकारियों का स्वागत किया।
इस अवसर पर अजय सोनी, अरुण अग्रवाल, अशोक जायसवाल, व्यासमुनी यादव, प्रमोद गोस्वामी, अरविंद दुबे, मुमताज अंसारी, कौशल जैसवाल, सनोज दास, प्रेम सागर सिंह, नीरज गुप्ता, मजरुल अंसारी, अनिल गुप्ता, बुद्धदेव पोया, प्रतीक सिंह, अशोक गोंड, अजय गुप्ता, चंदेश्वर कुशवाहा, नौशाद आलम, बंशीधर सिंह सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
इसे भी पढ़ें…….

