चतरा। जिले में भारी बारिश से शुक्रवार को पत्थलगडा के फुलवरिया लूल्हा आहार दानापुर के समीप टूट गया। आहार का तटबंध टूटने से 50 एकड़ से अधिक भूभाग में लगी धान की फसल पूरी तरह से डूब गया है। किसानों की ओर से तैयार किए गये धान का बिहन भी मिट्टी से दबकर बह गया है। तटबंध टूटने से यहां बाढ़ सी स्थिति उत्पन्न हो गई।
वहीं प्रखंड कार्यालय में आहार का पानी घुस गया। प्रखंड कार्यालय का पूरा परिसर जलमग्न हो गया। इससे यहां अफरा तफरी मच गई। प्रखंड और अंचल कार्यालय के कई कमरों में बारिश का पानी आ जाने से कई दस्तावेजों काे नुकसान होने की सूचना है। गुंंजरी गेट में कई दुकानों में बारिश का पानी घुसने से लाखों की क्षति हुई है।
इधर, बारिश से गिरधारी सेठ के कपड़ा दुकान पूरी तरह से पानी में डूब गया। देर शाम तक कपड़ा को निकाल कर सड़क किनारे रखा जा रहा था। वहीं ऋतुराज दांगी के घर में पानी घुसने से आलू, प्याज सहित घर में रखे महत्वपूर्ण कागजात और अनाज पूरी तरह से भींग गए।
भारी बारिश से सड़क और पुल से ऊपर से बारिश का पानी बहने लगा। गुंजरी गेट के आगे दीपक बर्तन दूकान के समीप पुल के ऊपर से पानी बहने से आवागमन बाधित हो गया। गुंजरी गेट के समीप जेसीबी मंगा कर बाढ़ का पानी को निकालना के कार्य में लोग जुटे हुए हैं। यहां पुल में मिट्टी डाल देने से पानी जमा हो गया है। अत्यधिक बारिश और तटबंध टूटने के कारण ऐसी स्थिति पैदा हुई है।
ये भी पढ़िए…………
जर्जर सड़क को लेकर रामानुजगंज से बलरामपुर तक पैदल यात्रा, सीएम और मंत्री के फोटो पर किया जलाभिषेक