Browsing: Rajpur Elephant

बलरामपुर जिले के राजपुर वन परिक्षेत्र अंतर्गत ग्राम कुंदी कला में मंगलवार सुबह एक दंतैल हाथी ने वृद्ध दंपती पर हमला कर उन्हें मौत के घाट उतार दिया। मृतक दंपती रोज की तरह सुबह घर से निकले थे। वन विभाग के अनुसार हाथी पांच सदस्यीय दल से अलग होकर क्षेत्र में विचरण कर रहा था। घटना के बाद वन विभाग और पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई शुरू की तथा परिजनों को तत्काल आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई।