Close Menu
Offbeat News Offbeat News
    🔴 OFFBEAT LATEST NEWS

    मंत्री नेताम मुख्य अतिथि वाले कार्यक्रम में भाजपा पार्षद को ही न्योता नहीं, डीईओ पर भड़के कार्यकर्ता

    September 5, 2026

    अंबिकापुर में मैदान में बैठे युवकों पर फादर ने चलाई एयरगन, छर्रा लगने से युवक घायल; गड़ासा दिखाकर धमकाने का भी आरोप

    September 4, 2026

    रामानुजगंज के डीईओ कार्यालय पर फिर उठे सवाल, खपड़ैल छत से टपकता पानी तो बलरामपुर में सजा हाईटेक दफ्तर

    September 4, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Offbeat News Offbeat News
    Trending
    • मंत्री नेताम मुख्य अतिथि वाले कार्यक्रम में भाजपा पार्षद को ही न्योता नहीं, डीईओ पर भड़के कार्यकर्ता
    • अंबिकापुर में मैदान में बैठे युवकों पर फादर ने चलाई एयरगन, छर्रा लगने से युवक घायल; गड़ासा दिखाकर धमकाने का भी आरोप
    • रामानुजगंज के डीईओ कार्यालय पर फिर उठे सवाल, खपड़ैल छत से टपकता पानी तो बलरामपुर में सजा हाईटेक दफ्तर
    • रामानुजगंज वन परिक्षेत्र में अवैध लकड़ी परिवहन पकड़ा गया, पिकअप से 7 नग साल की लकड़ी जब्त
    • रांची में आधी रात तक चला मटका फोड़ का रोमांच, एक के बाद एक टीमों ने आजमाई ताकत; आखिर किसने मारी बाजी?
    • रामानुजगंज के प्राचीन श्रीराम मंदिर में आज मनेगी जन्माष्टमी, 15 साल बाद बन रहा अष्टमी और रोहिणी नक्षत्र का संयोग
    • काशी के मंच से हजारीबाग के डॉ. संजय सिंह का बड़ा सम्मान, नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज; एक ही मंच से मिलीं कई उपाधियां
    • शिक्षक नहीं मिले तो सड़क पर उतरी जेन-जी, मूरकौल स्कूल के छात्रों का फूटा गुस्सा; DEO से पूछा बड़ा सवाल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Offbeat Videos
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 📀 Video
    Offbeat News Offbeat News
    🟠
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 📀 Video
    Home»Chhattisgarh»मंत्री नेताम मुख्य अतिथि वाले कार्यक्रम में भाजपा पार्षद को ही न्योता नहीं, डीईओ पर भड़के कार्यकर्ता
    Chhattisgarh

    मंत्री नेताम मुख्य अतिथि वाले कार्यक्रम में भाजपा पार्षद को ही न्योता नहीं, डीईओ पर भड़के कार्यकर्ता

    एक आमंत्रण पत्र में पार्षद एवं नगरपालिका उपाध्यक्ष का नाम नहीं, सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए विभाग की कार्यप्रणाली पर जताई नाराजगी
    Offbeat NewsBy Offbeat NewsSeptember 5, 2026Updated:September 5, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Threads Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Email WhatsApp

    बलरामपुर, विष्णु पांडेय। डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती के अवसर पर आज शनिवार को जिले में शिक्षक दिवस मनाया जा रहा है। इस अवसर पर शिक्षा विभाग की ओर से जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक एवं कैबिनेट मंत्री रामविचार नेताम मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे, जबकि सरगुजा सांसद चिंतामणि महाराज कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे। कार्यक्रम शुरू होने से पहले ही निमंत्रण पत्रों को लेकर राजनीतिक विवाद सामने आ गया है।

    बलरामपुर नगरपालिका के भाजपा पार्षद एवं उपाध्यक्ष दिलीप सोनी ने शिक्षा विभाग द्वारा जारी किए गए आमंत्रण पत्रों को लेकर नाराजगी जताई है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक ही कार्यक्रम से संबंधित तीन अलग-अलग निमंत्रण पत्र साझा किए हैं। सोनी का आरोप है कि शिक्षा विभाग की ओर से एक ही आयोजन के लिए अलग-अलग प्रकार के आमंत्रण पत्र तैयार कर वितरित किए जा रहे हैं।

    WhatsApp Group Join Now
    Facebook Page Follow Us

    दिलीप सोनी ने पोस्ट में क्या कहा

    दिलीप सोनी ने सोशल मीडिया पर साझा की गई पोस्ट में लिखा है कि एक ही कार्यक्रम के लिए तीन प्रकार के कार्ड शिक्षा विभाग द्वारा वितरित किए जा रहे हैं। उन्होंने विभाग की कार्यप्रणाली पर टिप्पणी करते हुए कहा कि जो लोग बच्चों को शिक्षा देने की जिम्मेदारी निभा रहे हैं, वे प्रोटोकॉल तक नहीं समझ पा रहे हैं। उन्होंने यह भी सवाल किया कि क्या यह अनजाने में हुआ है या फिर जानबूझकर जनप्रतिनिधियों को अपमानित करने का प्रयास किया जा रहा है।

    एक निमंत्रण पत्र में नहीं है सोनी का नाम

    सोशल मीडिया पर साझा किए गए तीन आमंत्रण पत्रों में से एक में भाजपा पार्षद एवं नगरपालिका उपाध्यक्ष दिलीप सोनी का नाम शामिल नहीं होने की बात सामने आई है। इसी को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में भी नाराजगी की चर्चा है। कार्यकर्ताओं का कहना है कि जनप्रतिनिधियों के नाम और पद को लेकर आमंत्रण पत्रों में एकरूपता होनी चाहिए।

    एक ही कार्यक्रम, अलग-अलग कार्ड ने बढ़ाई चर्चा

    शिक्षक दिवस के कार्यक्रम में जिले के प्रमुख जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी प्रस्तावित है। ऐसे में एक ही आयोजन के लिए अलग-अलग आमंत्रण पत्र सामने आने से स्थानीय स्तर पर इसकी चर्चा तेज हो गई है। खासतौर पर जनप्रतिनिधियों के नाम और पद को लेकर तैयार किए गए निमंत्रण पत्रों में अंतर को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में असंतोष बताया जा रहा है।

    अब शिक्षा विभाग के स्पष्टीकरण का इंतजार

    पूरे मामले में शिक्षा विभाग की ओर से अभी तक अलग-अलग आमंत्रण पत्र जारी किए जाने के कारण और नामों में अंतर को लेकर कोई स्पष्ट आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। ऐसे में यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि तीनों निमंत्रण पत्र किस उद्देश्य से तैयार किए गए और अलग-अलग कार्ड में नामों का अंतर क्यों है।

    शिक्षक दिवस के आयोजन से ठीक पहले सामने आए इस विवाद ने कार्यक्रम की तैयारियों के बीच राजनीतिक चर्चा जरूर तेज कर दी है। अब पूरे मामले में शिक्षा विभाग का पक्ष सामने आने के बाद ही स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो सकेगी।

    इसे भी पढ़ें………

    अंबिकापुर में मैदान में बैठे युवकों पर फादर ने चलाई एयरगन, छर्रा लगने से युवक घायल; गड़ासा दिखाकर धमकाने का भी आरोप

    Post Views: 351
    Previous Articleअंबिकापुर में मैदान में बैठे युवकों पर फादर ने चलाई एयरगन, छर्रा लगने से युवक घायल; गड़ासा दिखाकर धमकाने का भी आरोप
    Offbeat News
    • Website

    ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।

    Related Posts

    अंबिकापुर में मैदान में बैठे युवकों पर फादर ने चलाई एयरगन, छर्रा लगने से युवक घायल; गड़ासा दिखाकर धमकाने का भी आरोप

    September 4, 2026

    रामानुजगंज के डीईओ कार्यालय पर फिर उठे सवाल, खपड़ैल छत से टपकता पानी तो बलरामपुर में सजा हाईटेक दफ्तर

    September 4, 2026

    रामानुजगंज वन परिक्षेत्र में अवैध लकड़ी परिवहन पकड़ा गया, पिकअप से 7 नग साल की लकड़ी जब्त

    September 4, 2026

    रामानुजगंज के प्राचीन श्रीराम मंदिर में आज मनेगी जन्माष्टमी, 15 साल बाद बन रहा अष्टमी और रोहिणी नक्षत्र का संयोग

    September 4, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Latest News

    मंत्री नेताम मुख्य अतिथि वाले कार्यक्रम में भाजपा पार्षद को ही न्योता नहीं, डीईओ पर भड़के कार्यकर्ता

    September 5, 2026

    अंबिकापुर में मैदान में बैठे युवकों पर फादर ने चलाई एयरगन, छर्रा लगने से युवक घायल; गड़ासा दिखाकर धमकाने का भी आरोप

    September 4, 2026

    रामानुजगंज के डीईओ कार्यालय पर फिर उठे सवाल, खपड़ैल छत से टपकता पानी तो बलरामपुर में सजा हाईटेक दफ्तर

    September 4, 2026

    रामानुजगंज वन परिक्षेत्र में अवैध लकड़ी परिवहन पकड़ा गया, पिकअप से 7 नग साल की लकड़ी जब्त

    September 4, 2026
    Latest Posts
    Featured

    देश में अबतक 56 करोड़ से ज्यादा लोगों को लगी वैक्सीन, पिछले 24 घंटे में 55 लाख से ज्यादा लोगों को लगा टीका

    October 27, 2022

    Offbeat News is dedicated to delivering fresh perspectives, unheard stories, and credible journalism that keeps you informed and inspired.

    We're social. Connect with us:

    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest YouTube
    Quick Links
    • Home
    • Sports
    • Health
    Follow Us
    • Facebook
    • WhatsApp
    Recent Post
    • मंत्री नेताम मुख्य अतिथि वाले कार्यक्रम में भाजपा पार्षद को ही न्योता नहीं, डीईओ पर भड़के कार्यकर्ता
    • अंबिकापुर में मैदान में बैठे युवकों पर फादर ने चलाई एयरगन, छर्रा लगने से युवक घायल; गड़ासा दिखाकर धमकाने का भी आरोप
    • रामानुजगंज के डीईओ कार्यालय पर फिर उठे सवाल, खपड़ैल छत से टपकता पानी तो बलरामपुर में सजा हाईटेक दफ्तर
    • रामानुजगंज वन परिक्षेत्र में अवैध लकड़ी परिवहन पकड़ा गया, पिकअप से 7 नग साल की लकड़ी जब्त
    • रांची में आधी रात तक चला मटका फोड़ का रोमांच, एक के बाद एक टीमों ने आजमाई ताकत; आखिर किसने मारी बाजी?
    © 2026 Designed by offbeatnews.in | An MSME-Registered News Portal

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.