Close Menu
Offbeat News Offbeat News
    🔴 OFFBEAT LATEST NEWS

    92 साल से खड़ी रामानुजगंज की ऐतिहासिक इमारत, 1934 में महाराजा ने बनवाया था पहला अस्पताल

    September 23, 2026

    गिरदावरी प्रक्रिया में बदलाव का पटवारियों ने किया विरोध, कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

    September 23, 2026

    करमा पूजा के बाद मूर्ति विसर्जन के दौरान हादसा, गंगा में 11 लोग डूबे; एक का शव बरामद

    September 23, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Offbeat News Offbeat News
    Trending
    • 92 साल से खड़ी रामानुजगंज की ऐतिहासिक इमारत, 1934 में महाराजा ने बनवाया था पहला अस्पताल
    • गिरदावरी प्रक्रिया में बदलाव का पटवारियों ने किया विरोध, कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
    • करमा पूजा के बाद मूर्ति विसर्जन के दौरान हादसा, गंगा में 11 लोग डूबे; एक का शव बरामद
    • करमा पूजा के बाद खूनी विवाद, टांगी से युवक पर जानलेवा हमला; आरोपित गिरफ्तार
    • करमा विसर्जन के बाद कोयल नदी में मचा हाहाकार, एक साथ डूबे 5 युवक; 4 की मौत, एक की तलाश
    • WVN FOLLOWUP : प्रकाशन के पहले ही दिन पुस्तक ‘द एग्जाम दैट कैनॉट लीक’ ने बनाया रिकॉर्ड
    • रामानुजगंज में गणेश पूजा की धूम, धीरज सिंहदेव बोले- धार्मिक आयोजनों में कम साउंड पर डीजे की अनुमति हो
    • छह महीने में छह टुकड़ों में टूटा 20 लाख का चेकडैम
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Offbeat Videos
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 📀 Video
    Offbeat News Offbeat News
    🟠
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 📀 Video
    Home»National»चंपाई सोरेन ने झारखंड के 12वें मुख्यमंत्री के रूप में ली शपथ
    National

    चंपाई सोरेन ने झारखंड के 12वें मुख्यमंत्री के रूप में ली शपथ

    आलमगीर आलम और सत्यानंद भोक्ता ने भी मंत्री पद की ली शपथ
    Offbeat NewsBy Offbeat NewsFebruary 2, 2024Updated:February 2, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Threads Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Email WhatsApp

    रांची। झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के विधायक दल के नेता चंपाई सोरेन ने शुक्रवार दोपहर 12:21 बजे राज्य के 12वें मुख्यमंत्री के तौर पर पद की शपथ ली। राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने उन्हें राज्य के छठे मुख्यमंत्री के रूप में राजभवन के दरबार हॉल में पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। मुख्यमंत्री के साथ कांग्रेस विधायक दल के नेता आलमगीर आलम और राजद के विधायक सत्यानंद भोक्ता ने भी मंत्री पद की शपथ ली। अब नव मनोनीत मुख्यमंत्री को दस दिनों के अंदर बहुमत साबित करना होगा।

    राजभवन के दरबार हॉल में बैठे सभी लोगों ने पहले राष्ट्रगान गाया। इसके बाद राज्यपाल की अनुमति से शपथ समारोह शुरू हुआ। इसके पूर्व चंपाई आज सुबह शिबू सोरेन से मिलने पहुंचे। उन्होंने कहा कि वह शपथ लेने से पहले गुरुजी और माताजी का आशीर्वाद लेने गए थे। उन्होंने शिबू सोरेन और रूपी सोरेन दोनों को अपना आदर्श बताया। उन्होंने कहा कि वे शिबू सोरेन के साथ झारखंड आंदोलन में शामिल हुए थे। वे उनके गुरु हैं। इसलिए आशीर्वाद लेने गए थे।

    WhatsApp Group Join Now
    Facebook Page Follow Us

    दरअसल, जमीन घोटाले मामले में बुधवार को ईडी ने पूछताछ के बाद हेमंत सोरेन को हिरासत में ले लिया। इसके बाद शाम को हेमंत सोरेन ने राजभवन जाकर राज्यपाल को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा सौंप दिया। फिर गठबंधन के विधायकों ने चंपाई सोरेन को अपना नेता चुना। गुरुवार रात 11:00 गठबंधन और झामुमो के नेता चंपाई सोरेन, कांग्रेस के आलमगीर आलम, राजद के सत्यानंद भोक्ता, वाम दल के विनोद सिंह और प्रदीप यादव राजभवन पहुंचे और राज्यपाल के समक्ष सरकार बनाने का दावा पेश किया। साथ ही 43 विधायकों का समर्थन पत्र राज्यपाल को सौंपा। देर रात राजभवन ने गठबंधन के नेता चंपाई सोरेन को राज्य का कार्यवाहक मुख्यमंत्री मनोनीत किया और शपथ ग्रहण करने का आमंत्रण दिया।

    राज्यपाल ने शपथ ग्रहण के बाद दस दिनों के अंदर बहुमत साबित करने को कहा है। बताया जाता है कि शपथ ग्रहण के बाद विशेष सत्र बुलाया जाएगा। विशेष सत्र पांच जनवरी को संभावित है। इसी दिन बहुमत साबित कर लिया जाएगा। फ्लोर टेस्ट के बाद राज्य में दो उप मुख्यमंत्रियों को शपथ दिलाए जाने की भी संभावना है। इनमें कांग्रेस से आलमगीर आलम और झामुमो से बसंत सोरेन के नाम की चर्चा है।

    मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन ने सिदो-कान्हू को किया नमन

    मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद शुक्रवार को चम्पाई सोरेन रांची के सिदो कान्हू उद्यान पार्क पहुंचे। वहां पार्क परिसर में स्थित शहीद सिदो कान्हू की प्रतिमा पर उन्होंने माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद मुख्यमंत्री बिरसा चौक रांची स्थित धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित किया।

    इसके पूर्व मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने के चम्पाई सोरेन ने कहा कि राज्य के सर्वांगीण विकास के लिए हेमंत सोरेन जो काम शुरू किया है वे उसे आगे बढ़ायेंगे। पिछली सरकार ने जो विकास कार्य शुरू किये थे, उन्हें और गति देने का काम करेंगे। उन्होंने कहा कि विपक्ष झारखंड को अस्थिर करने का प्रयास कर रहा है लेकिन हमारा गठबंधन हमारी शक्ति है। हम सब मिलकर राज्य को नयी दिशा देंगे। जनता की आशा, आंकाक्षा के अनुरूप हम काम करेंगे। हमारी सरकार राज्य के सभी वर्ग, समुदाय के लिए काम करेगी।

    शपथ ग्रहण समारोह को लेकर राजभवन के पास सुरक्षा के कड़े इंतजाम

    रांची। मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह को लेकर राजभवन के पास सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। राजभवन के मुख्य गेट पर कड़ी सुरक्षा घेरा बनाया गया है। इस दौरान कोतवाली डीएसपी प्रकाश सोए पुलिस पदाधिकारी के साथ मौजूद है।

    सुरक्षा के मद्देनजर राजभवन के गेट पर काफी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है। इससे पूर्व गुरुवार को उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा और एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा ने राजभवन के समीप जाकर सुरक्षा का जायजा लिया था। दोनों अधिकारियों ने वहां तैनात पदाधिकारी को कई निर्देश भी दिए थे।

    झारखंड में मुख्यमंत्री चम्पाई के शपथ ग्रहण के बाद सत्ता पक्ष के विधायक हैदराबाद रवाना
    राजभवन में चम्पाई सोरेन के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद सत्ता पक्ष के सभी विधायक सर्किट हाउस से दो चार्टर्ड प्लेन से शुक्रवार को हैदराबाद भेज दिये गये। विधायकों को टूटने से बचाने के लिए उन्हें हैदराबाद शिफ्ट किया गया है। अब सभी विधायक फ्लोर टेस्ट के दिन रांची पहुंचेंगे। पहला चार्टर्ड प्लेन दोपहर 01:35 बजे और दूसरा 01:45 बजे रवाना हुआ। कुल 36 विधायक चार्टर्ड प्लेन में रवाना हुए हैं।

    ये भी पढ़िए…………..

    कांग्रेस नेता सचिन पायलट दो दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरे पर

    Post Views: 756
    champai soren takes oath as the 12th cm of Jharkhand
    Previous Articleकांग्रेस नेता सचिन पायलट दो दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरे पर
    Next Article झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से पांच दिनों तक पूछताछ करेगी ईडी
    Offbeat News
    • Website

    ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।

    Related Posts

    करमा पूजा के बाद मूर्ति विसर्जन के दौरान हादसा, गंगा में 11 लोग डूबे; एक का शव बरामद

    September 23, 2026

    290 करोड़ की बैंक धोखाधड़ी में ED का शिकंजा, 11 ठिकानों पर छापा; आखिर कहां गया बैंक का पैसा?

    September 3, 2026

    नेपाल में बाढ़ के बाद मलबे में दबा सबसे बड़ा राज… 4 हजार लोग लापता, 161 शवों की पहचान नहीं

    September 3, 2026

    नेपाल की नदियां बनीं मौत का रास्ता, त्रिशूली-नारायणी से मिले 321 शव… 280 का DNA टेस्ट शुरू

    September 1, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Latest News

    92 साल से खड़ी रामानुजगंज की ऐतिहासिक इमारत, 1934 में महाराजा ने बनवाया था पहला अस्पताल

    September 23, 2026

    गिरदावरी प्रक्रिया में बदलाव का पटवारियों ने किया विरोध, कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

    September 23, 2026

    करमा पूजा के बाद मूर्ति विसर्जन के दौरान हादसा, गंगा में 11 लोग डूबे; एक का शव बरामद

    September 23, 2026

    करमा पूजा के बाद खूनी विवाद, टांगी से युवक पर जानलेवा हमला; आरोपित गिरफ्तार

    September 23, 2026
    Latest Posts

    Offbeat News is dedicated to delivering fresh perspectives, unheard stories, and credible journalism that keeps you informed and inspired.

    We're social. Connect with us:

    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest YouTube
    Quick Links
    • Home
    • Sports
    • Health
    Follow Us
    • Facebook
    • WhatsApp
    Recent Post
    • 92 साल से खड़ी रामानुजगंज की ऐतिहासिक इमारत, 1934 में महाराजा ने बनवाया था पहला अस्पताल
    • गिरदावरी प्रक्रिया में बदलाव का पटवारियों ने किया विरोध, कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
    • करमा पूजा के बाद मूर्ति विसर्जन के दौरान हादसा, गंगा में 11 लोग डूबे; एक का शव बरामद
    • करमा पूजा के बाद खूनी विवाद, टांगी से युवक पर जानलेवा हमला; आरोपित गिरफ्तार
    • करमा विसर्जन के बाद कोयल नदी में मचा हाहाकार, एक साथ डूबे 5 युवक; 4 की मौत, एक की तलाश
    © 2026 Designed by offbeatnews.in | An MSME-Registered News Website

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.