Close Menu
Offbeat News Offbeat News
    🔴 OFFBEAT LATEST NEWS

    100 एकड़ वनभूमि में हजारों पेड़ों की कटाई के बाद एक्शन में वन विभाग, संयुक्त टीम ने किया जमीन का चिन्हांकन

    September 16, 2026

    BIG BREAKING : एचईसी की जमीन पर अतिक्रमण हटाने पहुंची टीम, विरोध के बाद मचा बवाल

    September 16, 2026

    गणेश उत्सव में डीजे पर पूरी तरह प्रतिबंध, नियम तोड़ने वालों पर होगी कार्रवाई

    September 16, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Offbeat News Offbeat News
    Trending
    • 100 एकड़ वनभूमि में हजारों पेड़ों की कटाई के बाद एक्शन में वन विभाग, संयुक्त टीम ने किया जमीन का चिन्हांकन
    • BIG BREAKING : एचईसी की जमीन पर अतिक्रमण हटाने पहुंची टीम, विरोध के बाद मचा बवाल
    • गणेश उत्सव में डीजे पर पूरी तरह प्रतिबंध, नियम तोड़ने वालों पर होगी कार्रवाई
    • बारिश थमी तो बढ़ी उमस, बलरामपुर में गर्मी ने किया बेहाल, 18 सितंबर के बाद फिर बदलेगा मौसम
    • मोटरसाइकिल पर लकड़ी ले जा रहे दो गिरफ्तार, वाहन भी जब्त
    • नियुक्तियां रद्द करने पर हाई कोर्ट की रोक बरकरार, सरकार ने मांगा 4 हफ्ते का समय; कोर्ट ने कहा, सिर्फ 2 दिन!
    • औषधि विक्रेता संघ के चुनाव में अजय गुप्ता अध्यक्ष, द्वारिका नाथ पांडेय सचिव और नवीन गुप्ता कोषाध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित
    • खेलते-खेलते डबरी में गिरा डेढ़ साल का मासूम, मौत
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Offbeat Videos
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 📀 Video
    Offbeat News Offbeat News
    🟠
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 📀 Video
    Home»State»CG Vidhan Sabha: 13487 करोड़ का अनुपूरक बजट पारित, कृषक उन्नति योजना के लिए 12 हजार करोड़ रुपये का प्रावधान
    State

    CG Vidhan Sabha: 13487 करोड़ का अनुपूरक बजट पारित, कृषक उन्नति योजना के लिए 12 हजार करोड़ रुपये का प्रावधान

    CG Vidhan Sabha: छत्तीसगढ़ विधानसभा में मंगलवार को विपक्ष के बहिष्कार के बीच वित्त मंत्री ओपी चौधरी द्वारा वर्ष 2023 -24 के लिए प्रस्तुत 13487 करोड़ का अनुपूरक बजट पारित कर दिया गया ।
    Offbeat NewsBy Offbeat NewsFebruary 6, 2024Updated:February 6, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Threads Copy Link
    CG Vidhan Sabha
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Email WhatsApp

    रायपुर (CG Vidhan Sabha)। छत्तीसगढ़ विधानसभा में मंगलवार को विपक्ष के बहिष्कार के बीच वित्त मंत्री ओपी चौधरी द्वारा वर्ष 2023 -24 के लिए प्रस्तुत 13487 करोड़ का अनुपूरक बजट पारित कर दिया गया। इसमें किसानों के हितों को ध्यान में रखते हुए कृषक उन्नति योजना के लिए 12 हजार करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है।

    वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने इस दौरान कहा कि यह लोकतंत्र की ताकत है कि छोटे से गांव से निकलकर आज मैं प्रदेश के सबसे बड़े पंचायत में सबसे बड़ी सदन में लोकतंत्र की इस मंदिर में पहुंचकर अपना पहला अनुपूरक बजट प्रस्तुत किया और पारित हुआ। (CG Vidhan Sabha)

    WhatsApp Group Join Now
    Facebook Page Follow Us

    उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की बड़ी महत्वाकांक्षी योजना है। जनमन योजना जिसके अंतर्गत हमारे विशेष रूप से पिछड़ी जनजाति है, उनके कनेक्टिविटी के लिए 200 करोड़ का प्रावधान किया गया है। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका के लिए 195 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। (CG Vidhan Sabha) इसके अलावा आयुष्मान भारत, माता-बहनों के विभिन्न प्रकार की समस्याओं के समाधान के लिए सखी सेंटर का भी प्रावधान किया गया है।’

    पीएम मोदी की महत्वाकांक्षी जनमन योजना’ के तहत विशेष अनुसूचित जनजाति के विकास के कार्य होंगे, वहीं बिजली बिल हाफ योजना के लिए 32 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है, जबकि सखी सेंटर के लिए 5 करोड़ का प्रावधान है।प्रदेश में टाइगर प्रोजेक्ट को लेकर तीन करोड़ 4 लाख रुपये, खूबचंद बघेल स्वास्थ्य सहायता योजना के तहत 350 करोड़, कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं को मानदेय के लिए 70 करोड़, यूनिटी माल के लिए 19 करोड़ और सरकार की योजनाओं के प्रचार प्रसार को लेकर 40 करोड़ का प्रावधान किया गया है।

    CG Vidhan Sabha

    CG Vidhan Sabha: ‘जाये राम लला योजना’ के लिए 15 करोड़ रुपये का प्रावधान

    13487 करोड़ रुपये की अनुपूरक बजट में राम लला की दर्शन के लिए अयोध्या जाने वाले भक्तों के लिए भी प्रावधान किया गया है. दरअसल, राम लला की दर्शन के लिए अयोध्या जाने वाले भक्तों के लिए ‘जाये राम लला योजना’ लाया गया है, जिसके लिए इस बजट से 15 करोड़ रुपये का प्रावधान दिया गया।

    वित्त मंत्री ने बताया कि 500 वर्षों के बाद रामलला टेंट से निकलकर आए हैं। मंदिर में उनकी प्राण प्रतिष्ठा हुई है। श्रीराम छत्तीसगढ़ के भांजे हैं, तो छत्तीसगढ़ के सभी लोग चाहते हैं कि अयोध्या धाम का दर्शन करें।हमारी गारंटी के तहत भी यह वादा था, संकल्प पत्र का वादा था। जल्द ही श्री राम लला दर्शन के लिए अयोध्या धाम योजना लॉन्च करेंगे।विपक्ष के बहिष्कार को लेकर वित्त मंत्री चौधरी ने कहा कि लोकतंत्र में चर्चा पर चर्चा को आधिकारिक स्थान मिलना चाहिए। (CG Vidhan Sabha)

    विपक्ष के साथियों को यही कहना चाहूंगा कि चर्चा में अधिकतर अधिक भाग ले। प्रश्नकाल के समय एक विषय उठा और चले गए। बाकी में वह नहींं रहे। विपक्ष की दृष्टि से, लोकतंत्र की दृष्टि से, छत्तीसगढ़ के जनता जनार्दन की दृष्टि से यह अत्यंत आवश्यक है, विपक्ष के अधिकाधिक अधिक चर्चा में भाग लें।

    कृषक उन्नति योजना पर अधिक राशि के प्रावधान को लेकर किए गए सवाल के जवाब में वित्त मंत्री ने कहा कि 12 हजार करोड़ रुपये का प्रावधान इसमें किया गया है। (CG Vidhan Sabha) मुख्य बजट 9 तारीख को आ जाएगा।अभी तो वित्तीय औपचारिकता, जो हमारे संवैधानिक कार्य है, उसके लिए अनुपूरक के रूप में लाया गया।

    विपक्ष के बहिष्कार के बीच अनुपूरक बजट पेश करने की चर्चा में ,सत्ता पक्ष की कोंडागांव विधायक लता उसेंडी ने कहा कि हमारी सरकार का यह संकल्प है कि आने वाले समय में हम एक सशक्त समृद्ध तथा समर्थ राज्य की परिकल्पना को साकार करने की दिशा में हर संभव प्रयास करें। (CG Vidhan Sabha) उन्हें बताएं कि पिछली सरकार के समान यह सरकार असत्य बोलने के वादे करने वाली और जनता को दर्द और दुख देने वाली सरकार नहीं है।

    हमारी सरकार मोदी की गारंटी, अटल जी के सपनों को पूरा करने वाली सरकार है। (CG Vidhan Sabha) हमारी सरकार ने पहली कैबिनेट में 18 लाख परिवार को प्रधानमंत्री आवास देकर सबसे पहला निर्णय मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया।

    चर्चा में भाजपा विधायक गजेंद्र यादव ने कहा कि धान खरीद 15 क्विंटल से बढ़ा कर हम 21 क्विंटल करेंगे, जो किसानों की आय वृद्धि के लिए बहुत सशक्त माध्यम होगा। पंडरिया की भाजपा विधायक श्रीमती भावना बोहरा ने कहा कि अनुपूरक अनुदान मांग कहीं न कहीं छत्तीसगढ़ की आने वाली दिशा और दशा दोनों का भविष्य तय करने वाला है। चर्चा में विधायक गजेंद्र यादव, आरंग के विधायक गुरु खुशवंत, साहिब बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला, वैशाली नगर के विधायक रिकेश सेन ने भी भाग लिया। (CG Vidhan Sabha)

    ये भी पढ़िए………..

    Mahtari Vandan Yojana: महतारी वंदन योजना महिलाओं के परिश्रम का सम्मान

    Post Views: 530
    CG Vidhan Sabha
    Previous ArticleMahtari Vandan Yojana: महतारी वंदन योजना महिलाओं के परिश्रम का सम्मान
    Next Article Jharkhand Board Exam 2024: झारखंड में शुरू हुई मैट्रिक और इंटर की बोर्ड परीक्षा
    Offbeat News
    • Website

    ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।

    Related Posts

    ट्रायल के दौरान धराशाई हुआ रोहतासगढ़ रोपवे

    December 26, 2025

    झारखंड कैडर के 10 आईपीएस को लेवल 12 वेतनमान में प्रोन्नति

    January 13, 2025

    रामानुजगंज: विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के शौर्य संचलन में उमड़ा सनातनियों का जनसैलाब

    December 24, 2024

    एबीवीपी ने छेड़खानी मामले को लेकर डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विवि प्रशासन से की कार्रवाई की मांग

    December 19, 2024
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Latest News

    100 एकड़ वनभूमि में हजारों पेड़ों की कटाई के बाद एक्शन में वन विभाग, संयुक्त टीम ने किया जमीन का चिन्हांकन

    September 16, 2026

    BIG BREAKING : एचईसी की जमीन पर अतिक्रमण हटाने पहुंची टीम, विरोध के बाद मचा बवाल

    September 16, 2026

    गणेश उत्सव में डीजे पर पूरी तरह प्रतिबंध, नियम तोड़ने वालों पर होगी कार्रवाई

    September 16, 2026

    बारिश थमी तो बढ़ी उमस, बलरामपुर में गर्मी ने किया बेहाल, 18 सितंबर के बाद फिर बदलेगा मौसम

    September 16, 2026
    Latest Posts

    Offbeat News is dedicated to delivering fresh perspectives, unheard stories, and credible journalism that keeps you informed and inspired.

    We're social. Connect with us:

    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest YouTube
    Quick Links
    • Home
    • Sports
    • Health
    Follow Us
    • Facebook
    • WhatsApp
    Recent Post
    • 100 एकड़ वनभूमि में हजारों पेड़ों की कटाई के बाद एक्शन में वन विभाग, संयुक्त टीम ने किया जमीन का चिन्हांकन
    • BIG BREAKING : एचईसी की जमीन पर अतिक्रमण हटाने पहुंची टीम, विरोध के बाद मचा बवाल
    • गणेश उत्सव में डीजे पर पूरी तरह प्रतिबंध, नियम तोड़ने वालों पर होगी कार्रवाई
    • बारिश थमी तो बढ़ी उमस, बलरामपुर में गर्मी ने किया बेहाल, 18 सितंबर के बाद फिर बदलेगा मौसम
    • मोटरसाइकिल पर लकड़ी ले जा रहे दो गिरफ्तार, वाहन भी जब्त
    © 2026 Designed by offbeatnews.in | An MSME-Registered News Portal

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.