Close Menu
Offbeat News Offbeat News
    🔴 OFFBEAT LATEST NEWS

    पांच दशक से रामानुजगंज में मां दुर्गा की प्रतिमा बना रहा पश्चिम बंगाल का परिवार, पिता के बाद बेटे ने संभाली परंपरा

    October 14, 2026

    कुसमी तहसील में ‘भिक्षा और चंदा मांगने वालों का प्रवेश वर्जित’ नोटिस बोर्ड पर विवाद, नायब तहसीलदार के तबादले की मांग

    October 14, 2026

    फिर विवादों में ग्राम सचिव दिनेश ठाकुर, ग्राम सभा में हंगामे के बाद चार लोगों पर पुलिस की कार्रवाई

    October 14, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Offbeat News Offbeat News
    Trending
    • पांच दशक से रामानुजगंज में मां दुर्गा की प्रतिमा बना रहा पश्चिम बंगाल का परिवार, पिता के बाद बेटे ने संभाली परंपरा
    • कुसमी तहसील में ‘भिक्षा और चंदा मांगने वालों का प्रवेश वर्जित’ नोटिस बोर्ड पर विवाद, नायब तहसीलदार के तबादले की मांग
    • फिर विवादों में ग्राम सचिव दिनेश ठाकुर, ग्राम सभा में हंगामे के बाद चार लोगों पर पुलिस की कार्रवाई
    • मंत्री रामविचार नेताम की पहल पर रामचंद्रपुर में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार को 3.40 करोड़ मंजूर
    • देर रात रामानुजगंज में यातायात पुलिस की कार्रवाई, नो-एंट्री में घुसे 15 वाहन चालकों पर चालान
    • सात पहाड़ियों की सबसे ऊंची चोटी पर विराजमान हैं पहाड़ी वाली माई, छत्तीसगढ़ ही नहीं झारखंड और यूपी से भी पहुंचते हैं भक्त
    • बलरामपुर में स्कूलों का औचक निरीक्षण, कम उपस्थिति पर प्रधान पाठक को नोटिस; एक साल से गैरहाजिर लिपिक पर भी कार्रवाई
    • ग्रामीणों की मांग पर मंत्री रामविचार नेताम ने रुकवाया काफिला, टुकु नाला पर पुलिया बनाने का दिया भरोसा
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Offbeat Videos
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 📀 Video
    Offbeat News Offbeat News
    🟠
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 📀 Video
    Home»Chhattisgarh»जेल की सलाखों के बीच पहुंचीं बहनें… भाई की कलाई पर राखी बांधते ही नम हो गईं आंखें
    Chhattisgarh

    जेल की सलाखों के बीच पहुंचीं बहनें… भाई की कलाई पर राखी बांधते ही नम हो गईं आंखें

    दूर-दराज से भाई की कलाई सजाने पहुंचीं बहनें, किसी ने मांगी सलामती तो किसी ने की बेहतर भविष्य की कामना
    Vishnu PandeyBy Vishnu PandeyAugust 28, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Threads Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Email WhatsApp

    बलरामपुर, विष्णु पांडेय। रक्षाबंधन के दिन रामानुजगंज स्थित जिला जेल का माहौल उस वक्त भावुक हो गया, जब बंदी भाइयों से मिलने पहुंचीं बहनों की आंखों से आंसू छलक पड़े। सुबह से ही बड़ी संख्या में बहनें अपने भाइयों को राखी बांधने के लिए जेल पहुंचती रहीं। इनमें कई बहनें दूर-दराज के इलाकों से अपने भाई की कलाई पर राखी सजाने आई थीं।

    जेल की चारदीवारी के भीतर कुछ देर की मुलाकात में भाई-बहनों के बीच भावनाओं का सैलाब उमड़ पड़ा। बहनों ने भाइयों की कलाई पर राखी बांधी और उनके बेहतर भविष्य, सुखी जीवन और सलामती की कामना की।

    WhatsApp Group Join Now
    Facebook Page Follow Us

    दूर-दराज से आईं बहनें, भाई की कलाई पर बांधी राखी

    रक्षाबंधन को लेकर सुबह से ही जिला जेल के बाहर बहनों की भीड़ जुटने लगी थी। निर्धारित प्रक्रिया पूरी करने के बाद बहनों को जेल के अंदर बंदी भाइयों से मिलने और राखी बांधने की अनुमति दी गई।

    शंकरगढ़ से अपने भाई को राखी बांधने रामानुजगंज पहुंचीं ज्योति मिंज ने बताया कि जेल प्रशासन की ओर से अच्छी व्यवस्था की गई है। भाई से मिलकर उन्हें काफी अच्छा लगा। उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन के दिन भाई की कलाई पर राखी बांधना उनके लिए बेहद भावुक पल रहा।

    राखी बांधते समय छलक पड़े आंसू

    जेल में मुलाकात के दौरान कई बहनें अपने भाइयों को देखकर भावुक हो गईं। राखी बांधते समय किसी ने भाई की सलामती की कामना की तो किसी ने उसके बेहतर भविष्य के लिए प्रार्थना की।

    जेल की सामान्य दिनचर्या से अलग रक्षाबंधन के मौके पर कुछ समय के लिए परिसर में भाई-बहन के रिश्ते की गर्माहट नजर आई। बहनों ने भाइयों से बातचीत की और परिवार का हाल भी साझा किया।

    सुरक्षा के बीच चलता रहा राखी बांधने का सिलसिला

    त्योहार को देखते हुए जिला जेल में सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए थे। रामानुजगंज थाना के साथ विजयनगर और वाड्रफनगर पुलिस चौकी से अतिरिक्त पुलिस बल बुलाया गया था। जेल परिसर के अंदर और बाहर पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई, ताकि मुलाकात के दौरान व्यवस्था बनी रहे।

    जिला जेल अधीक्षक बाल्मिकी ध्रुव ने बताया कि सुबह से ही बंदी भाइयों की बहनें जेल पहुंचकर उन्हें राखी बांध रही हैं। सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है और रक्षाबंधन का कार्यक्रम शांतिपूर्ण तरीके से चल रहा है।

    जब तक आती रहेंगी बहनें, मिलता रहेगा राखी बांधने का मौका

    जेल अधीक्षक ने बताया कि रक्षाबंधन कार्यक्रम सुबह करीब 8.30 बजे शुरू हुआ। उन्होंने कहा कि बंदियों की बहनें जब तक जेल पहुंचती रहेंगी, उन्हें राखी बांधने का अवसर दिया जाएगा। किसी भी बहन को निराश होकर वापस नहीं भेजा जाएगा।

    रक्षाबंधन के इस मौके पर जेल की ऊंची दीवारों और सुरक्षा व्यवस्था के बीच भाई-बहन के रिश्ते की ऐसी तस्वीर सामने आई, जिसने त्योहार की भावनाओं को और गहरा कर दिया। कुछ मिनटों की मुलाकात में बहनों ने भाइयों की कलाई पर राखी बांधी, बातचीत की और फिर नम आंखों से विदा हुईं।

    इसे भी पढ़ें…

    नेपाल में जलप्रलय का तीसरा दिन, 389 शव मिले… 977 लापता, 84 भारतीयों को बचाया गया

    Views: 743
    Previous Articleनेपाल में जलप्रलय का तीसरा दिन, 389 शव मिले… 977 लापता, 84 भारतीयों को बचाया गया
    Next Article चार दिन से पुलिस की निगरानी में था संदिग्ध, अचानक होने लगी खून की उल्टियां… अब उठे बड़े सवाल
    Vishnu Pandey

    विष्णु पांडेय पत्रकारिता में 9 वर्षों के समृद्ध अनुभव के साथ वर्तमान में बहुभाषी समाचार एजेंसी हिन्दुस्थान समाचार में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में सेवाएं दे रहे हैं। इससे पूर्व वे जून 2025 से अब तक वर्ल्ड विजन न्यूज हिंदी दैनिक में रेजिडेंट एडिटर के दायित्व का निर्वहन कर रहे हैं। मई 2023 से जून 2025 तक वर्ल्ड वाइज न्यूज हिंदी दैनिक में रेजिडेंट एडिटर रहे। फरवरी 2019 से मार्च 2023 तक फ्रंट आई वीकली में रेजिडेंट एडिटर के रूप में कार्य किया। वहीं जनवरी 2017 से जनवरी 2019 तक राजधानी रांची न्यूज में विशेष संवाददाता के रूप में सक्रिय पत्रकारिता की।

    Related Posts

    पांच दशक से रामानुजगंज में मां दुर्गा की प्रतिमा बना रहा पश्चिम बंगाल का परिवार, पिता के बाद बेटे ने संभाली परंपरा

    October 14, 2026

    कुसमी तहसील में ‘भिक्षा और चंदा मांगने वालों का प्रवेश वर्जित’ नोटिस बोर्ड पर विवाद, नायब तहसीलदार के तबादले की मांग

    October 14, 2026

    फिर विवादों में ग्राम सचिव दिनेश ठाकुर, ग्राम सभा में हंगामे के बाद चार लोगों पर पुलिस की कार्रवाई

    October 14, 2026

    मंत्री रामविचार नेताम की पहल पर रामचंद्रपुर में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार को 3.40 करोड़ मंजूर

    October 13, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Latest News

    पांच दशक से रामानुजगंज में मां दुर्गा की प्रतिमा बना रहा पश्चिम बंगाल का परिवार, पिता के बाद बेटे ने संभाली परंपरा

    October 14, 2026

    कुसमी तहसील में ‘भिक्षा और चंदा मांगने वालों का प्रवेश वर्जित’ नोटिस बोर्ड पर विवाद, नायब तहसीलदार के तबादले की मांग

    October 14, 2026

    फिर विवादों में ग्राम सचिव दिनेश ठाकुर, ग्राम सभा में हंगामे के बाद चार लोगों पर पुलिस की कार्रवाई

    October 14, 2026

    मंत्री रामविचार नेताम की पहल पर रामचंद्रपुर में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार को 3.40 करोड़ मंजूर

    October 13, 2026
    Latest Posts

    Offbeat News is dedicated to delivering fresh perspectives, unheard stories, and credible journalism that keeps you informed and inspired.

    We're social. Connect with us:

    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest YouTube
    Quick Links
    • Home
    • Sports
    • Health
    Follow Us
    • Facebook
    • WhatsApp
    Recent Post
    • पांच दशक से रामानुजगंज में मां दुर्गा की प्रतिमा बना रहा पश्चिम बंगाल का परिवार, पिता के बाद बेटे ने संभाली परंपरा
    • कुसमी तहसील में ‘भिक्षा और चंदा मांगने वालों का प्रवेश वर्जित’ नोटिस बोर्ड पर विवाद, नायब तहसीलदार के तबादले की मांग
    • फिर विवादों में ग्राम सचिव दिनेश ठाकुर, ग्राम सभा में हंगामे के बाद चार लोगों पर पुलिस की कार्रवाई
    • मंत्री रामविचार नेताम की पहल पर रामचंद्रपुर में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार को 3.40 करोड़ मंजूर
    • देर रात रामानुजगंज में यातायात पुलिस की कार्रवाई, नो-एंट्री में घुसे 15 वाहन चालकों पर चालान
    © 2026 Designed by offbeatnews.in | An MSME-Registered News Website

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.