Close Menu
Offbeat News
    🔴 OFFBEAT LATEST NEWS

    ऑफबीट इंपैक्ट: 41 प्रकरण, 98,600 रुपये का चालान… खबर के बाद रामानुजगंज में भारी वाहनों पर बड़ी कार्रवाई

    July 24, 2026

    24 जुलाई का इतिहास, जानिए इस दिन किस भारतीय बेटी ने रचा था ऐसा इतिहास, जिस पर पूरे देश को हुआ गर्व

    July 24, 2026

    Rashifal 24 July 2026 : जानिए आज किस राशि की खुलेगी किस्मत और किसे रहना होगा सतर्क

    July 24, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Offbeat News
    Trending
    • ऑफबीट इंपैक्ट: 41 प्रकरण, 98,600 रुपये का चालान… खबर के बाद रामानुजगंज में भारी वाहनों पर बड़ी कार्रवाई
    • 24 जुलाई का इतिहास, जानिए इस दिन किस भारतीय बेटी ने रचा था ऐसा इतिहास, जिस पर पूरे देश को हुआ गर्व
    • Rashifal 24 July 2026 : जानिए आज किस राशि की खुलेगी किस्मत और किसे रहना होगा सतर्क
    • तीन माह का अंगूठा, दो माह का राशन! चीनिया की उचित मूल्य दुकान पर ग्रामीणों का गंभीर आरोप, एसडीएम से की शिकायत
    • Rashifal 23 July 2026 : जानिए किस राशि को मिलेगा लाभ का साथ, किसे रहना होगा सतर्क
    • 23 जुलाई का इतिहास, जानिए इस दिन क्यों हुई थी देश में एक नई शुरुआत और किन घटनाओं ने बदली दुनिया
    • कलेक्टर मैडम, आपके आदेश की सरेआम अवहेलना! प्रतिबंध के बावजूद रात में शहर के भीतर दौड़ रहे भारी वाहन
    • खेत की जुताई के दौरान पलटा ट्रैक्टर, नीचे दबने से 25 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 🔐 Login
    Offbeat News
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 🔐 Login
    Home»Crime»बीजापुर में मुठभेड़ स्थल से अब तक 13 नक्सलियों के शव बरामद, कुख्यात पापा राव के मारे जाने की खबर
    Crime

    बीजापुर में मुठभेड़ स्थल से अब तक 13 नक्सलियों के शव बरामद, कुख्यात पापा राव के मारे जाने की खबर

    Offbeat NewsBy Offbeat NewsApril 3, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Threads
    CRPF
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Email WhatsApp

    रायपुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के नक्सल प्रभावित गंगालूर क्षेत्र के कोरचोली के जंगल में मंगलवार को हुई मुठभेड़ के बाद आज (बुधवार) सुबह तीन और नक्सलियों के शव बरामद हुए। अब तक मुठभेड़ स्थल से 13 नक्सलियों के शव बरामद हुए हैं। मुठभेड़ के दौरान एक जवान आईईडी की चपेट में आने से घायल हुआ है। बस्तर में सुरक्षा बल का यह अब तक का सबसे सफल नक्सल विरोधी अभियान है।

    नक्सलियों के लड़ाकू दस्ता कंपनी नंबर दो के साथ हुई मुठभेड़ में सुरक्षा बल को बड़ी सफलता मिली है। मुठभेड़ स्थल से एक लाइट मशीन गन, बैरल ग्रेनेड लांचर और अन्य हथियार व गोला-बारूद भी मिला है । जवानों ने दो महिला समेत 11 पुरुष नक्सलियों का शव बरामद किए हैं। मुठभेड़ में कई कुख्यात नक्सलियों के भी मारे जाने की भी सूचना है। बीजापुर एसपी और बस्तर आईजी के मुताबिक मारे गए नक्सलियों में पीएल जीए कंपनी के दो माओवादी भी शामिल हैं।

    WhatsApp Group Join Now
    Facebook Page Follow Us

    इस मुठभेड़ में छह अप्रैल, 2010 को ताड़मेटला में 76 जवानों के बलिदान होने की घटना में शामिल रहे कुख्यात नक्सली डीवीसी सदस्य पापा राव सहित कई कुख्यात नक्सलियों के मारे जाने की खबर है। यद्यपि अभी तक उसकी मौत की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। पापा राव आठ लाख रुपये का इनामी है। वह बीजापुर-सुकमा के सीमावर्ती क्षेत्र में सक्रिय रहा है। डेढ़ वर्ष पहले उसे गंगालूर एरिया कमेटी में भेजा गया था।

    बस्तर आईजीपी सुंदरराज ने कहा कि जिस इलाके में मुठभेड़ हुई, उस इलाके में खूंखार नक्सली पापा राव की मौजूदगी की खबर मिली थी। मारे गए नक्सलियों की पहचान होने के बाद साफ होगा उसमें पापा राव भी शामिल है या नहीं। अगर मारे गए नक्सलियों में पापा राव भी है तो फिर यह बड़ी कामयाबी साबित होगी । पापा राव माओवादियों की केंद्रीय कमेटी का मेंबर है और बस्तर की हर बड़ी नक्सली घटना में उसकी संलिप्तता रही है। तलाशी अभियान अभी जारी है। मारे गए नक्सलियों की संख्या में बढ़ोतरी हो सकती है।

    पिछले तीन माह से नक्सलियों के सबसे मजबूत गढ़ पालनार, डुमरीपालनार, चिंतावागु, कावड़गांव, मुतवेंडी, गुंडम, पुतकेल और छुटवाही में सुरक्षा बलों के कैंप स्थापित कर नक्सलियों के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है। बीते तीन माह में 43 नक्सली मार गिराए गए हैं। मंगलवार को करीब आठ घंटे मुठभेड़ चली। इसमें डीआरजी, सीआरपीएफ, कोबरा और बस्तर बटालियन ने नक्सलियों को मार गिराया।

    ये भी पढ़िए……

    फिजिक्स वाला का स्टडी एब्रॉड अभियान, भारतीय विद्यार्थियों के लिए 50 लाख रुपये छात्रवृत्ति की घोषणा

    Post Views: 675
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email WhatsApp
    Previous Articleफिजिक्स वाला का स्टडी एब्रॉड अभियान, भारतीय विद्यार्थियों के लिए 50 लाख रुपये छात्रवृत्ति की घोषणा
    Next Article महुआ चुनने गई महिला को हाथी ने कुचला, दहशत में ग्रामीण
    Offbeat News
    • Website

    ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।

    Related Posts

    जमीन विवाद में चचेरे भाई की हत्या: जानिए कैसे रास्ते में रोककर उतारा मौत के घाट, दो आरोपी घंटेभर में गिरफ्तार

    July 20, 2026

    रांची गैंगरेप केस में पुलिस का बड़ा एक्शन, 6 आरोपी गिरफ्तार; बाकी की तलाश तेज

    Sponsor: Maa Tour And TravelJuly 15, 2026

    राजधानी रांची में बीच सड़क फायरिंग : बस को बनाया निशाना; पुलिस ने खदेड़कर एक बदमाश को दबोचा

    May 13, 2026

    13 साल से फरार नक्सली संगठन का सक्रिय सदस्य झारखंड से गिरफ्तार

    April 12, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Latest News

    ऑफबीट इंपैक्ट: 41 प्रकरण, 98,600 रुपये का चालान… खबर के बाद रामानुजगंज में भारी वाहनों पर बड़ी कार्रवाई

    July 24, 2026

    24 जुलाई का इतिहास, जानिए इस दिन किस भारतीय बेटी ने रचा था ऐसा इतिहास, जिस पर पूरे देश को हुआ गर्व

    July 24, 2026

    Rashifal 24 July 2026 : जानिए आज किस राशि की खुलेगी किस्मत और किसे रहना होगा सतर्क

    July 24, 2026

    तीन माह का अंगूठा, दो माह का राशन! चीनिया की उचित मूल्य दुकान पर ग्रामीणों का गंभीर आरोप, एसडीएम से की शिकायत

    July 23, 2026
    Latest Posts
    Featured

    देश में अबतक 56 करोड़ से ज्यादा लोगों को लगी वैक्सीन, पिछले 24 घंटे में 55 लाख से ज्यादा लोगों को लगा टीका

    October 27, 2022

    Offbeat News is dedicated to delivering fresh perspectives, unheard stories, and credible journalism that keeps you informed and inspired.

    We're social. Connect with us:

    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest YouTube
    Quick Links
    • Home
    • Sports
    • Health
    Follow Us
    • Facebook
    • WhatsApp
    Recent Post
    • ऑफबीट इंपैक्ट: 41 प्रकरण, 98,600 रुपये का चालान… खबर के बाद रामानुजगंज में भारी वाहनों पर बड़ी कार्रवाई
    • 24 जुलाई का इतिहास, जानिए इस दिन किस भारतीय बेटी ने रचा था ऐसा इतिहास, जिस पर पूरे देश को हुआ गर्व
    • Rashifal 24 July 2026 : जानिए आज किस राशि की खुलेगी किस्मत और किसे रहना होगा सतर्क
    • तीन माह का अंगूठा, दो माह का राशन! चीनिया की उचित मूल्य दुकान पर ग्रामीणों का गंभीर आरोप, एसडीएम से की शिकायत
    • Rashifal 23 July 2026 : जानिए किस राशि को मिलेगा लाभ का साथ, किसे रहना होगा सतर्क
    © 2026 Designed by offbeatnews.in | An MSME-Registered News Portal

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.